टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

बुधाष्टमी-दुर्गाष्टमी आज है,रात में इस उपाय को कर लेने से बदल जाएगा सालों पुराना दुर्भाग्य

आज यानी 4 दिसंबर बुधवार को मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की मासिक बुधाष्टïमी एंव दुर्गाष्टïमी तिथि है। आज के दिन कई सारे लोग अपनी मुरादें पूरी करने और दुर्भाग्य के बंद दरवाजे को सौभाग्य

07:08 AM Dec 04, 2019 IST | Desk Team

आज यानी 4 दिसंबर बुधवार को मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की मासिक बुधाष्टïमी एंव दुर्गाष्टïमी तिथि है। आज के दिन कई सारे लोग अपनी मुरादें पूरी करने और दुर्भाग्य के बंद दरवाजे को सौभाग्य

आज यानी 4 दिसंबर बुधवार को मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की मासिक बुधाष्टमी एंव दुर्गाष्टमी तिथि है। आज के दिन कई सारे लोग अपनी मुरादें पूरी करने और दुर्भाग्य के बंद दरवाजे को सौभाग्य में बदलने के लिए बहुत सारे उपाय भी करते हैं। आज की रात बताए गए कुछ महाउपायों में से किसी भी एक  उपाय को कर लेने से भगवान गणेश एंव दुर्गा मां की कृपा से सालों पुराना दुर्भाग्य भी सौभाग्य में बदल जाता है। 
Advertisement
आज के दिन बुधाष्टमी और दुर्गाष्टमी दोनों तिथि हैं। यदि आज रात आप 9 बजे से लेकर 1 बजे तक  ऊँ ऐं हृीं क्लीं महागौर्ये नमः इस सिद्ध मंत्र का जप ग्यारह सौ बार तुलसाी या लाल चंदन की माला से करते हैं तो आपकी मनोकामना जरूर पूरी होगी। 
करें इनमें से कोई एक उपाय…
घर में हमेशा सुख-शांति बने रहने के लिए घर की कीचन में सफेद चावल की ढेरी पर गाय के घी का दीपक अवश्य जलाएं। 
आज की रात किसी भी प्राचीन दुर्गा मंदिर में जाकर देवी मां के चरणों में 8 लाल कमल के फूल चढ़ाने से अचानक धन में बढ़ोत्तरी होगी। 
अपने घर के मुख्य गेट के आगे रात्रि 12 बजे गाय के घी का एक दीया जलाने से सारे दुर्भाग्य दूर होंगे।
मां दुर्गा को आज की रात दूध से भरी हुई कटोरी में स्थापित कर चांदी का सिक्का चढाएं। दूसरे दिन सुबह से इस सिक्के को अपने पास रख लेने से धन की सभी परेशानियां दूर होंगी। 
आज दुर्गाअष्टमी की रात होने की वजह से एक पान में गुलाब के फूल की 7 पंखुड़ियां रखकर मां दुर्गा को अर्पित करें। ऐसा करने से आपके घर मां लक्ष्मी हमेशा निवास करेगी। 
आज सूर्यास्त के बाद ग्यारह सुहागिन महिलाओं को लाल चूडिय़ां एंव सिंदूर भेंट करने से अचानक धन आय में वृद्घि होने लगती है। 
Advertisement
Next Article