बॉलीवुड एक्टर मनोज वाजपई का आज है 52वां जन्मदिन, बहुत खास है उनकी लवस्टोरी
बॉलीवुड के उम्दा अभिनेता मनोज वाजपई का आज है जन्मदिन। अपनी कमाल की एक्टिंग से दर्शको के दिलो पर राज़ करने वाले मनोज आज पुरे 52 साल के हो गए है। फिल्मो में उन्होंने एक से बढ़ कर किरदार किया है। साइड रोल से लेकर हीरो और विलेन तक। मनोज अपने वरस्टाइल एक्टिंग को लेकर जाने जाते है और लोगो को खूब पसंद आते है।
04:46 PM Apr 23, 2022 IST | Desk Team
बॉलीवुड के उम्दा अभिनेता मनोज वाजपई का आज है जन्मदिन। अपनी कमाल की एक्टिंग से दर्शको के दिलो पर राज़ करने वाले मनोज आज पुरे 52 साल के हो गए है। फिल्मो में उन्होंने एक से बढ़ कर किरदार किया है। साइड रोल से लेकर हीरो और विलेन तक। मनोज अपने वरस्टाइल एक्टिंग को लेकर जाने जाते है और लोगो को खूब पसंद आते है।
Advertisement
मनोज वाजपई ने साल 2006 में बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना रज़ा से शादी कर ली थी। शबाना भी कई बड़ी फिल्मो में नज़र आयी है। उन्हें अजय देवगन के साथ की गयी फिल्म ‘होगी प्यार की जीत के लिए’ ज्यादा जाना जाता है। हालाँकि शबाना ने और भी कई अच्छी फिल्मो में काम किया है। बॉलीवुड में उन्हें नेहा वाजपई के नाम से जाना जाता है।
मनोज वाजपाई अपनी बीवी शबाना से बहोत प्यार करते है। उनके बारे में बात करते हुए उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था की एक बॉलीवुड की पार्टी में मनोज ने पहली बार शबाना को देखा था। उस पार्टी में वह बालो में तेल लगाकर पहुंची थी लेकिन फिर भी काफी सुन्दर लग रही थी। शबाना को पहली नज़र में ही दिल दे बैठे थे मनोज। उन्होंने उनकी सादगी पर दिल हार दिया था।
आपको बता दे मनोज पहले से ही शादी शुदा थे लेकिन शबाना से मिलने से कुछ साल पहले ही उनका तलाक़ हो गया था। उसके बाद शबाना और मनोज मिले और दोनों साल 2006 में शादी करने का फैसला ले लिया था। शबाना और मनोज की एक बेटी भी है जिसे दोनों अपनी जान से भी ज्यादा पीरा करते है। दोनों की लवस्टोरी किसी फिल्म की स्टोरी से कम नहीं है।
आपको बता दे मनोज इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मो की शूटिंग में बिजी है। उनकी आने वाली फिल्मो में ‘गुलमोहर’ , ‘मुकल रोड’ और ‘कैंपस’ शामिल है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर उन्हें उनके फैंसके साथ साथ बॉलीवुड स्टार्स भी बधाई दे रहे है।
Advertisement