W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल (03 मार्च 2021)

कार्य के सिलसिले में मित्र के साथ नजदीकी यात्रा पर जा सकते हैं। पैसे का लेन-देन करते समय दस्तावेजों को भलीभांति पढ़ लें, कुछ हानि की आशंका बन सकती है। दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

05:06 AM Mar 03, 2021 IST | Shera Rajput

कार्य के सिलसिले में मित्र के साथ नजदीकी यात्रा पर जा सकते हैं। पैसे का लेन-देन करते समय दस्तावेजों को भलीभांति पढ़ लें, कुछ हानि की आशंका बन सकती है। दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

आज का राशिफल  03 मार्च 2021
मेष (ARIES) : घर में सदस्यों के साथ आपस में बैठकर वैवाहिक कार्यक्रम की योजना बनेगी। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिल सकते हैं। कोर्ट-कचहरी का मामला अभी कुछ दिन और लंबित रहेगा। आशातीत सफलता के योग बन सकते हैं।
वृष (TAURUS) : मेडिकल सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए किसी गंभीर बीमारी के समाधान करने में सफलता मिलेंगी किन्तु, कुछ चुनौतीपूर्ण स्थितियों का भी सामना करना पड़ सकता है। धैर्य एवं संयम बनाए रखें। वाहनादि सावधानी पूर्वक चलाए।
मिथुन (GEMINI) : अतीत की नकारात्मक बातें वर्तमान जीवन पर हावी न होने दें आपके मानसिक कष्ट का कारण बन सकता है। व्यावसायिक वर्ग के लिए लाभ के योग हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का संपर्क आपके आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाएगा।
कर्क (CANCER) : घर मेंं मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। मन में प्रसन्नता रहेगी। विगत महीनों से रुका हुआ महत्वपूर्ण कार्य किसी उच्चाधिकारी के माध्यम से सम्मपन्न हो जाए। शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
सिंह (LEO) : कार्य के सिलसिले में मित्र के साथ नजदीकी यात्रा पर जा सकते हैं। पैसे का लेन-देन करते समय दस्तावेजों को भलीभांति पढ़ लें, कुछ हानि की आशंका बन सकती है। दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी।
कन्या (VIRGO) :  विद्यार्थी वर्ग सोशल मीडिया एवं मित्र की गपशपबाजी में समय व्यर्थ न गवाएं। आगामी परीक्षा चुनौती पूर्ण रहेगा और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। समय आपके अनूकल है। राजकीय क्षेत्र में नई उपलब्धि मिलेगी खुशी का माहौल रहेगा।
तुला (LIBRA) : माता-पिता संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। किसी अच्छे डॉक्टर से उचित सलाह ले सकते हैं। कारोबार के क्षेत्र में अच्छा मुनाफा मिल सकता है रूका हुआ पैसा ब्याज सहित मिल जाएगा। किसी मित्र के साथ जरूरी काम से बाहर जा सकते हैं।
वृश्चिक (SCORPIO) :  दूर-दराज की यात्रा करते समय अपने कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें चोरी का भय है। माता-पिता संतान की नकारात्मक रवैये से दुखी रहेंगे, बेहतर होगा आप उनके साथ मित्रवंत रूप से बात समझाने की कोशिश करें। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
धनु (SAGITTARIUS) :  किसी कजिन के यहां शादी-विवाह में जाने के अवसर मिलेंगे। सगे संबधियों से मिल कर मन प्रसन्न रहेगा। बिजली विभाग में कार्यरत कर्मचारी अपने कार्यों को सावधानी पूर्वक करें, चोट लगने की आशंका बन सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखदायी रहेगा।
मकर (CAPRICORN) :  सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेंगे जिसका आगामी समय में सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। सुरक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारी को सरकार द्वारा लाभांवित हो सकते हैं। विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें।
कुम्भ (AQUARIUS) : गृह निर्माण कार्य एवं साज-सज्जा का कार्य आरंभ करा सकते हैं समय आपके पक्ष में है। रियलस्टेट, बीमा, शेयर मार्केट में निवेश न करें, धनहानि के योग हैं। शाम के समय कुछ वक्त धार्मिक कार्यां में अवश्य व्यतीत करें, मानसिक राहत महसूस होगी।
मीन (PISCES) : आज किसी खास करीबी के साथ मिलकर व्यवसाय संबधी विषय पर विचार-विमर्श हो सकता है। कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है परन्तु उन पर ध्यान न देकर कार्यों पर विशेष ध्यान दें, समय आपके अनुकूल है। गले में कुछ इन्फेक्शन जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×