W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

TMC ने Yusuf Pathan को बनाया उम्मीदवार, इनकी संपत्ति जान रह जाएंगे हैरान

11:11 AM Mar 11, 2024 IST | Yogita Tyagi
tmc ने yusuf pathan को बनाया उम्मीदवार  इनकी संपत्ति जान रह जाएंगे हैरान
Advertisement

पश्चिम बंगाल में TMC ने राज्य की सभी 42 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। इस बार पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान (Yusuf Pathan) को टिकट दी है। ऐसे आसार जताए जा रहे हैं कि, यूसुफ पठान को TMC कांग्रेस के बड़े नेता अधीर रंजन चौधरी के सामने चुनावी रण में उतारेगी। इस तरह से यदि दोनों एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं तो मुकाबला देखने लायक होगा। जब से यह घोषणा हुई है कि TMC से युसूफ पठान को टिकट मिली है तब से ही उनके नाम की चर्चा तेज हो गई है अलग-अलग वेबसाइट पर लोग उनका नाम सर्च कर रहे हैं।

  • बंगाल में TMC ने राज्य की सभी 42 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है
  • CM ममता बनर्जी ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान को टिकट दी है
  • अमीरी के मामले में यूसुफ पठान अधीर रंजन चौधरी से आगे हैं
  • यूसुफ पठान कई तरह की लग्जरी चीजें अपने पास रखते हैं

इंटरनेट पर सर्च कर रहे लोग

बहुत से लोग इंटरनेट पर युसूफ पठान की कितनी नेटवर्थ है या वह कितनी प्रॉपर्टी के मालिक हैं इसके बारे में सर्च कर रहे हैं तो आपको बता दें की अमीरी के मामले में यदि यूसुफ पठान कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का मुकाबला किया जाये तो युसूफ पठान उनसे लगभग 25 गुना ज्यादा अमीर हैं। उनके पास करोड़ों की प्रॉपर्टी है न सिर्फ प्रॉपर्टी बल्कि उनके पास महंगी गाड़ियां, एक आलिशान बंगला और इसके साथ ही वह कई तरह की लग्जरी चीजें अपने पास रखते हैं।

30 मिलियन डॉलर के आस-पास दौलत

उनका जीवन बहुत शानदार है। इसके साथ ही कुछ मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार युसूफ की दौलत 30 मिलियन डॉलर के आस-पास है। जानकारी के अनुसार युसूफ पठान 6 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की कीमत वाली एक लग्जरी बिल्डिंग भी रखते हैं चूकिं वह क्रिकेट में रहे हैं इसलिए उनके पास इतनी दौलत बताई जाती है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स से यह भी जानकारी मिलती है कि, युसूफ पठान एक साल में 20 करोड़ रुपए से भी ज्यादा कमाते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×