W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दुनिया का सबसे दौलतमंद है भारत का ये मंदिर, दान में मिलती हैं जमीन-गाड़ियां-सोने-चांदी, जानें कितने अमीर हैं यहां के भगवान

05:15 PM Sep 18, 2025 IST | Shivangi Shandilya
दुनिया का सबसे दौलतमंद है भारत का ये मंदिर  दान में मिलती हैं जमीन गाड़ियां सोने चांदी  जानें कितने अमीर हैं यहां के भगवान
Tirupati Balaji Mandir
Advertisement

Tirupati Balaji Mandir: विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर को कौन नहीं जानता? इस मंदिर के बारे में कुछ ऐसी जानकारियां हैं जो लोगों को हैरान कर देती हैं। बालाजी मंदिर की संपत्ति के बारे में जानकर आप एक पल के लिए हैरान रह जाएंगे। भगवान बालाजी ने सिर्फ भक्तों के आराध्य हैं, बल्कि वे सैंकड़ों करोड़ रूपये की संपत्ति के एकलौते मालिक हैं। यह संपत्ति किसी पुजारी, ट्रस्ट या किसी अन्य संस्था की नहीं, बल्कि स्वयं भगवान तिरुपति बालाजी की निजी मानी जाती है। इसमें कैश रूपये, सोना-चांदी, कीमती रत्न और कई जमीनों के कागजात शामिल हैं।

Tirupati Balaji Temple News: किस भगवान की होती है पूजा?

Tirupati Balaji Mandir
Tirupati Balaji Mandir

बता दें कि तिरुपति बालाजी मंदिर दक्षिण भारत में स्थित है। यह मंदिर आंध्र प्रदेश के तिरुपति में हैं। यहां भगवान विष्णु वेंकटेश्वर अवतार की पूजा की जाती है। तिरुपति बालाजी को हम श्रीनिवास, बालाजी, या वेंकटचलपति के नाम से जानते है। भगवान विष्णु वेंकटेश्वर के बारे में लोगों का मानना है कि कलयुग में मानव जाति को बचाने के लिए अवतार लिए थे। ये मंदिर सिर्फ FD से हर महीने 1600 करोड़ रूपये की कमाई करता है। दान में जो मिलता है उसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। तो ऐसे में चलिए जानते है आज के समय में तिरुपति बालाजी कितने अमीर है?

Tirupati Balaji Temple Yearly Income: तिरुपति मंदिर का सालाना इनकम

Tirupati Balaji Temple Yearly Income
Tirupati Balaji Temple Yearly Income

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अनुसार, वर्ष 2022 में श्री वेंकटेश्वर स्वामी की कुल संपत्ति लगभग 2.5 लाख करोड़ रुपये आंकी गई थी, जो अब और अधिक बढ़ गई होगी। वर्ष 2023 में इस प्रसिद्ध मंदिर को भक्तों द्वारा करीब 1,031 किलोग्राम सोना चढ़ावे के रूप में मिला, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 773 करोड़ रुपये है। वर्तमान में तिरुपति ट्रस्ट के पास कुल 11,329 किलोग्राम सोना सुरक्षित है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 18,496 करोड़ रुपये आँकी गई है।

तिरुमाला स्थित भगवान बालाजी की हुंडी से हर वर्ष लगभग 1,400 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। मंदिर के प्रबंधन का कार्य देख रहे तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ट्रस्ट ने गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम के तहत इस सोने का एक बड़ा हिस्सा विभिन्न बैंकों में जमा कर रखा है।

Tirupati Balaji Temple Net Worth: कितनी है भगवान की कुल संपत्ति?

Tirupati Balaji Temple Net Worth
Tirupati Balaji Temple Net Worth

तिरुपति मंदिर में भक्तों द्वारा भारी मात्रा में नकद और सोना दान स्वरूप चढ़ाया जाता है। मंदिर से जुड़े विभिन्न ट्रस्टों ने बैंकों में कुल 13,287 करोड़ रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट कर रखी है, जिससे हर साल लगभग 1,600 करोड़ रुपये का ब्याज प्राप्त होता है। वर्ष 2025 में तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने अकेले 1,161 करोड़ रुपये की एफडी करवाई, जो बीते 12 वर्षों में सबसे बड़ी राशि है।

मंदिर को प्रसाद (लड्डू) की बिक्री से सालाना लगभग 600 करोड़ रुपये की आय होती है, जबकि दर्शन के टिकटों से लगभग 338 करोड़ रुपये की कमाई होती है। हाल ही में टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी धर्मा रेड्डी ने भगवान वेंकटेश्वर (बालाजी) की संपत्ति का विवरण साझा किया था। उनके अनुसार, भगवान बालाजी के नाम पर 11,225 किलोग्राम सोना विभिन्न बैंकों में जमा है।

कौन है Balaji Temple के संपत्ति का असली मालिक?

Balaji Temple
Balaji Temple

तिरुपति बालाजी मंदिर की संपत्ति का स्वामित्व भगवान वेंकटेश्वर को ही माना जाता है, लेकिन इसका प्रबंधन तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) नामक एक ट्रस्ट द्वारा किया जाता है, जो आंध्र प्रदेश सरकार के अधीन कार्य करता है। इसलिए, तकनीकी रूप से संपत्ति भगवान की है, जबकि उसका संचालन और देखरेख एक सरकारी स्वायत्त संस्था द्वारा की जाती है।

ये भी पढ़ें: Premanand Ji Maharaj Quotes: प्रेमानंद महाराज के ये 12 अनमोल विचार अपने जीवन में उतार लें, बदल जाएगी आपकी तकदीर

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

Advertisement
×