W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

गर्मी में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन सुपरफूड का करें सेवन, आज ही जान लें नाम

इन सुपरफूड से गर्मियों में इम्यूनिटी को मजबूत बनाएं

02:18 AM May 15, 2025 IST | Shivangi Shandilya

इन सुपरफूड से गर्मियों में इम्यूनिटी को मजबूत बनाएं

गर्मी में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन सुपरफूड का करें सेवन  आज ही जान लें नाम
Advertisement

गर्मी में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सुपरफूड्स का सेवन जरूरी है। नारियल पानी, तरबूज, बेरीज, एवोकाडो, दही और खीरे जैसे सुपरफूड्स न केवल हाइड्रेशन बढ़ाते हैं बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करते हैं। ये फूड्स ऊर्जा और ताजगी का खजाना हैं जो गर्मी से राहत प्रदान करते हैं।

गर्मी का मौसम अपने साथ तेज धूप, पसीना और थकान लेकर आता है। ऐसे में इस गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट और स्वस्थ रखना बहुत जरूरी हो जाता है। शरीर को फिट और स्वस्थ रखने के लिए गर्मियों के ‘सुपरफूड्स’ न सिर्फ आपको तरोताजा रखते हैं, बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाने का काम करते हैं। आइए एक नजर डालते हैं गर्मियों के उन सुपरफूड्स पर जिन्हें ताजगी और ऊर्जा का खजाना माना जाता है।

बेरीज

इसके अलावा बेरीज एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन से भरपूर होती हैं। ये गर्मियों में ताजगी और स्वाद प्रदान करती हैं। बेरीज में मौजूद एंथोसायनिन फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और सूजन को कम करने का काम करते हैं। साथ ही इसका सेवन दिल और दिमाग की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।

नारियल पानी

नारियल पानी

सबसे पहले हम बात करेंगे नारियल पानी की, जो पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से डिहाइड्रेशन से बचा जा सकता है। यह न सिर्फ शरीर में जरूरी मिनरल्स की कमी को पूरा करता है बल्कि शरीर को ठंडा रखता है और एनर्जी भी बढ़ाता है।

तरबूज

तरबूज गर्मियों के सबसे लोकप्रिय फलों में से एक है। तरबूज में लाइकोपीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा और ऊर्जा के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से हाइड्रेशन बढ़ता है, मांसपेशियों में ऐंठन नहीं होती और गर्मी से राहत मिलती है।

एवोकाडो

इसके अलावा एवोकाडो एक हरा फल है, जो फाइबर और कई विटामिन से भरपूर होता है। इसे दिल के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, फोलेट, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं और गर्मियों में इसके अनगिनत फायदे हैं। जैसे हाइड्रेट करना, त्वचा की सेहत को बेहतर बनाना और दिल की सेहत को बेहतर बनाना। साथ ही इसे पाचन में सुधार और वजन कंट्रोल करने के लिए भी कारगर माना जाता है।

दही

दही एक प्रोबायोटिक युक्त डेयरी उत्पाद है, जो बैक्टीरिया के साथ दूध को फर्मेंट करके बनाया जाता है। यह गर्मियों में ठंडक प्रदान करता है। गर्मियों में इसके सेवन से पाचन स्वास्थ्य से राहत मिलती है। इसके अलावा, इसके नियमित सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। साथ ही यह शरीर को ठंडक भी पहुंचाता है।

superfoods

खीरे

इतना ही नहीं, खीरे का सेवन भी गर्मियों के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह गर्मियों में हाइड्रेशन के लिए बेहतरीन है। इसमें विटामिन के और एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो त्वचा में निखार लाते हैं, शरीर को डिटॉक्स करते हैं और सूजन को कम करने का काम करते हैं।

Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।

Advertisement
Advertisement
×