आज का राशिफल (15 मार्च 2022)
आर्थिक मामले में भविष्य सुरक्षित करने पर ध्यान देंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्या जल्द ही दूर हो जाएगी,निश्चिंत रहें।
06:20 AM Mar 15, 2022 IST | Desk Team
मेष (ARIES) : (Mar 21-Apr 20)
Advertisement
कमाई बढ़ाने का मौका मिलेगा, इसका लाभ उठाएंगे। अच्छी सेहत के लिए किसी प्रकार के अति से बचना है। कार्यक्षेत्र में चल रहा प्रोजेक्ट समय से पूरा हो जाएगा। दोस्तों या परिवार के साथ डिनर का प्लान बन सकता है। घर खरीदने का सपना जल्द पूरा होने वाला है,तैयार रहें।
शुभ अंक : 8 शुभ रंग : नेवी ब्लू
वृष (TAURUS) : (Apr 21-May 20)
वित्तीय स्तर पर आपकी किस्मत खुलने के संकेत हैं। कुछ लोग अपनी सेहत को प्राथमिकता दे सकते हैं। प्रोफेशनल क्षेत्र की समस्याएं और बढ़ सकती हैं। कोई आपकी घरेलू जिम्मेदारी शेयर करने वाला है। बिजनेस ट्रिप पर जाने वालों का मकसद सफल होगा।
शुभ अंक : 7 शुभ रंग : मजेंटा
मिथुन (GEMINI) : (May 21-Jun 21)
सेहत के मामले में कोई चिंता नहीं रहेगी, निश्चंत रहें। सझदारी से किया गया निवेश अब मुनाफा देने लगेगा।
प्रोफेशनल क्षेत्र में हुए बदलाव आपके अनुकूल रहेंगे।
परिवार में बेवजह की बहस होगी,माहौल खराब रहेगा।
आप में से कुछ लोग किसी खास के साथ घूमने जाएंगे।
शुभ अंक : 4 शुभ रंग : परपल
कर्क (CANCER) : (Jun22-Jul 22)
बिजनेसपर्सन की आमदनी अच्छी रहने की उम्मीद है। दिनचर्या असंतुलित रहने से सेहत पर बुरा असर होगा। आपके आइडिया को कार्यक्षेत्र में अहमियत दी जाएगी। घरेलू स्तर पर सकारात्मक माहौल रहेगा,बेफिक्र रहें। किसी प्रतियोगिता की तैयारी करने वाले संतुष्ट रहेंगे।
शुभ अंक : 5 शुभ रंग : ब्रांजी येलो
सिंह (LEO) : (Jul23-Aug23)
स्पोर्ट्स में हिस्सा लेने वालों की फिटनेस मेंटेन रहेगी। डील फाइनल करने वाले मोटे मुनाफे के लिए तैयार रहें। वर्दीधारी इंप्लायी के लिए छुट्टी की थोड़ी समस्या रहेगी। घरेलू स्तर पर शांति रहे इसके लिए इंटरफेयर से बचें। पढ़ाई के मामले में अभी और बहुत कुछ किया जाना है।
शुभ अंक : 7 शुभ रंग : मजेंटा
कन्या (VIRGO) : (Aug 24-Sep 23)
ट्रेडिंग या शेयर का काम करने वाले लाभ में रहेंगे। किसी करीबी की सेहत में सुधार से सुकून मिलेगा। बिजनेस ट्रिप सफल रहेगा, बड़ी डील कर सकते हैं। आपकी उपलब्धि परिवार के लोगों का मान बढ़ाएगी। पढ़ाई के क्षेत्र में अपेक्षित सफलता हासिल कर सकते हैं।
शुभ अंक : 15 शुभ रंग : कॉफी
तुला (LIBRA) : (Sep 24-Oct 23)
आर्थिक मामले में भविष्य सुरक्षित करने पर ध्यान देंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्या जल्द ही दूर हो जाएगी,निश्चिंत रहें। अपने प्रदर्शन को लेकर जो डर है उसे दूर करना जरुरी है। आपकी किसी बड़ी ख्वाहिश पर परिवार को आपत्ति रहेगी। करीबी लोगों के साथ ट्रिप का प्लान बनने वाला है,तैयार रहें।
शुभ अंक : 3 शुभ रंग : पीला
वृश्चिक (SCORPIO) : (Oct 24-Nov 22)
होम लोन के लिए प्रयासरत लोग सफल हो सकते हैं। अच्छी सेहत के लिए अनुशासित जीवनशैली जरूरी है। प्रोजेक्ट या असाइनमेंट में अपना बेस्ट देने वाले हैं। आपके प्रोत्साहन से परिवार का नौजवान अच्छा करेगा। जो प्रॉपर्टी सेल करने जा रहे उन्हें अच्छा मुनाफा होगा।
शुभ अंक : 11 शुभ रंग : सिल्वर
धनु (SAGITTARIUS) : (Nov 23-Dec 21)
हल्के व्यायाम से फिटनेस मेंटेंन रहेगी,ध्यान दें। कमाई का बड़ा अवसर दरवाजे पर दस्तक देगा। जीवनसाथी की सलाह मानना फायदेमंद रहेगा। कुछ लोग प्रॉपर्टी सेल करने के चक्कर में रहेंगे। उच्च शिक्षा लेने वालों को शानदार परिणाम मिलेगा।
शुभ अंक : 17 शुभ रंग : बॉटल ग्रीन
मकर (CAPRICORN) : (Dec 22-Jan 21)
जीवनशैली की समस्या से निकलने का प्रयास करेंगे।
वित्तीय मामले में होने जा रही गलती से बच सकते हैं। काम की व्यस्तता से अपने लिए भी समय निकालें। मानसिकता बदलने से पारिवारिक माहौल बेहतर होगा। जल्द ही लंबी यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है।
शुभ अंक : 7 शुभ रंग : रोजी ब्राउन
कुम्भ (AQUARIUS) : (Jan 22-Feb 19)
किसी वित्तीय स्किम से जुड़ने की उम्मीद है लंबे समय से बीमार लोगों की सेहत सुधरेगी। कार्यक्षेत्र में कोई आपकी मदद कर सकता है। घर में होने वाले किसी काम की व्यस्तता रहेगी। होम लोन पास हो जाने के संकेत हैं,आगे बढ़ें।
शुभ अंक : 7 शुभ रंग : ऑफ व्हाइट
मीन (PISCES) : (Feb 20-Mar 20)
सुरक्षित निवेश वाले किसी स्किम में पैसा लगा सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर संतुष्ट रहेंगे,बीमारी से छुटकारा मिलेगा। प्रोफेशनल क्षेत्र में शानदार मौका मिलने वाला है,धैर्य रखें। परिवार का जो आप पर भरोसा है उसे बनाए रखना होगा। पढ़ाई को लेकर आ रही समस्या दूर करने का प्रयास करेंगे।
शुभ अंक : 2 शुभ रंग : क्रीम
Advertisement