Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (18 मार्च )

कार्यक्षेत्र पर कुछ लोग आपकी टीम को ज्वॉइन करना चाहेंगे। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। परिवार में किसी समारोह के आयोजन में व्यस्त रहेंगे।

08:40 AM Mar 18, 2020 IST | Desk Team

कार्यक्षेत्र पर कुछ लोग आपकी टीम को ज्वॉइन करना चाहेंगे। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। परिवार में किसी समारोह के आयोजन में व्यस्त रहेंगे।

मेष (ARIES) (21 मार्च  से 20 अप्रैल) :कार्यक्षेत्र पर कुछ लोग आपकी टीम को ज्वॉइन करना चाहेंगे। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। परिवार में किसी समारोह के आयोजन में व्यस्त रहेंगे। लंबी यात्रा पर जाना आरामदायक रहेगा। प्रॉप्रर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं।  शुभ अंक-17, शुभ रंग-हल्का नीला।

वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) :खानदानी पैसा मिलने के योग हैं। किसी के सामने चालाकी से अपनी जरूरते रखने के लिए आवश्यकता है। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य का आत्मविश्वास बढ़ाने की कोशिश करेंगे। किसी यात्रा पर जाना मजेदार साबित होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक-8, शुभ रंग-डार्क ग्रे।

मिथुन (GEMINI) (21 मई  से 21 जून) :आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र पर काम में ध्यान लगाने की जरूरत है। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करते रहें। अपनी पसंद के लोगों से मिलकर अच्छा महसूस करेंगे। नए शहर या घर में शिफ्ट हो सकते हैं। शुभ अंक-3, शुभ रंग-बोटल ग्रीन।

कर्क (CANCER) (22जून से 22जुलाई) :आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र पर कुछ नया करने के लिए सीनियर हां कर देंगे। किसी से अपनी भावनाएं शेयर करने की कोशिश करेंगे। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी यात्रा पर जाना मजेदार रहेगा। प्रॉप्रर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। शुभ अंक-11, शुभ रंग-मॉव।

सिंह (LEO)  (23 जुलाई से 22 अगस्त) :किसी चीज में निवेश को लेकर लालच में ना आएं। कार्यक्षेत्र पर चली आ रही कोई समस्या दूर होगी। मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। किसी मेहमान के अचानक आ जाने से निजी योजनाएं खराब होंगी। अपने पंसदीदा लोगों के साथ यात्रा पर जाना पसंद करेंगे। शुभ अंक-15, शुभ रंग-चॉकलेट।

कन्या (VIRGO) (23  अगस्त   से   22  सितंबर) :किसी महंगी चीज की खरीददारी करेगें। कार्यक्षेत्र पर काम का दबाव रहेगा। किसी बीमारी में घरेलू उपचार लाभदायक रहेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जाना मजेदार होगा। नया घर या अपॉर्टमेंट खरीदने के योग हैं। पढ़ाई में मेहनत करने की जरूरत है। शुभ अंक-1, शुभ रंग-हल्का गुलाबी।
Advertisement

तुला (LIBRA) (23 सितंबर  से 23 अक्तूबर) :कोई लोन जल्दी पास हो सकता है। कार्यक्षेत्र पर किसी सहयोगी की मदद से प्रोजेक्ट का काम कर सकेंगे। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। कहीं छुट्टियों पर जाने के लिए समय अच्छा है। शुभ अंक-9, शुभ रंग-पर्पल।

वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर   से  21 नवंबर) :किसी व्यक्ति को काम पर रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है। कोई व्यवसायिक डील प्लान के हिसाब से नहीं हो पाएंगी। ऑफिस के कारण निजी योजनाओं पर पानी फिर सकता है।  शुभ अंक-2, शुभ रंग-वॉयलेट।

धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर  से 21 दिसंबर) :धन संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। करियर के लिए दिन अच्छा है। नियमित व्यायाम करने से सेहत अच्छी रहेगी। गृहणियां घर के कामों पर पूरा करने की कोशिश करेंगी। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। विदेश में पढ़ाई करने का अच्छा मौका हाथ लग सकता है। शुभ अंक-22, शुभ रंग-आसमानी।

मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी):धन संबंधित चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। कार्यक्षेत्र पर सतर्क रहने की जरूरत है। सेहतमंद रहने के लिए बुरी आदतों को छोडऩे की कोशिश करें। परिवार के किसी सदस्य की मांग पूरी करने की कोशिश करेंगे। किसी तीर्थ यात्रा पर जाने के योग हैं। शुभ अंक-6, शुभ रंग-ऑफ  व्हाइट।

कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) :समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। आज के दिन फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार के सदस्यों की राय आपसे अलग हो सकती है। तीर्थयात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। प्रॉप्रर्टी डीलर्स को किसी प्रोजेक्ट के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। शुभ अंक-5, शुभ रंग-लेमन।

मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च)  :फिजूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें। दूसरों की सलाह को नजरअंदाज ना करें। घरेलू उपचार अपनाने से फायदा होगा। प्रेमी या प्रेमिका के साथ किसी समारोह में शामिल ना हों। लंबी यात्रा पर जाना फायदेमंद नहीं रहेगा। प्रॉप्रर्टी के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक-4, शुभ रंग-हल्का लाल।
Advertisement
Next Article