Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल ( 8 नवंबर 2020 )

विद्यार्थियों का पढ़ाई के प्रति ध्यान केन्द्रित रहेगा। नौकरी में माहौल अच्छा रहेगा। परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेगी। अचानक कब्ज तथा वायुविकार की समस्या उत्पन्न हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें।

06:03 AM Nov 08, 2020 IST | Shera Rajput

विद्यार्थियों का पढ़ाई के प्रति ध्यान केन्द्रित रहेगा। नौकरी में माहौल अच्छा रहेगा। परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेगी। अचानक कब्ज तथा वायुविकार की समस्या उत्पन्न हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें।

मेष (ARIES) : राजनैतिक संबन्ध अच्छे रहेंगे। किसी अन्य व्यक्ति की सलाह अपने व्यक्तिगत जीवन पर हावी न होने दें। मन में धर्म कर्म के प्रति रूचि उत्पन्न होगी। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
Advertisement
वृष (TAURUS) : संतान के गलत कार्य से मन व्यथित रहेगा। समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने में सफल रहेंगे। टोने-टोटके संबन्धी क्रिया कलापों से दूर रहें, अपने कर्म पर विश्वास रखें। ससुराल पक्ष का सहयोग होगा।
मिथुन (GEMINI) : सरकारी कर्मचारियों को स्थानान्तरण पत्र मिल सकता है, साथ ही उन्नति के अवसर भी मिलेंगे। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता के साथ-साथ परिवार के साथ भी समय बिताएंगे। शुगर के मरीज सेहत का विशेष ध्यान रखें।
कर्क (CANCER) : घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह आपके लिए भाग्योदय साबित होगी। वैवाहिक कार्यक्रम संबन्धी योजनाएं बनेगी। आपके व्यक्तित्व की सराहना की जाएगी। मजदूर वर्ग मशीनरी का काम ध्यान से करें।
सिंह (LEO) : विद्यार्थियों का पढ़ाई के प्रति ध्यान केन्द्रित रहेगा। नौकरी में माहौल अच्छा रहेगा। परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेगी। अचानक कब्ज तथा वायुविकार की समस्या उत्पन्न हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें।
कन्या (VIRGO) : शत्रु कार्यों में अवरोध उत्पन्न करेंगे। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। यदि आप वरिष्ठता के पद पर चयनित है तो अपने सहकर्मियो के साथ नरमी से पेश आएं, इससे आपका भविष्य सुरक्षित रहेगा।
तुला (LIBRA) : बौद्धिक परिचर्चा में आप अव्वल रहेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। शिक्षा एवं तकनीकी क्षेत्र में विद्यार्थी सफलता प्राप्त करेंगे। वाहनादि चलाते समय सावधानी रखें। पत्नी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : ब्याज का पैसा वापस मिल सकता है। व्यवसाय संबन्धी मामलों में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा करते समय कीमती दस्तावेजों को सुरक्षित रखें। आपके प्रभावशाली व्यक्तित्व से सफलता के द्वार खुलेंगे।
धनु (SAGITTARIUS) : बुजुर्गों की देखभाल एवं सेवा करने में समय व्यतीत होगा। किसी उच्चाधिकारी से बात हो सकती है। बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। घर में शादी-ब्याह के माहौल से मन में प्रसन्नता रहेगी। अग्नि से दूरी बनाए रखें।
मकर (CAPRICORN) : अनुसंधान संबन्धी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। किसी नई तकनीकी खोज करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ संबन्ध मधुर रहेंगे। कुटुंब के किसी सदस्य के साथ मनमुटाव हो सकता है।
कुम्भ (AQUARIUS) : दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आएंगे। नौकरी के लिए आमंत्रण पत्र आ सकता है। नृत्य एवं संगीत के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को सफलता मिलेगी। सार्वजनिक मंच पर आपके अभिनय की प्रशंसा होगी। 
मीन (PISCES) : आध्यात्मिक एवं धर्म-कर्म संबन्धी गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। गरीबों एवं असहायों की मदद करने से मन में शांति रहेगी। वाहनादि मंद गति से चलाए। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, हानि के योग है।
Advertisement
Next Article