W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल (02 अप्रैल 2021)

आज कोट- मुकदमों में निराशा मिलेगी। किसी वरिष्ठ वकील से बाचतीत हो सकती है। किसी खास करीबी का वैचारिक सहयोग आगामी समय में लाभदायक साबित होगा। कभी-कभी आपका बहुत अधिक अनुशासित व्यवहार सदस्यों के लिए समस्या बन जाता है।

06:23 AM Apr 02, 2021 IST | Shera Rajput

आज कोट- मुकदमों में निराशा मिलेगी। किसी वरिष्ठ वकील से बाचतीत हो सकती है। किसी खास करीबी का वैचारिक सहयोग आगामी समय में लाभदायक साबित होगा। कभी-कभी आपका बहुत अधिक अनुशासित व्यवहार सदस्यों के लिए समस्या बन जाता है।

आज का राशिफल  02 अप्रैल 2021
मेष (ARIES) : आज के दिन पब्लिक डीलिंग, ग्लैमर, कंप्यूटर आदि से जुुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। बीमा एजेंट अपना टारगेट पूर्ण करने में सफल रहेंगे। घर के अन्य सदस्यों के साथ कुछ समय व्यतीत करना पारिवारिक वातावरण को और अधिक खुशनुमा बनाकर रखेगा। 
वृष (TAURUS) : कभी-कभी आपकी कटु वाणी दूसरों को नाराज कर देती है। समय के अनुसार व्यवहार में परिवर्तन लाएं। नए परिवेश में पले-बढ़े लोगों के अनुरूप स्वयं को ढालो। आज किसी भी प्रकार की यात्रा स्थगित कर दें। शारीरिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। योगा-व्यायाम करते रहें। 
मिथुन (GEMINI) : आज घर के लिए किसी मूल्यवान वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। आगामी समय के बजट का भी पूर्ण ध्यान रखें। नौकरीपेशा व्यक्तियों की आज बॉस द्वारा खुशखबरी मिल सकती है। कार्यों को ईमानदारीपूर्वक करते रहें। पदोन्नति मिलने के शुभ योग हैं। 
कर्क (CANCER) : घर के किसी सदस्य को लेकर पति-पत्नी में नोंक-झोंक हो सकती है। बेहतर होगा। आपस में बैठकर गलतफहमी को सुलझाएं। स्वास्थ्य संबंधी पुरानी बीमारी से आज राहत मिलेगी। मैडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी​ विशेष उपलब्धि से सुकून महसूस होगा।
सिंह (LEO) : आज कोट- मुकदमों में निराशा मिलेगी। किसी वरिष्ठ वकील से बाचतीत हो सकती है। किसी खास करीबी का वैचारिक सहयोग आगामी समय में लाभदायक साबित होगा। कभी-कभी आपका बहुत अधिक अनुशासित व्यवहार सदस्यों के लिए समस्या बन जाता है। 
कन्या (VIRGO) : विद्यार्थी वर्ग को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। मन मुताबिक कालेज मिलने से खुुुशी का माहौल रहेगा। सगे-संबंधियों एवं भाई-बहनों के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। समय के अनुसार अपने स्वभाव में लचीलापन अवश्य लाएं इससे आत्मीय लगाव बना रहेगा। 
तुला (LIBRA) : अपने रोजगार को और अधिक बेहतर बनाने के लिए ​किया गया प्रयास सफल रहेगा। नए-नए विचार दिमाग में आएंगे। गृहणियों को आज जरूरत से ज्यादा कार्यभार पड़ सकता है। शाम के समय ​िसरदर्द एवं थकान की शिकायत हो सकती है।
वृश्चिक (SCORPIO) : तकनीकी एवं विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े युवाओं को और अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य बनाएं रखें और अधिक परिश्रम करें उपलब्धि अवश्य मिलेगी। घर में किसी खास मेहमान के आने से खुशी के साथ-साथ व्यस्तता भी बढ़ेगी। 
धनु (SAGITTARIUS) : कार्य क्षेत्र में किसी नकारात्मक प्रवृत्ति वाले व्यक्ति से सामना करना पड़ सकता है। अपने क्रोध एवं वाणी को नियंत्रित रखें। अध्ययनरत युवा को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश गमन करना पड़ सकता है। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभालकर रखें। 
मकर (CAPRICORN) : दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होने से वातावरण सकारात्मक बना रहेगा। सम्मानित व्यक्तियों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत होगा। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में फोन काल्स द्वारा शुभ समाचार मिल सकता है। 
कुम्भ (AQUARIUS) : अतीत की कोई नकारात्मक बातें वर्तमान दाम्पत्य जीवन पर हावी न होने दें, व्यर्थ की चिंता बढ़ सकती है। आप अपने व्यक्तिगत कार्यों को करने में निपुण हैं ​जिसकी वजह से पारिवारिक सदस्यों के साथ प्रेम बना हुआ है। बाहर निकलते समय वाहनादि से सावधान रहें।   
मीन (PISCES) : आज आप आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कार्य क्षेत्र में नई-नई चीजों को जानने की लालसा बढ़ेगी। कोई लाभदायक नजदीकी रास्ता होने के योग हैं। परिवार एवं बच्चों के साथ कुछ समय अवश्य बिताएं। सभी कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×