आज के दिन भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए जरूर करें ये उपाए,होगी नैया पार
हिंदू धर्म के अनुसार गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के लिए सबसे खास दिन माना गया है।
07:21 AM Dec 05, 2019 IST | Desk Team
हिंदू धर्म के अनुसार गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के लिए सबसे खास दिन माना गया है। वैसे विष्णु भगवान को तो तीनों लोकों का स्वामी माना जाता है। शास्त्रों में बताया गया है कि भगवान विष्णु के स्मरण मात्र से ही भक्तों को सभी कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। इसके लिए आपको गुरूवार के दिन विष्णु भगवान की विशेष पूजा करनी चाहिए। पौराणिक मान्यता यह भी है कि गुरु बृहस्पति देवगुरु हैं। वहीं गुरु सुखद दामपत्य जीवन एंव सौभाग्य को नियत करते हैं। खासकर कन्या का विवाह और पुरुष की आजीविका की परेशानी गुरु की प्रसन्नता से दूर हो जाती है।
Advertisement
इन उपायों से करें भगवान विष्णु को प्रसन्न…
1.विष्णु भगवान की करें पूजा
सुबह नहाने के बाद विष्णु भगवान के आगे घी का दीपक जलाएं साथ ही आहन करते हुए उनका पाठ करें। गुरु को धन का कारक माना जाता है,भगवान विष्णु के प्रसन्न होने पर कभी भी धन संबंधी कोई परेशानी नहीं होती है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार गुरु धन का कारक ग्रह है। अत जिस भी इंसान पर गुरु की कृपा बनी होती है उसकी आर्थिक स्थिति ठीक रहती है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि विष्णु भगवान की पूजा से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
2.पीलें रंग के कपड़े पहने
गुरुवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सभी कामों से निवृत्त होकर भगवान विष्णु का ध्यान करें। इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। क्योंकि पीले और लाल रंग को शुभ माना जाता है। वैसे पीला रंग भगवान विष्णु को आतिप्रिय है। यदि आप पीले रंग के कपड़े नहीं पहन पाएं तो ऐसे में आप हल्दी का तिलक भी लगा सकते हैं।
3.कर लें सत्यनारायण की कथा
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए सत्यनारायण की कथा जरूर पढ़े।
4.करें केले के पेड़ की पूजा
गुरुवार के खास दिन पर केले के पेड़ की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन सुबह के समय केले के पेड़ की पूजा करके इसके नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए। इसके अलावा आप शाम के समय केले के पेड़ के नीचे दीया जलाकर भगवान विष्णु की स्तुति भी कर सकते हैं।
5.करें पीले रंग की चीजों का दान
गुरुवार के दिन पीले रंग की चीजें जैसे कपड़ें,अन्न का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन प्रसाद के रूप में केले चढ़ाने चाहिए। इस दिन केलों का दान करना भी शुभ माना जाता है।
Advertisement