Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

टॉलीवूड के 'अर्जुन रेड्डी' का आज है जन्मदिन, अपना पहला film fare अवार्ड इस वजह से किया था नीलाम

साउथ एक्टर विजय देवेराकोण्डा फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ से लाइमलाइट में आये थे। साउथ इंडस्ट्री में बिना किसी गॉड फादर के भी विजय ने बहुत ही काम समय में अपनी एक ख़ास पहचान बनाई है। न सिर्फ टॉलीवूड बल्कि बॉलीवुड में भी विजय एक जाना माना चेहरा है।

02:11 PM May 09, 2022 IST | Desk Team

साउथ एक्टर विजय देवेराकोण्डा फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ से लाइमलाइट में आये थे। साउथ इंडस्ट्री में बिना किसी गॉड फादर के भी विजय ने बहुत ही काम समय में अपनी एक ख़ास पहचान बनाई है। न सिर्फ टॉलीवूड बल्कि बॉलीवुड में भी विजय एक जाना माना चेहरा है।

साउथ एक्टर विजय देवेराकोण्डा फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ से लाइमलाइट में आये थे। साउथ इंडस्ट्री में बिना किसी गॉड फादर के भी विजय ने बहुत ही काम समय में अपनी एक ख़ास पहचान बनाई है। न सिर्फ टॉलीवूड बल्कि बॉलीवुड में भी विजय एक जाना माना चेहरा है। विजय के साथ रश्मिका मंदाना की फिल्म गीता गोविन्दम ने बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड सेट किये थे। वही हिंदी दर्शको ने भी फिल्म के हिंदी dubbed वर्शन को  काफी पसंद किया था। 
Advertisement
एक्टर विजय का आज है जन्म दिन। विजय अब टॉलीवूड के साथ साथ बॉलीवुड में भी राज करने को तैयार है।  जी हाँ सुनने में आ रहा है की विजय अब अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले है। विजय देवेराकोण्डा धर्मा प्रोडक्शन के तले बन रही फिल्म ‘लिगर’ में अनन्या पांडेय के साथ बॉलीवुड में एंट्री करते नज़र आएंगे इसके अलावा फिल्म में mike tyson भी नज़र आएंगे ।
विजय साउथ इंडस्ट्री के उभरते और चमकते सितारे है। उनके जन्म दिन पर बॉलीवुड से लेकर टॉलीवूड के सभी स्टार्स ने विजय को बधाई दी। विजय ने साल 2011 में अपना टॉलीवूड में डेब्यू किया था। इस दौरान विजय ने कई सुपरहिट फिल्मे दी है और कई नोबल कॉज काम भी किये है।  

विजय ने अपनी पहली फिल्म के लिए मिला उनका फ़िल्म्फरे अवार्ड 25 लाख रुपए में एक नोबल कॉज के लिए बेच दिया था। पुरे 11 साल बाद अब वह अपना बॉलीवुड डेब्यू भी करने वाले है फिल्म ‘लिगर’ इस साल सितम्बर में सिनेमा घरो में दस्तक देती नज़र आएगी। बॉलीवुड में विजय कितना धमाल मचा पाते है ये तो आने वाला वक़्त ही बताएगा लेकिन फिल्मकार पूरी जगन्नाथ ने तो उन्हें कंट्री की प्राइड कह ही दिया है। 

पूरी जगन्नाथ और एक्ट्रेस सामंथा के साथ विजय ने अपने जन्मदिन का केक काटा।  इस मौके पर पूरी जगन्नाथ ने उन्हें बधाई देते हुए लिखा “मैंने तुम्हारे दिल में लगी आग देखी है। मैंने तुम्हारे अंदर बेहतरीन अभिनेता देखा। मुझे पता है कि तुम्हारे दिमाग में क्या चल रहा है। आपकी भूख, आपका पागलपन, आपकी प्रतिबद्धता, आपकी विनम्रता ये सब आपको मंजिल तक ले जाएंगे। एक दिन तुम देश की शान बनोगे। मैं अब आपको विजय देवरकोंडा कहता हूं। जन्मदिन की शुभकामनाएं “। 
विजय देवराकोण्डा सामंथा के साथ पूरी जगन्नाथ की आने वाल फिल्म VD11 में नज़र आएंगे। पूरी जगन्नाथ के अलावा सामंथा रूत प्रभु और भी कए स्टार्स ने विजय को जन्मदिन की बधाइयां दी। 
Advertisement
Next Article