आज का राशिफल (23 जुलाई)
मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) सेहत को लेकर सतर्क रहें। धन से संबंधित समस्या हो सकती है। काम में मन लगाने की कोशिश करें।
04:21 AM Jul 23, 2019 IST | Desk Team
मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) सेहत को लेकर सतर्क रहें। धन से संबंधित समस्या हो सकती है। काम में मन लगाने की कोशिश करें। दोस्तों और करीबियों के साथ मिलना हो सकता है। कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। कोई प्रॉप्रर्टी खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तनाव कम करने की कोशिश करें। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- हल्का गुलाबी।
Advertisement
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) सेहत के लिए जिम ज्वॉइन करने की सोच सकते हैं। आर्थिक स्थिति धीरे धीरे मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र पर कुछ समस्याएं आ सकती हैं। परिवार के छोटे सदस्यों और बच्चों के साथ दिन बिताएंगे। प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामलों में लाभ होगा। सफ लता दिलाने वाला दिन रहेगा। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- हल्का नीला।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) योग और मेडिटेशन की क्लासेस ज्वॉइन कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवार के किसी सदस्य को प्यार से संभालें। कोई प्रॉप्रर्टी खरीदना मुश्किल हो सकता है। पढ़ाई में सफ लता प्राप्ति के योग हैं। दोस्ती प्यार में बदल सकती है। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- गोल्डन।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) स्किन से संबंधित समस्या हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए प्लानिंग करके चलें। कार्यक्षेत्र पर चेहरे पर तनाव दिख सकता है। परिवार में शांति बनाए रखने की कोशिश करेंगे। रियल स्टेट्स से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक-9, शुभ रंग-रोज।
सिंह (LEO) (23 जुलाई से 22 अगस्त) सेहत को लेकर जागरुक रहेंगे। धन से संबंधित समस्याएं खत्म होंगी। करियर के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार में शांति बनाने में कामियाब होंगे। किसी जगह जाकर बचपन की यादें ताजा हो सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- ब्राउन।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) सेहतमंद रहने के लिए जंक फू ड से दूर रहें। किसी सामाजिक काम के लिए पैसा जमा करेंगे। कार्यक्षेत्र पर तय सीमा में काम पूरा कर लेंगे। संयुक्त परिवार में रह रहें लोगों को समस्या हो सकती है। खानदानी प्रॉप्रर्टी आपके नाम हो सकती है। समाज में मजबूत स्थिति बनेगी। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- हल्का लाल।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम करते रहें। निवेश करने के मौके मिल सकते हैं। किसी प्रोजेक्ट पर दोबारा काम करना पड़ सकता है। दोस्तों या करीबों की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। पूरब, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में की गई यात्रा लाभ देगी। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- लाइट ग्रे।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। फि जूलखर्ची की आदत को बदलने की कोशिश करें। करियर में नए मौके मिलेंगे। संयुक्त परिवार में समस्याएं हो सकती हैं। खानदानी प्रॉप्रर्टी के पेपर साइन करते समय सतर्क रहें। किसी समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- फॉरेस्ट ग्रीन।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) सेहत को लेकर जागरुक होंगे। धन संबंधित मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर काम की अधिकतता रहेगी। परिवार के सदस्यों से मिलने का मौका मिलेगा। प्रॉप्रर्टी से जुड़े कामों के लिए दिन अच्छा है। पढ़ाई में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- डार्क ग्रे।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) सेहत को लेकर नियमित व्यायाम करते रहें। कोई भी खर्च करने से पहले अच्छे से सोच लें। करियर के लिए अच्छा समय है। जीवनसाथी आपसे गुस्सा हो सकता है। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई झगड़ा बड़ा रुप ले सकता है। पढ़ाई में जमकर मेहनत करते रहें। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- सफेद।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) सेहत को लेकर सतर्क रहें। पुराने किए निवेश से फ ायदे होगा। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स के साथ समस्याएं हो सकती हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रॉप्रर्टी की खरीददारी करने के लिए दिन अच्छा है। कोई शत्रु आपकी प्रतिष्ठा को चोट पहुंचा सकता है। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- ब्लूईश ग्रीन।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) सेहत को लेकर जागरुक होंगे। अचानक किसी काम के लिए पैसों का इंतजाम हो जाएगा। कार्यक्षेत्र पर सभी आपकी तारीफ करेंगे। परिवार के साथ खुशी के पल महसूस करेंगे। रियल स्टेट्स से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। समय की कमी के कारण किसी समारोह में नहीं जा पाएंगे। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- मजेंटा।
Advertisement