For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल ( 29 अप्रैल 2022)

किसी प्रोजेक्ट को ध्यान में रखकर सेविंग शुरू करेंगे। रोडसाइड खाने से सेहत खराब होने का खतरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में बिना किसी उलझन अपना काम निकाल लेंगे।

05:44 AM Apr 29, 2022 IST | Shera Rajput

किसी प्रोजेक्ट को ध्यान में रखकर सेविंग शुरू करेंगे। रोडसाइड खाने से सेहत खराब होने का खतरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में बिना किसी उलझन अपना काम निकाल लेंगे।

आज का राशिफल   29 अप्रैल 2022
मेष (ARIES) : (Mar 21-Apr 20) 
Advertisement
आर्थिक स्तर पर समृद्धि आने के संकेत हैं,उत्साहित रहेंगे। विदेशी कंपनी में काम करने वालों के अनुकूल स्थिति रहेगी। इलाज का तरीका बदलना बेहतर रहेगा,जल्द असर होगा। परिवार से दूर जाने वाले सदस्य को लेकर दुखी रहेंगे। पढ़ाई के स्तर पर स्पष्टता आने की उम्मीद है,निश्चिंत रहें।
शुभ अंक : 6, शुभ रंग   : हरा
Advertisement
वृष (TAURUS) : (Apr 21-May 20) 
कुछ मंहगा खरीदने का सौभाग्य प्राप्त होने वाला है। परिवार के बीमार सदस्य की सेहत तेजी से सुधरेगी। मूडीनेस के कारण कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। बच्चों की वजह से जीवन में खुशियां और उत्साह रहेगा। सामने आए अवसर का बेहतर लाभ उठा सकते हैं।
शुभ अंक : 4, शुभ रंग   : डार्क फिरोजा
मिथुन (GEMINI) :  (May 21-Jun 21) 
दोस्त को दिया गया लोन इंट्रेस्ट के साथ वापस मिल जाएगा। कोई काम अच्छे से पूरा होगा,मानसिक सुकून महसूस करेंगे। व्यायाम शुरू करने का फायदा दिखने लगेगा,उत्साहित रहेंगे। प्रतियोगी मानसिकता और लगन के कारण डिमांड बढे़गी। पार्टनर के व्यवहार से मानसिक अशांति रहने के संकेत हैं।
शुभ अंक : 9, शुभ रंग : क्रीम
कर्क (CANCER) : (Jun  22-Jul 22) 
जिस स्कीम में निवेश किया था अब मेच्योर हो जाएगा। बिना किसी गलती के भी बॉस का निशाना बन सकते हैं। जंक फूड से परहेज का फायदा सेहत पर दिख सकता है। कोई करीबी आपसे मिलने आने वाला है,उत्साहित रहेंगे। किसी समारोह में आकर्षण का केंद्र बनने की संभावना है।
 शुभ अंक : 11, शुभ रंग   : नारंगी
सिंह (LEO) : (Jul 23-Aug 23) 
किसी प्रोजेक्ट को ध्यान में रखकर सेविंग शुरू करेंगे। रोडसाइड खाने से सेहत खराब होने का खतरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में बिना किसी उलझन अपना काम निकाल लेंगे। नवविवाहितों के लिए जीवन आनंदमय रहने की उम्मीद है। किसी खास से दोस्ती का पढ़ाई में लाभ मिलने वाला है।
शुभ अंक : 4, शुभ रंग : गहरा फिरोज
कन्या (VIRGO) : (Aug 24-Sep 23) 
कहीं से लोन मिल जाने से कई समस्याएं हल हो जाएंगी। बॉस की इच्छा को प्राथमिकता में रखने वाले हैं,काम बनेगा। योग और व्यायाम से फायदा होगा,फिटनेस मेंटेंन रख सकेंगे। परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलने वाला है। पढ़ाई के क्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकल जाने के संकेत हैं।
शुभ अंक : 3, शुभ रंग   : क्रीम
तुला (LIBRA) : (Sep 24-Oct 23) 
पैसे के मामले में किसी अजनबी पर भरोसा ठीक नहीं। आपके द्वारा पूरा किए गए प्रोजेक्ट की सराहना होगी। पूरे दिन फिट और ऊर्जावान महसूस करने वाले हैं। परिवार के लिए थोड़ा वक्त निकालने में सफल रहेंगे। एक्स्ट्रा कैरिकूलर अकेडमिक तनाव से मुक्त रखने वाला है।
शुभ अंक : 15, शुभ रंग   : पीला
वृश्चिक (SCORPIO) : (Oct 24-Nov 22) 
शेयर मार्केट से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है। आपको दिया गया टास्क अच्छे से पूरा हो जाएगा। अपने अनुभव से परिवार के नौजवान की मदद करेंगे। मददगार रवैये के कारण समाज में नाम होने वाला है। प्रॉपर्टी लेने के लिए अनुकूल समय है,बेझिझक आगे बढें।
शुभ अंक : 8, शुभ रंग   : नेवी ब्लू
धनु (SAGITTARIUS) : (Nov 23-Dec 21) 
आज किया गया निवेश आगे मजबूत आधार बन सकता है। किसी अप्रत्याशित समस्या के कारण प्रोजेक्ट रोकना पड़ेगा। फिटनेस के लिए किया गया प्रयास असर दिखा सकता है। आपके हर एक प्रयास में परिवार का साथ रहने वाला है। किसी काम की अच्छी तैयारी आत्मविश्वास से भर सकती है। शुभ अंक : 18, शुभ रंग   : रोज
मकर (CAPRICORN) : (Dec 22-Jan 21) 
वित्तीय समस्या से प्रभावित होकर कोई निर्णय लेने वाले हैं। ऑफिस के कड़े आदेश में ढिलाई मिलने की संभावना है। फिटनेस प्लान को पूरा करने के लिए आत्मबल जरूरी होगा। सिबलिंग के साथ मनमुटाव दूर हो जाने के संकेत हैं,धैर्य रखें। रोमांचक यात्रा का प्लान बन सकता है,तैयारी शुरु कर दें।
शुभ अंक : 7, शुभ रंग : पिच
कुम्भ (AQUARIUS) : (Jan 22-Feb 19) 
वित्तीय स्तर पर उत्साहित करने वाली स्थिति रहेगी। करियर में शानदार ब्रेक मिलने की संभावना है। सेहत और फिटनेस में डाइट की महत्वूर्ण भूमिका रहेगी। फैमिली गेटटुगेदर का जमकर मजा लेने वाले हैं। प्रॉपर्टी खरीदे जाने के संकेत हैं,समय अनुकूल रहेगा।
शुभ अंक : 4, शुभ रंग   : गहरा भूरा
मीन (PISCES) : (Feb 20-Mar 20) 
अच्छी बार्गेनिंग के जरिये काफी पैसा बचा पाएंगे। कार्यक्षेत्र में पसंद का टास्क मिलने की उम्मीद है। रुटीन में बदलाव लाने का सेहत पर असर दिखेगा। कोई महंगा गजेट्स खरीदे जाने की संभावना है। फैमिली आउटिंग आपसी रिश्ते मजबूत बनाएगा।
शुभ अंक : 5, शुभ रंग   : पिंक
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×