देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement
TMC Candidates List 2024: इंडिया ब्लॉक को छोड़कर, तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को आगामी आम चुनावों के लिए पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। लोकसभा चुनाव में टीएमसी के अकेले उतरने का संदेश देते हुए, पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने सूची की घोषणा की, जिसमें बरहामपुर से पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान और बर्धमान दुर्गापुर लोकसभा सीट से कीर्ति आजाद को शामिल किया गया है।
জনগর্জন সভা- ব্রিগেড গ্রাউন্ড, ১০ মার্চ, ২০২৪ | Jonogorjon Sabha - Brigade Ground, 10th March, 2024 https://t.co/vev2eq5yjQ
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) March 10, 2024
रविवार को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में अभिषेक बनर्जी ने ममता बनर्जी की मौजूदगी में सूची की घोषणा की। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी डायमंड हार्बर से चुनाव लड़ेंगे। TMC की यह लिस्ट सामने आने के बाद यह बात सामने आ गई है कि, TMC और कांग्रेस का गठबंधन बंगाल में नहीं होगा। सीट शेयरिंग पर दोनों पार्टयों के बीच खींचतान हो रही थी जो अब सबकुछ साफ हो गया है।