Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (17 जून)

NULL

08:36 AM Jun 17, 2018 IST | Desk Team

NULL

Advertisement
मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल)

तनावपूर्ण स्थिति में अच्छी नींद आना भी दूभर होगी। कड़वी बातों को भूलें। आत्मविश्वास में बढौतरी होगी। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। जीवनसाथी और परिवारवालों के प्रति रवैया अच्छा रखें। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- पीच। उपाय- पानी में 2 बूंद गुलाब जल डालकर नहाएं।

 

वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई)

व्यवसाइयों को खुशखबरी मिलेगी। कार्यस्थल में विरोधी समस्याएं उत्पन्न करेगा। विवाह योग्य जातकों की शादी पक्की होगी। आर्थिक सदृढ़ता दिखाई देगी। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- हल्का लाल। उपाय- मावे की मिठाई लक्ष्मी जी या किसी भी देवी मंदिर में चढ़ाएं।

 

मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून)

मौसम का मजा लेने के लिए ड्राइविंग पर जाएंगे। वैकल्पिक चिकित्सा से आराम मिलेगा। छात्रों के जीवन से बाधाएं दूर होगी। बिजनेस से जुड़ा कोई फैसला ना लें। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- रॉयल ब्ल्यू। उपाय- 1 जनेऊ जोड़ा और केला विष्णु मंदिर में दान दें।

 

कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई)  

साझेदारी में कारोबार करना फायदेमंद लगेगा। मीडिया से जुड़े लोगों को शहर से बाहर यात्रा करनी पड़ेगी। खरीद फरोख्त के काम से जुड़े लोगों को मुनाफेदार डील मिलेगी। गुस्से पर भी कंट्रोल करें। प्रमोशन मिलना भी संभव है। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- केसरिया।

 

सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त )

परिवार में मनमुटाव की स्थिति बनी रहेगी। फिटनेस प्रोग्राम ज्वांइन करने की मंशा फलीभूत होगी। फिजूलखर्ची काबू करें नहीं तो आर्थिक स्थिति डगमगा जाएगी। बिगड़े हुए काम सुधारने का सही समय है। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- गुलाबी। उपाय- काले कपड़े में जौ रख कर दान करें।

 

कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर)

सफलता की बुलंदियां छूने से कोई नहीं रोक सकता। बिजनेसमेन फ्रेंचाइजी ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में योजनाओं को कार्यांवित करना होगा। हाई ब्लड प्रेशर, शुगर, थायरॉयड के रोगियों को राहत मिलेगी। तनाव से दूर रहें। खेल-कूद के दौरान चोट लग सकती है। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- संतरी।

 

तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर)

मनपसंद काम करने से मन शांत रहेगा। सही समय पर मौके का फायदा उठा लेंगे। जो जातक कड़ी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं उनके पास अभी काफी समय है। घूमने-फिरने के शौकीन लोगों की इच्छाएं पूरी होगी। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- सुनहरा भूरा। उपाय- हरा रेशमी धागा कलाई पर बांधें।

 

वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर)

व्यावसायिक समस्या का समाधान निकल आएगा। प्रमोशन के लिए कड़ी टक्कर होगी। किसी स्मारक या दर्शनीय स्थल पर जाएंगे। डॉक्टर से विचार-विमर्श कर लें। जीवनसाथी के साथ पुरानी बातें लेकर ना उलझें। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- इलेक्ट्रिक ग्रे। उपाय- शक्कर मिला दूध भगवान शिव को चढ़ाएं।

 

धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर)

परिवार के साथ गेट टुगेदर का आयोजन होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के फोकस में कोई कमी नहीं है। प्यार का इजहार फूलों और तोहफों के साथ करें। निवेश करने करने से पहले सलाह कर लें। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- फिरोजी। उपाय- केसर और चंदन का तिलक लगाएं।

 

मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी)

प्रोजेक्ट की सफलता के लिए इंक्रीमेंट मिलेगा। वस्तु खरीदकर समय और पैसा दोनों ही बचा रहे हैं। खेल-कूद में करियर बनाने की इच्छा रखने वालो को सफलता मिलेगी। मकान खरीदने का मन बन सकता है। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- सिल्वर। उपाय- कांटेदार पौधे में तांबे के बर्तन से पानी डालें।

 

कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी)

अच्छे काम के लिए धन दान करेंगे। परिवार के साथ की अहमियत आपको समझ आने लगेगी। साइंटिफिक फील्ड से जुड़े जातक अपना सिक्का जमाएंगे। प्रेम संबंध में सरप्राइज मिलेगा। कुछ भी बोलने से पहले सावधान रहें। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- गुलाबी। उपाय- बरगद के पेड़ में दूध चढ़ाएं।

 

मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च)

सीनियर के खराब मूड का शिकार होंगे। परिवार वालों से कुछ ना छिपाएं। दिल की बात सुनेंगे, लेकिन आप समझ नहीं पाएंगे कि क्या करें और क्या नहीं। आकर्षक व्यक्तित्व से मंत्र मुग्ध हुए बिना नहीं रह पाएंगे। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- क्रीम। उपाय- पीपल के पेड़ पर चंदन से स्वस्तिक बनाएं।

 

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

Advertisement
Next Article