Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल ( 21 नवंबर 2020 )

कोई नया कार्य आरम्भ करने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार कर लें। महिला मित्र की भागीदारी से व्यवसाय पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। मौसम के बदलते रुख से शारीरिक कष्ट मिल सकता है।

03:29 AM Nov 21, 2020 IST | Shera Rajput

कोई नया कार्य आरम्भ करने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार कर लें। महिला मित्र की भागीदारी से व्यवसाय पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। मौसम के बदलते रुख से शारीरिक कष्ट मिल सकता है।

मेष (ARIES) : दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आएंगे। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पूर्ण जीवन साथी से सलाह अवश्य लें, लाभदायक सिद्ध होगा। स्वास्थ्य में दिक्कत होगी।
Advertisement
वृष (TAURUS) : मार्केटिंग संबन्धी कार्यों पर अत्यधिक ध्यान केन्द्रित करें। दूसरों की उम्मीद के बजाए अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें। आपसे छोटे व्यक्ति आपके निर्णय से असहमत रहेंगे। कार्य से जुड़े सम्मान प्राप्त होगा।
मिथुन (GEMINI) : नौकरीपेशा व्यक्तियों का कोई प्रोजेक्ट निरस्त हो सकता है। उच्चाधिकारी द्वारा बिगड़े कार्यों में थोड़ा सुधार आ सकता है। विद्यार्थी वर्ग वाणिज्यिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। माता का स्वास्थ्य अच्छा होगा।
कर्क (CANCER) : कठिन परिश्रम से सफलता प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे। शैक्षिक क्षेत्र में बातचीत के माध्यम से चल रहे कई मसलों का समाधान आज मिल सकता है। किसी अनजान व्यक्ति से वाद-विवाद न बढ़ाएं, धैर्य बनाए रखें।
सिंह (LEO) : कोई नया कार्य आरम्भ करने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार कर लें। महिला मित्र की भागीदारी से व्यवसाय पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। मौसम के बदलते रुख से शारीरिक कष्ट मिल सकता है।
कन्या (VIRGO) : आर्थिक स्थिति में सुधार संबन्धी कई अवसर प्राप्त होंगे। कार्यों के प्रति पूर्ण क्षमता से संगठित होना प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। व्यवसाय के लिए जिस कार्य के लिए प्रयासरत थे, सफलता अवश्य मिलेगी।
तुला (LIBRA) : आपके कटु वाणी से करीबी मित्र या परिवार दुखी हो सकता है। अपने अहंकार एवं गुस्से को काबू में रखें। व्यक्तिगत जीवन में रिश्तों की तरफ विशेष ध्यान देना होगा। पत्नी के साथ संबन्ध मधुर रहेंगे।
वृश्चिक (SCORPIO) : आज दिनभर घर की व्यवस्था के सुधार संबन्धी कार्यों में व्यस्तता रहेगी। व्यवसायी वर्ग के व्यक्तियों को किसी नजदीकी व्यक्ति की मदद से अच्छा ऑर्डर मिल सकता है। माता के स्वास्थ्य से परेशान रह सकते हैं
धनु (SAGITTARIUS) : भाइयों के प्रति आपसी सामंजस्य मधुर रहेगा। दोस्तों के साथ मौज मस्ती में आज का दिन व्यतीत होगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को वित्तीय मामले में मानसिक कष्ट मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
मकर (CAPRICORN) : आफिस में अपनी प्रतिभा और अच्छी कार्य प्रणाली से सहकर्मियों द्वारा सराहना मिलेगी। लोकप्रियता प्राप्त होगी। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। स्वजनों के साथ समय बिताने पर अच्छा महसूस होगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : ससुराल पक्ष का पूर्ण सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। कारोबार में आर्थिक लाभ संबन्धी शुभ समाचार मिल सकता है। समाज के अराजक तत्वों से दूरी बनाए रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
मीन (PISCES) : व्यक्तिगत तथा आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने संबन्धी महत्वपूर्ण योजनाएं बन सकती हैं। बच्चों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं का समाधान करने से उन्हें खुशी प्राप्त होगी। वाहनादि तेज गति से न चलाएं।
Advertisement
Next Article