Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (03 जनवरी 2021)

आर्थिक लाभ संबंधी संभावनाएं बन रही हैं। अतः कार्य के प्रति ध्यान केन्द्रित रखें। पारिवारिक और व्यावसायिक गतिविधियों में संतुलन बनाकर चलें। जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। वाहनादि मंद गति से चलाएं। मित्र से वैचारिक सहयोग मिल सकता है।

06:01 AM Jan 03, 2021 IST | Shera Rajput

आर्थिक लाभ संबंधी संभावनाएं बन रही हैं। अतः कार्य के प्रति ध्यान केन्द्रित रखें। पारिवारिक और व्यावसायिक गतिविधियों में संतुलन बनाकर चलें। जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। वाहनादि मंद गति से चलाएं। मित्र से वैचारिक सहयोग मिल सकता है।

मेष (ARIES) : यात्रा करते समय किसी अजनवी व्यक्ति से आवश्यकता से ज्यादा तालमेल न बनाएं, धोखा मिलने की आशंका बन सकती है। कार्य क्षेत्र में कुछ परिवर्तन करने की योजना बनाएं। अपनी गुप्त योजनाओं को सार्वजनिक न करें, विरोधी हानि पंहुचा सकते हैं।
Advertisement
वृष (TAURUS) : पारिवारिक वातावरण सुखमय बना रहेगा। छुट्टियों के दिन संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने के लिए मनोरंजन सम्बंधी प्रोग्राम अवश्य बनाएं। मानसिक शांति एवं सुख प्राप्त होगा। खान-पान पर विशेष ध्यान रखें। माता-पिता से भावात्मक लगाव बना रहेगा।
मिथुन (GEMINI) : दैनिक कार्यों की अधिकता से महिलाओं को शारीरिक थकान एवं कमजोरी महसूस हो सकती है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थी को लाभ मिलने की संभावना बन रही है। अध्ययन के प्रति सक्रिय रहें। मजदूर वर्ग औजार एवं मशीनरी का कार्य सावधानी से करें।
कर्क (CANCER) : चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा करने के अवसर प्राप्त होंगे। कोई सम्मानित पद मिल सकता है। माता-पिता, बच्चों की तरक्की से गौरवान्वित महसूस करेंगे। शाम के समय प्रेमी-प्रेमिका किसी मनोरंजन स्थल पर घूमने जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। 
सिंह (LEO) : आर्थिक लाभ संबंधी संभावनाएं बन रही हैं। अतः कार्य के प्रति ध्यान केन्द्रित रखें। पारिवारिक और व्यावसायिक गतिविधियों में संतुलन बनाकर चलें। जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। वाहनादि मंद गति से चलाएं। मित्र से वैचारिक सहयोग मिल सकता है।
कन्या (VIRGO) : व्यापार संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी, किन्तु मित्र की भागीदारी टूटने की आशंका बन सकती है। अतः विचारों में पारदर्शिता बनाए रखें। मजदूर वर्ग शाम के समय ​बिल्डंग का कार्य बहुत सावधानीपूर्वक करें, दुर्घटना के योग बन सकते हैं।
तुला (LIBRA) :  शेयर मार्किट एवं बीमा में निवेश कर सकते हैं, समय उत्तम है। आगामी समय में धन लाभ के योग बनेंगे। राजकीय सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों को सार्वजनिक मंच से उनके उत्कृष्ठ योगदान के लिए पुरस्कृत किया जा सकता है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : कार्य की अधिकता से मन में तनाव व चिड़चिड़ापन आ सकता है, इसलिए धैर्य एवं संयम से काम लें। मा​नसिक शांति मिलेगी। बच्चों की समस्याओं में सहयोग करना आपका दायित्व है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पत्नी का सहयोग प्राप्त होगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धार्मिक व अध्यात्मिक विषयों में रुचि होगी। कुछ अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन आपके लिए विशेष लाभदायक होगा। प्रापर्टी संबंधी मामलों में आज के दिन निवेश न करें, ग्रह स्थितियां आपके प्रतिकूल पक्ष में हैं। सेहत का ध्यान रखें।
मकर (CAPRICORN) : भविष्य संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए समय उत्तम है। कला और साहित्य से जुड़े लोग अध्ययन के प्रति गम्भीर रहें। नई उपलब्धि मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी सम्बन्धी मामलों में किसी वरिष्ठ वकील से बात हो सकती है।
कुम्भ (AQUARIUS) : मशीनरी एवं औजार संबंधी कार्यों में लाभ के योग बन रहे हैं। कर्मचारी वर्ग को उच्चाधिकारी से पदोन्नति पत्र मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सभी सदस्य अपने कार्य में व्यस्त होने की वजह से एक-दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे।
मीन (PISCES) : आपके कारोबार में किसी महिला मित्र की भागीदारी बढ़ सकती है। वर्तमान गतिविधि लाभदायक साबित होगी। दोपहर के बाद वाहनादि से सावधान रहें। गिरने या चोट लगने की आशंका बनी हुई है। माता के स्वास्थ्य को लेकर किसी चिकित्सक से सलाह ले सकते हैं।
Advertisement
Next Article