Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (15 दिसंबर 2022)

सभी परिस्थितियों में शांत रहें और गुस्से पर काबू रखें।

05:15 AM Dec 15, 2022 IST | Desk Team

सभी परिस्थितियों में शांत रहें और गुस्से पर काबू रखें।

मेष (ARIES): (21 मार्च- 20 अप्रैल)
Advertisement
दूसरे देशों के साथ काम करने का मौका मिल सकता है। अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोच-विचार करें। छुट्टियां मनाने पहाड़ों पर जा सकते हैं। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है। पार्टनर के अजीब बर्ताव से निराश हो सकते है। 
शुभ अंक- 18, शुभ रंग- ब्राउन
वृष (TAURUS): (21 अप्रैल- 20 मई)
कई स्त्रोत से धन लाभ होने की संभावना है। ऑफिस में प्रमोशन मिलने की भी उम्मीद है। करीबी दोस्तों के साथ यात्रा पर जा सकते है।  परिवार में प्रोपर्टी को लेकर मतभेद संभव है। आयुर्वेद और उपचार और नैचुरल थैरेपी से लाभ होगा। 
शुभ अंक- 15, शुभ रंग- ऑरेंज
मिथुन (GEMINI): (21 मई- 21 जून)
आर्थिक स्थिति मजबूत होने पर पैसा इन्वेस्ट करें। रिसर्च करने के बाद ही स्टॉक मार्किट में अपना पैसा लगाएं। जीवन साथी को आपकी सलाह की जरूरत पड़ सकती है। बच्चे बाहर घूमने जाने की जिद कर सकते है। 
शुभ अंक- 9, शुभ रंग- पिंक
कर्क (CANCER): (22 जून- 22 जुलाई)
आज का दिन काफी रोचक रहने वाला है।  इन्वेस्टमेंट के मामले में रिस्क लिया जा सकता है। करीबी मित्र आपकी मदद के लिए आगे आएगा। नए व्यापार की शुरूआत थोड़ी धीमी हो सकती है। किसी पार्टी में लाइफ पार्टनर से मुलाकात हो सकती है। 
शुभ अंक-5, शुभ रंग- ग्रीन
सिंह (LEO): (23 जुलाई- 23 अगस्त) 
बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा। बच्चों के साथ हास्य-मनोरंजन में समय बीतेगा। जीवन में कामयाब होने के लिए एक लक्ष्य तय करें। रेगुलर एक्सरसाइज में कुछ बदलाव कर सकते हैं। पार्टनर के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है।
शुभ अंक- 15, शुभ रंग- रेड
कन्या (VIRGO): (23 अगस्त- 23 सितंबर)
नया घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र पर अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। युवाओं के साथ मजेदार  एक्टिविटीज़ में भाग लेंगे। धार्मिक कार्यों में सहयोग करने से लाभ मिलेगा। प्रेमी से मन की बात कहने में ज्यादा देर ना करें।
शुभ अंक- 4, शुभ रंग- पर्पल
तुला (LIBRA): (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
फिजूल खर्चों में कटौती करना जरूरी है। आज के दिन थोड़ा अकेलापन महसूस हो सकता है। समाज में लोगों के साथ संपर्क बनाने की कोशिश करें। जॉब सिक्योरिटी मिलने से काम में अधिक मन लगेगा। हेल्थ के मामले में फिलहाल कोई समस्या नहीं आएगी।
शुभ अंक- 8, शुभ रंग- मैजेंटा
वृश्चिक (SCORPIO): (24 अक्टूबर-22 नवंबर) 
अच्छी आमदनी होने पर आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जरूरतमंद को मदद के लिए मना ना करें। कम सैलरी वाले लोग निराश होने की बजाय अधिक मेहनत करें।  रोजमर्रा की जिन्दगी में कुछ बदलाव लाने की कोशिश करें। 
शुभ अंक- 22, शुभ रंग- रोयल ब्लू
धनु (SAGITTARIUS): (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
पैसा होने पर भी उसे सोच समझकर ही खर्च करें। करियर संबंधित कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।  पार्टनरशिप में बिजनेस की शुरूआत ना करें। हेल्थ के प्रति जागरूक होना अच्छी बात है। युवाओं की कामयाबी पर परिवार को गर्व होगा। 
शुभ अंक- 1, शुभ रंग- पीला
मकर (CAPRICORN): (22 दिसंबर-21 जनवरी)
प्रोपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा है। उम्मीद से अधिक मुनाफा होने की संभावना है। आपकी क्रिएटिविटी से लोग इंप्रेस होंगे। भाई-बहन के साथ घर में झगड़ा हो सकता है।  पौष्टिक आहार से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होगा। 
शुभ अंक- 22, शुभ रंग- पीच
कुम्भ (AQUARIUS): (22 जनवरी- 19 फरवरी)
इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े लोगों को लाभ होने की उम्मीद है। अपनी समझदारी से आप कई बड़ी समस्याएं हल करेंगे। माता-पिता को आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती है। योग और एक्सरसाइज के लिए भी थोड़ा वक्त निकालें। 
शुभ अंक- 15, शुभ रंग- गोल्डन
मीन (PISCES): (20 फरवरी- 20 मार्च)
अच्छे काम के लिए बोनस मिल सकता है।  परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सेहत का खास ध्यान रखें। नए घर में शिफ्ट करने का मन बना सकते हैं। सभी परिस्थितियों में शांत रहें और गुस्से पर काबू रखें।
शुभ अंक-6, शुभ रंग- स्काई ब्लू
Advertisement
Next Article