मालामाल बनने के लिए सप्ताह के सिर्फ एक दिन कर ले ये काम
कई बार लोग ऐसा महसूस करते हैं कि काफी परिश्रम और प्रयत्न के बाद भी धन नहीं मिलता या मनचाही सफलता नहीं मिलती।
10:14 AM Jan 07, 2022 IST | Desk Team
कई बार लोग ऐसा महसूस करते हैं कि काफी परिश्रम और प्रयत्न के बाद भी धन नहीं मिलता या मनचाही सफलता नहीं मिलती। कभी मेहनत के अनुसार आपको पैसे नहीं मिलते। यदि आपके साथ भी ऐसा ही कुछ हो रहा है तो आप सप्ताह के किसी भी दिन ये काम कर सकते है।
Advertisement
हर दिन शिवलिंग पर जल, बिलपत्र और अक्षत चढ़ाने से खूब पैसा आता है।
महालक्ष्मी और श्री विष्णु की पूजा करने से धनलाभ होता है।
सप्ताह में एक बार (गुरुवार को छोड़कर) समुद्री नमक से पोंछा लगाने से घर में शांति रहती है। घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होकर घर में झगड़े भी नहीं होते हैं तथा लक्ष्मी का वास स्थायी रहता है।
घर में तैयार भोजन की प्रथम रोटी गाय व अंतिम रोटी कुत्ते को नित्य नियम से खिलाएं। प्रतिदिन पक्षियों और चींटियों के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था करें।
अनामिका अंगुली में सोने, चांदी और तांबे से बनी अंगुठी पहनने से धनलाभ होता है।
तुलसी का पौधा घर में लगाएं और रोजाना उसकी पूजा करे।
शाम को किसी भी नजदीकी मंदिर में दीपक लगाने से लाभ होता है।
मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाकर लाल बूंदी का प्रसाद चढ़ाए।
सुबह उठकर सबसे पहले अपने घर के बाहर तांबे के लौटे से पानी का छिड़काव करें।
Advertisement