W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज जंतर-मंतर पर होगा किसान महापंचायत, सिंघू बॉर्डर व अन्य सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी

आज जंतर-मंतर पर किसानों के विरोध प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सिंघु बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कड़ी की है। हर जगह चेकिंग की जा रही है।

09:25 AM Aug 22, 2022 IST | Desk Team

आज जंतर-मंतर पर किसानों के विरोध प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सिंघु बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कड़ी की है। हर जगह चेकिंग की जा रही है।

आज जंतर मंतर पर होगा किसान महापंचायत  सिंघू बॉर्डर व अन्य सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी
 आज जंतर-मंतर पर किसानों के विरोध प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सिंघु बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कड़ी की है। हर जगह चेकिंग की जा रही है। दिल्ली पुलिस ने किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। सिंघू बार्डर पर हर व्यक्ति और हर वाहन की चेकिंग की जा रही है।
Advertisement
दिल्ली पुलिस ने कहा कि किसानों के इकट्ठा होने से राष्ट्रीय राजधानी में यातायात की समस्या और अप्रिय घटनाएं हो सकती हैं, इसलिए उन्होंने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। राष्ट्रीय राजधानी में ज्यादातर सीमा पर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा, दिल्ली पुलिस ने हर बॉर्डर पर अतिरिक्त बैरिकेड भी लगाए हैं। विशेष पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था दीपेंद्र पाठक ने कहा कि वे किसानों से राजधानी के जंतर मंतर पर इकट्ठा न होने का आग्रह करते हैं।
राकेश टिकैत को हिरासत में लिया गया 
वही, पुलिस ने कहा कि उन्हें पता चला है कि संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) और विभिन्न किसान समूहों ने जंतर मंतर पर एक महापंचायत आयोजित करने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा, ‘वे जंतर-मंतर पहुंचने के लिए बाहरी दिल्ली को चुनेंगे। स्थिति की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए हमने अप्रिय घटनाओं से बचने के लिए बैरिकेड लगा दिए हैं। रेलवे ट्रैक के साथ-साथ सीमावर्ती इलाकों और चौराहों पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।’
Advertisement
दिल्ली मेट्रो में भी जारी किया गया अलर्ट
दिल्ली मेट्रो को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है और वहां पुलिस भी तैनात की जाएगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, किसान नेता राकेश टिकैत को पुलिसकर्मियों ने गाजीपुर सीमा पर उस समय रोका, जब वह जंतर-मंतर जा रहे थे। पुलिस ने टिकैत को वापस लौटने को कहा। जब वह नहीं माने तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और फिर मधु विहार थाने ले गए।
Advertisement W3Schools
Author Image

Advertisement
×