आज का राशिफल (02 मार्च 2022)
कई श्रोत से आमदनी होगी,संपन्नता बढ़ने वाली है। काम के प्रति उत्साह और जुनून बढ़ने की उम्मीद है।
05:40 AM Mar 02, 2022 IST | Desk Team
मेष (ARIES) : फालतू खर्च पर रोक लगाने का भरपूर प्रयास करेंगे। घरेलू उपचार से त्वचा संबंधी बीमारी में आराम मिलेगा। करियर के मामले में आज का दिन शुभ रहने वाला है। रिश्तेदारों के आने से घर का माहौल उत्साहपूर्ण रहेगा। ऑफिसियल ट्रिप को आप फन ट्रिप में बदल सकते हैं।
Advertisement
शुभ अंक : 15, शुभ रंग : लेवेन्डर
वृष (TAURUS) : (Apr 21-May 20)
बचत करने के लिए कुछ ठोस कदम उठाना होगा। कार्यक्षेत्र में की गई गलती का जवाब देना पड़ेगा। इलाज का नया तरीका ज्यादा असरदार साबित होगा। पारिवारिक समारोह में सबसे मिलकर रोमांचित होंगे। प्रॉपर्टी के विवाद को सुलझाने का प्रयास कर सकते हैं।
शुभ अंक : 8, शुभ रंग : बैंगनी
मिथुन (GEMINI) : (May 21-Jun 21)
कई श्रोत से आमदनी होगी,संपन्नता बढ़ने वाली है। काम के प्रति उत्साह और जुनून बढ़ने की उम्मीद है। फिट और सेहतमंद रहने के लिए कदम उठाएंगे। परिवार में शांति और सौहार्द कायम कर पाएंगे। दोस्तों के साथ लंबे ट्रिप का प्लान कर सकते हैं।
शुभ अंक : 2, शुभ रंग : क्रीम
कर्क (CANCER) : (Jun 22-Jul 22)
पूर्व के निवेश से शानदार रिटर्न मिलने वाला है। फिटनेस और अच्छी सेहत प्राथमिकता रहेगी। परिवार में किसी को लेकर अशांति हो सकती है। पढ़ाई को लेकर आ रही समस्या दूर हो जाएगी। पुराना प्यार जीवन में दुबारा दस्तक दे सकता है।
शुभ अंक : 3, शुभ रंग : बैंगनी
सिंह (LEO) : (Jul 23-Aug 23)
आर्थिक स्तर पर समृद्धि रहने के संकते हैं। प्रोफेशनल स्तर पर उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। सेहत को लेकर चल रही परेशानी दूर होगी। पारिवारिक माहौल में बोरियत महसूस करेंगे। किसी के बुलावे पर शहर से बाहर जा सकते हैं।
शुभ अंक : 5, शुभ रंग : पेरॉट ग्रीन
कन्या (VIRGO) : (Aug 24-Sep 23)
प्रोफेशनल स्तर पर कुछ बड़ा प्लान कर सकते हैं। नए उत्पाद का प्रमोशन सफल रहेगा,नए क्लाइंट बनेंगे। फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ेगी,रुटीन बदल सकते हैं। घरेलू स्तर पर खुशहाली और संतोष का माहौल रहेगा। बजट फ्रैंडली घर मिल जाएगा,जल्द शिफ्ट हो सकते हैं।
शुभ अंक : 1, शुभ रंग : हल्का लाल
तुला (LIBRA) : (Sep24-Oct 23)
आर्थिक स्तर पर आ रही समस्या दूर हो जाएगी।
पारिवारिक आयोजन सबसे मिलने का मौका देगा।
सेहत को लेकर निश्चिंत रहें,परेशानी दूर हो जाएगी। कहीं घूमने जाना नई ऊर्जा और ताजगी से भर देगा। किसी प्रॉपर्टी को रेंट पर देने का विचार कर सकते हैं।
शुभ अंक : 9, शुभ रंग : पीला
वृश्चिक (SCORPIO) : (Oct 24-Nov 22)
आर्थिक क्षेत्र में तरक्की का रास्ता खुलेगा, निश्चिंत रहें। सेहत की नजरंदाजी ठीक नहीं,अपना ध्यान रखें। प्रोफेशनल क्षेत्र में अनुकूल माहौल रहेगा,संतुष्ट रहेंगे। परिवार में कोई बड़ा सेलिब्रेशन होने की संभावना है। किसी के बुलावे दूसरे शहर की यात्रा पर जा सकते हैं।
शुभ अंक : 5, शुभ रंग : फिरोजा
धनु (SAGITTARIUS) : (Nov 23-Dec 21)
प्रोफेशनल स्तर पर किया गया प्रयोग सफल रहेगा। बिजनेस ट्रिप पर जा सकते हैं,काम बनने वाला है। फिटनेस के लिए की जा रही मेहनत असर दिखाएगी। नौजवान बच्चे के साथ मजबूत बांडिंग बनाकर रखेंगे। पार्टनर को वक्त नहीं देने की शिकायत रहने वाली है।
शुभ अंक : 1, शुभ रंग : मरुन
मकर (CAPRICORN) : (Dec 22-Jan 21)
किसी से उठा चुका भरोसा फिर से कायम हो सकता है। लंबे समय से बीमार लोगों की सेहत में तेजी से सुधार होगा। अलग-अलग श्रोतों से आमदनी होगी,आर्थिक मजबूती रहेगी। परिवार के लोग आपके समर्पण से आश्वस्त महसूस करेंगे। सड़क पर चलते हुए ट्रैफिक का ध्यान रखें,सुरक्षित रहेंगे।
शुभ अंक : 2, शुभ रंग : बैंगनी
कुम्भ (AQUARIUS) : (Jan 22-Feb 19)
वित्तीय स्तर पर आ रही समस्या दूर होने वाली है। प्रोफेशनल क्षेत्र में कोई दोष लगाने का प्रयास करेगा। सेहत के मामले में खुद को भाग्यशाली मान सकते हैं। करीबी लोगों का प्यार और केयर भावुक करने वाला है। समाज में बनाई गई साख से आपको फायदा होगा।
शुभ अंक : 18, शुभ रंग : लेमन
मीन (PISCES) : (Feb 20-Mar 20)
आर्थिक क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल रहेंगे,समृद्धि आएगी। शेप में वापस आने के लिए अथक प्रयास करते नजर आएंगे। दोस्तों या सहकर्मियों के साथ वेकेशन प्लान कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी और की सलाह मानना मंहगा पड़ जाएगा। बजट में फिट होने वाला अकोमोडेशन मिल जाएगा,निश्चिंत रहें।
शुभ अंक : 1, शुभ रंग : लेमन
Advertisement