Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (13 जनवरी 2021)

कला एवं साहित्य से जुड़ें व्यक्ति मंच एवं सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिभा एवं कौशल दिखाने का सौभाग्य प्राप्त होगा। बुद्धजीवों द्वारा प्रसंशा के पात्र बनेंगे। पति-पत्नी के बीच पैसों को लेकर कुछ मनमुटाव हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

06:09 AM Jan 13, 2021 IST | Shera Rajput

कला एवं साहित्य से जुड़ें व्यक्ति मंच एवं सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिभा एवं कौशल दिखाने का सौभाग्य प्राप्त होगा। बुद्धजीवों द्वारा प्रसंशा के पात्र बनेंगे। पति-पत्नी के बीच पैसों को लेकर कुछ मनमुटाव हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

मेष (ARIES) : आपकी दृढ़ इच्छा शक्ति सही राह पर आगे ले जाएगी। कार्य क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। वित्तीय संबंधी मामलों में लेन-देन करते समय दस्तावेजों को अच्छी तरह से पढ़ ले कुछ त्रटियां होने की आशंका बन सकती है। किसी वरिष्ठ से वैचारिक सहयोग ले सकते हैं।
Advertisement
वृष (TAURUS) : कला एवं साहित्य से जुड़े व्यक्ति अराजकतत्वों से दूर रहे सोशल मीडिया पर छवि खराब होने की आशंका  बन सकती है। पति-पत्नी के बीच घरेलू मुद्दों को लेकर कहा-सुनी हो सकती है। बड़े-बुजुर्गों का मार्ग दर्शन एवं सलाह लाभदायक साबित हो सकता है।
मिथुन (GEMINI) : आपकी गलत दिनचर्या एवं खान-पान से शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है अतः दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव लाए। व्यावसायिक आर्थिक मामलों में कुछ हानि पा सकते हैं व्यर्थ की उलझने बढ़ सकती है किन्तु समाधान शीघ्र ही मिल जाएगा। धैर्य बनाए रखें।
कर्क (CANCER) : जमीन एवं वैवाहिक संबंधी कोर्ट-कचहरी का मसला अभी लंबित हो सकता है धन खर्च बढ़ सकते हैं किन्तु आगामी समय स्थिति आपके पक्ष में आ जाएगी। दोपहर के बाद दिन अस्त-व्यस्त में व्यतीत होगा। कुछ मुद्दे हैं जो आपको परेशान कर सकते हैं।
सिंह (LEO) : राजनीतिक संबंध अच्छे रहेंगे। कुछ सामाजिक कार्य करने की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। ससुराल पक्ष से किसी की आर्थिक मदद कर सकते हैं। महिला मित्र के साथ कोई नया कारोबार प्रारंभ कर सकते हैं। कोई खास करीबी आपको धोखा दे सकता है।
कन्या (VIRGO) : दुकानदार किसी ग्राहक से सामान के लेने-देन संबंधी मामलों में बहस हो सकती है। शब्दों में मर्यादा बनाए रखें। शाम के समय माता के स्वास्थ्य में कुछ सुधार हो सकता है। डॉक्टर से उचित सलाह लेते हैं। साले साहब का भावात्यक सहयोग मिलेगा।
तुला (LIBRA) : बीमा, शेयर मार्केट संबंधी मामलों में निवेश करते समय किसी अनुभवी वरिष्ठ की सलाह अवश्य ले लाभदायक साबित होगा। परिवार में विवाह योग्य किसी व्यक्ति का रिश्ता तय हो सकता है। भाइयों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
वृश्चिक (SCORPIO) :  राजकीय कार्य एवं सेवा से जुड़े व्यक्ति की कार्य क्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। दोपहर के बाद किसी उच्चाधिकारी से मुलाकात हो सकती है मन में प्रसन्नता रहेगी। संतान एवं पत्नी के साथ शाम के समय मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बन सकता है।
धनु (SAGITTARIUS) : सुरक्षा विभाग से जुड़ें व्यक्ति की कार्यभार एवं जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं विश्व व्यापी गंभीर बीमारी से बचने के लिए सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन अवश्य करें। व्यापारी वर्ग अपने कर्मचारियों की गतिविधियों पर निगरानी बनाए रखें, हानि की आशंका है।
मकर (CAPRICORN) : मन धार्मिक एवं आध्यात्मिक विचारों से प्रभावित होगा। किसी जरुरतमंद एवं असहाय व्यक्ति की मदद करने से मन में राहत महसूस होगा। पूर्व परिचित मित्र के साथ कुछ गपशप बाजी हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ को लेकर मन चिंतित रहेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : कला एवं साहित्य से जुड़ें व्यक्ति मंच एवं सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिभा एवं कौशल दिखाने का सौभाग्य प्राप्त होगा। बुद्धजीवों द्वारा प्रसंशा के पात्र बनेंगे। पति-पत्नी के बीच पैसों को लेकर कुछ मनमुटाव हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
मीन (PISCES) : सट्टेबाजी एवं ठेकेदारी से जुड़े व्यक्ति को अच्छी मुनाफा प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को प्रोत्साहन की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है अतः अध्ययन के प्रति और अधिक परिश्रम करें, आगामी समय में लाभ अवश्य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका के संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
Advertisement
Next Article