Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (01 अक्टूबर 2020)

विद्यार्थी वर्ग पुरस्कृत हो सकते हैं। किसी वरिष्ठ व्यक्ति द्वारा रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। माता के स्वास्थ्य के प्रति चिंता बनी रहेगी। घर में कोई मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकते हैं। यात्रा सुखःद रहेगी।

05:39 AM Oct 01, 2020 IST | Shera Rajput

विद्यार्थी वर्ग पुरस्कृत हो सकते हैं। किसी वरिष्ठ व्यक्ति द्वारा रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। माता के स्वास्थ्य के प्रति चिंता बनी रहेगी। घर में कोई मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकते हैं। यात्रा सुखःद रहेगी।

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) : विद्यार्थी वर्ग पुरस्कृत हो सकते हैं। किसी वरिष्ठ व्यक्ति द्वारा रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। माता के स्वास्थ्य के प्रति चिंता बनी रहेगी। घर में कोई मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकते हैं। यात्रा सुखःद रहेगी।
Advertisement
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) : दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। पुत्ररत्न की प्राप्ति होगी। मित्र या दोस्तों के साथ किसी लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। शत्रुओं से सावधान रहें, अन्यथा आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। मनोकामना पूरी होगी।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) : सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उच्च-पद की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए समय लाभदायक है। घरेलू समस्या बनी रह सकती है। धन खर्च से मानसिक कष्ट होगा। यात्रा से हानि होगी।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) : मन में किसी नए कार्य की योजना बनेगी। राजनेता से अनबन हो सकती है। दुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है। दूर-दराज की यात्रा करते समय कीमती सामान का ध्यान रखें। घर में कोई शुभ कार्य होगा।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) : वर-कन्या शादी के बन्धन में बन्ध सकते हैं। भाई का रिश्ता पक्का हो सकता है। पुलिस थाने के मामले से दूर रहें। शिव के मन्दिर में जाने के अवसर प्राप्त होंगे। माता के स्वास्थ्य को लेकर कष्ट रहेगा।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) : नेत्र विकार की समस्या बन सकती है। सम्पत्ति के मामले में भाई-पट्टीदारों से अनबन हो सकती है। दोपहर के बाद कोई सुखद समाचार मिल सकता है। धन लाभ के योग अच्छे हैं। तेज वाहनादि ध्यान से चलायें।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) : संतान सुख की प्राप्ति होगी। किसी महिला मित्र से मित्रता हो सकती है। पत्नी के कलह से मानसिक कष्ट मिलेगा। किसी मॉल या सिनेमाघर में घूमने का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी-पेशा वालों को लाभ होगा।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) : कारोबार के क्षेत्र में वद्धि होगी। शत्रुओं से सावधान रहें। अचानक पिताजी की तबियत बिगड़ सकती है। वाहनादि चलाते समय सतर्कता बरतें, क्योंकि चोट लगने के योग है। खर्च और आमदनी बराबर रहेगी।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) : वित्तीय मामले में सावधानी रखें। अध्ययन-अध्यापन में रुचि जाग्रित होगी। पिता बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। बने हुए कोई कार्य अचानक बिगड़ सकते हैं। दूर की यात्रा से लाभ होगा।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) : क्रोध को नियंत्रित रखें। शनि की साढ़ेसाती चल रही है। संतान सुख की प्राप्ति होगी। मन में किसी कार्य को लेकर संदेह बना रहेगा। धन लाभ के योग बन सकते हैं। वाहनादि खरीदने के भी योग बनेंगे।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) : राजकीय सम्मान की प्राप्ति होगी। दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आयेंगे। कोर्ट-कचहरी से सुखद समाचार मिल सकता है। मन आध्यात्मिक विचारों से प्रेरित होगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) : दीन-दुखियों की मदद कर सकते हैं। घर में किसी सदस्य को लेकर मन परेशान रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। वाहनादि चलाते समय ध्यान रखें, अन्यथा गम्भीर चोट लग सकती है। कारोबार में लाभ होगा।
Advertisement
Next Article