Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (24 जून)

NULL

09:47 AM Jun 24, 2018 IST | Desk Team

NULL

Advertisement
मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल)

प्रोफेशनल मामले को थोड़ा अलग रखें, किसी तरह की गलती में फंसने की संभावना है। आमदनी में बढोतरी की उम्मीद है। अंतिम समय में की गई पढाई किसी प्रतियोगिता के लिहाज से काफी नहीं होगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा विवाद सार्वजनिक मंच पर पहुंच सकता है। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- इलेक्ट्रिक ब्लू।

 

वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई)

प्रोफेशनल क्षेत्र में इसकी सराहना होने वाली है। समाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढने की संभावना है। पैसे के मामले में कोई आपकी मदद कर सकता है। आप में से कुछ लोग फिटनेस को लेकर सक्रिय हो सकते हैं। दिखावे पर टिका हुआ रिलेशन बहुत देर तक टिकने वाला नहीं होगा। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- केसरिया।

 

मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून)

प्रोफेशनल या पढाई के क्षेत्र में किसी की उपलब्धि डरा सकती है। परिवार का कोई सदस्य किसी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करेगा। गाड़ी चलाते समय सावधानी रखें। जिस किसी को लेकर मन में सॉफ्ट कार्नर है वो भर्म साबित हो सकता है। किसी बड़े खर्च को लेकर तैयार रहना होगा। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- हल्का नीला।

 

कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई)  

जिस किसी से संपर्क बनाने के लिए काफी दिनों से प्रयास में थे उसकी तरफ से इन्विटेशन मिलने की उम्मीद है। प्रोफेशनल स्तर पर सावधान रहने की जरुरत है। कंफ्यूजन या मिसअंडरस्टेंडिंग की वजह से मौका गंवा सकते हैं। लोन लेने में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- चॉकलेट।

 

सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त )

दूसरे प्रोफेशन में जाने से पहले मन मजबूत करने की जरुरत होगी। कंपिटिशन की तैयारी में लगे लोगों को अपना प्रयास थोड़ा और बढाना होगा। सेहत को लेकर सचेत रहें, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। आईटी सेक्टर में काम करने वाले लोग कोई अन्य स्किल डेवलपमेंट कोर्स कर सकते हैं। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- पिंक।

 

कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर)

प्रोफेशनल क्षेत्र में नए सिरे से टाइम मैनेजमेंट के कारण पहले की अपेक्षा समय से पहले अपना काम पूरा कर सकते हैं। पार्टनर के साथ हर किसी काम में साझेदारी निभा कर उसके लिए मजबूत स्तंभ बने रहेंगे। जो लोग प्रॉपर्टी खरीदने की इच्छा रखते थे उनका सपना पूरा होने वाला है। पसंदीदा स्पोर्ट में हिस्सा ले सकते हैं। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- पिंक।

 

तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर)

प्राइवेट सेक्टर में काम करने वालों को तरक्की मिलने की संभावना है। समाजिक स्तर पर आपकी शोहरत बढने की उम्मीद है। किसी को अपनी तरफ आकर्षित करने का प्रयास कर सकते हैं, रोमांस की शुरुआत हो सकती है। वित्तीय स्तर पर आप सुरक्षित स्थिति में रहेंगे। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- सेंडी ब्राउन।

 

वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर)

प्रोफेशनल स्तर पर नजरअंदाज किए जाने की संभावना है, किसी बड़े प्रोजेक्ट में शामिल नहीं किया जा सकता है। सिनीयर किसी मुश्किल स्थिति से निकलने के लिए भरोसा जता सकता है। सेलरी का मामला समय रहते सुलझा लिए जाने की संभावना है। उनको परिवार का सहारा मिल सकता है। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- चॉकलेट।

 

धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर)

कोई बड़ा डील आपके पक्ष में रहेगा। किसी अनुभवी बिजनेस पर्सन की बात सुनना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। किसी करीबी से मिलना आपके लिए बेहद रोमांचक रहने वाला है। किसी के तरफ आकर्षण महसूस करेंगे, प्रेम संबंध में पड़ने की संभावना है। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- लेमन।

 

मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी)

प्रोफेशनल स्तर पर प्रदर्शन में कमी देखी जा सकती है, चिंता करने के बदले कारण जानने का प्रयास करेंगे। प्रॉपर्टी से मोटी आमदनी होने की संभावना है। फिटनेस को लेकर जुनून सवार हो रहा है। समस्याओं का निपटारा करने के लिए वक्त निकाल सकते हैं। परिवार में कुछ बदलाव किए जाने की उम्मीद है। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- लाल।

 

कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी)

क्लाइंट के उपर बिना कोई अतिरिक्त बोझ डाले मुनाफा बढा सकते हैं। पढाई के स्तर पर मिले मौके का फायदा उठाने में सक्षम साबित होंगे। प्यार की राह में बेझिझक आगे बढने वाले हैं, भावनाओं का इजहार कर सकते हैं। प्रॉपर्टी डिलिंग का काम करने वाले लोगों के लिए स्थिति अनुकूल रहने की उम्मीद है। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- पिंक।

 

मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च)

प्रोफेशनल स्तर पर आपको अपनी समझ से बाहर का लग रहा है तो उसकी जिम्मेदारी लेने से बचें। जीवनसाथी के साथ बेवजह की बहस से बचें। समाजिक दायित्व निभाने में व्यस्त रहने की उम्मीद है। सेहत को लेकर लापरवाही से बचें। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- केसरिया।

 

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

Advertisement
Next Article