Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (1 मार्च )

धन संबंधित मामलों के लिए ये सप्ताह लाभदायक रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए ये सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। माता-पिता को उनके सपनों का घर उपहार के तौर पर देने की सोच सकते हैं।

03:56 AM Mar 01, 2020 IST | Desk Team

धन संबंधित मामलों के लिए ये सप्ताह लाभदायक रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए ये सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। माता-पिता को उनके सपनों का घर उपहार के तौर पर देने की सोच सकते हैं।

मेष (ARIES) (मेष : 21 मार्च से 20 अप्रैल): धन संबंधित मामलों के लिए ये सप्ताह लाभदायक रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए ये सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। माता-पिता को उनके सपनों का घर उपहार के तौर पर देने की सोच सकते हैं। उपाय: मीठी रोटी गाय को खिलाएं। शुभ अंक: 22, शुभ रंग: लेवेंडर।

वृष (TAURUS) (वृष : 21 अप्रैल से 20 मई) प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है, अपने साथी के साथ इस समय का आनंद लें। सेहत को लेकर सप्ताह लाभदायक रहेगा, किसी बीमारी में सुधार होगा। किसी रिश्तेदार से मिलकर मतभेद हो सकते हैं। उपाय: चांदी के बर्तन में पानी पिएं।शुभ अंक: 8, शुभ रंग: नेवी ब्लू।

मिथुन (GEMINI) (मिथुन : 21 मई से 21 जून) धन लाभ के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। अपने व्यक्तितत्व से किसी को अपनी तरफ आकर्षित करने में कामयाब होंगे। ऑउटडोर एक्टिविटीज में बढ़-चढक़र हिस्सा लेंगे।उपाय: अस्पताल में दवाईयां मुफ्त में बांटें।शुभ अंक: 2, शुभ रंग: सफेद।

कर्क (CANCER) (कर्क : 22 जून से 23 जुलाई) धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा चल रहा है। किसी चीज में किया गया निवेश फायदेमंद रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए ये हफ्ता अच्छा रहेगा।  दोस्तों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे।उपाय: मां दुर्गा का पाठ करें। शुभ अंक: 9, शुभ रंग: गोल्डन ब्राउन।

सिंह (LEO) (सिंह : 24 जुलाई से 22 अगस्त) अपने साथी के साथ समय बिताकर काफी अच्छा महसूस करेंगे। अपने पार्टनर से अपनी तारीफ सुन खुश होंगे। इस सप्ताह बोरियत को कम करने के लिए किसी एडवेंचर ट्रिप पर जाने की सोच सकते हैं। उपाय: मीठा खाकर ही कोई शुभ काम शुरू करें।शुभ अंक: 9, शुभ रंग: लाल।

कन्या (VIRGO) ( कन्या : 23 अगस्त से 22 सितंबर) किसी की मदद के कारण धन संबंधित परेशानियां दूर होंगी। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है, अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी भी चीज को लेकर अपना धैर्य बनाएं रखें। उपाय: चांदी का छल्ला धारण करें।शुभ अंक: 4, शुभ रंग: नारंगी।

तुला (LIBRA)  (तुला : 23 सितंबर से 23 अक्तूबर) प्रॉपर्टी से जुड़े कामों के लिए सप्ताह अच्छा है, किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना फायदेमंद साबिता होगा। प्रेम संबंधों के लिए ये सप्ताह महत्वपूर्ण रहेगा। कंस्ट्रक्शन बिजनेस में किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। उपाय: अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। शुभ अंक: 5, शुभ रंग: पैरेट ग्रीन।

वृश्चिक (SCORPIO)  (वृश्चिक :  24 अक्तूबर से 21 नवंबर) प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा चल रहा है, अपने साथी से कोई स्पेशल मेसैज पाकर खुशी महसूस करेंगे। नई-नई जगह घूमने से ज्ञान बढ़ता है, इसीलिए नई जगह घूमने जरूर जाएं।उपाय: हनुमान जी की पूजा करें।शुभ अंक: 18, शुभ रंग: रोज।

धनु (SAGITTARIUS) (धनु : 22 नवंबर से 21 दिसंबर) धन संबंधित मामलों के लिए सप्ताह अच्छा है, आपके नए आइडिया आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मददगार साबित होंगे। आप और आपके करीबी किसी चीज को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बनाएं। उपाय: पीले फूल वाले पौधे लगाएं। शुभ अंक: 6, शुभ रंग: वॉयलेट।

मकर (CAPRICORN) (मकर : 21 दिसंबर से 19 जनवरी) सेहत को लेकर आप काफी जागरूक है और यहीं सेहतमंद रहने का आपका राज है। प्रकृति के नजदीक किसी खूबसूरत जगह घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। अपने विवेक का इस्तेमाल करना आपके लिए फायदेमंद होगा।उपाय: मजदूरों को भोजन कराने से लाभ होगा। शुभ अंक: 3, शुभ रंग: केसरिया।

कुम्भ (AQUARIUS) (कुंभ : 20 जनवरी से 18 फरवरी) प्रॉपर्टी से संबंधित कामों के लिए ये हफ्ता काफी अच्छा रहेगा, रियल स्टेट्स में निवेश करना फायदेमंद साबित होगा।  छुट्टियों पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी फार्महाउस को खरीदने का सपना जल्दी ही पूरा होगा। उपाय: शनिवार का व्रत करें।शुभ अंक: 2, शुभ रंग: सफेद।

मीन (PISCES) (मीन :  19 फरवरी से 20 मार्च ) प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह काफी अच्छा रहेगा, आपका साथी इस हफ्ते आपसे दूर नहीं रह पाएगा। अपनी पसंद की क्रिएटिव हॉबी करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। निवेश करना फायदे का सौदा साबित होगा। उपाय: अपने भाग्य पर विश्वास पर रखें। शुभ अंक: 17, शुभ रंग: वॉयलेट।

Advertisement
Advertisement
Next Article