W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल (04 जनवरी 2021)

विद्यार्थी वर्ग के समय अनुकूल है, मित्रों के साथ घूमने-फिरने में अपना समय व्यर्थ में व्यतीत न करें। घर में मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है। पड़ोसियों के साथ अच्छा संबंध बनाकर रखें। छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव न उत्पन्न करें। दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा।

03:14 AM Jan 04, 2021 IST | Shera Rajput

विद्यार्थी वर्ग के समय अनुकूल है, मित्रों के साथ घूमने-फिरने में अपना समय व्यर्थ में व्यतीत न करें। घर में मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है। पड़ोसियों के साथ अच्छा संबंध बनाकर रखें। छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव न उत्पन्न करें। दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा।

आज का राशिफल  04 जनवरी 2021
मेष (ARIES) : मार्केटिंग संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा। किसी पूर्व परिचित मि​त्र के मुलाकात से मन प्रसन्न हो उठेगा। कारोबार संबंधी मामलों में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते समय भली-भांति पढ़ लें, अन्यथा हानि होने की आशंका बन सकती है। विरोधी से सावधान रहें।
वृष (TAURUS) : विगत महीनों से दिया हुआ उधार पैसा आज मिलने की संभावना बन रही है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। शाम के समय किसी मुद्दे पर पति-पत्नी में बहस हो सकती है। संबंधों में खटास न आने दें। व्यक्तिगत मामलों में किसी अन्य व्यक्ति का सहयोग न लें।
मिथुन (GEMINI) : बहन के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने से घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आज के दिन घर की साज-सज्जा एवं सुधार संबंधी कार्यों पर विशेष ध्यान रहेगा। धन खर्च बढ़ सकते हैं। ब्लड प्रैशर और डायबिटीज के मरीज खान-पान पर विशेष ध्यान रखें।
कर्क (CANCER) : राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहें किसी गलत व्यक्ति के सम्पर्क में आने से मानहानि की समस्या खड़ी हो सकती है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। पत्नी व बच्चों के साथ समय व्यतीत करने से मन में शा​ंति मिलेगी। सगे-संबंधियों से रिश्ते अच्छे रहेंगे।
सिंह (LEO) : विद्यार्थी वर्ग के समय अनुकूल है, मित्रों के साथ घूमने-फिरने में अपना समय व्यर्थ में व्यतीत न करें। घर में मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है। पड़ोसियों के साथ अच्छा संबंध बनाकर रखें। छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव न उत्पन्न करें। दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा।
कन्या (VIRGO) : सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण करने में सफल रहेंगे। आय के साधनों में वृद्धि करने के लिए विशेष रूप से ध्यान केन्द्रित करेंगे। लेखन व कला के क्षेत्र में नए लोगों के सम्पर्क से यश एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन लाभ के भी योग बनेंगे। सेहत का ध्यान रखें।
तुला (LIBRA) : अचानक कार्यक्षेत्र में आकस्मिक खर्च बढ़ सकते हैं। सावधानी व सतर्कता बनाए रखें। समस्या के समाधान के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। प्रेमी-प्रेमिका के बीच भावात्मक सम्बन्ध बना रहेगा। बाणी पर नियंत्रण रखे। एक-दूसरे का सम्मान करें।
वृश्चिक (SCORPIO) : शारीरिक रोग से पीडि़त व्यक्ति अपना इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए संतुलित आहार एवं व्यायाम पर विशेष ध्यान दें, लापरवाही न करें। मित्र के साथ किसी संबंधियों के घर मांगलिक कार्य में जा सकते हैं। वाणी एवं व्यवहार में संतुलन बना कर रखें। 
धनु (SAGITTARIUS) : किसी कल्याणकारी संस्था में आर्थिक सहयोग दे सकते हैं। उच्चाधिकारी से बिगड़े हुए कार्य बनने की संभावना बन रही है। घर में किसी ​िववाह योग्य सदस्य का रिश्ता तय हो सकता है। धन खर्च की अधिकता बढ़ेगी। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्या रखें। 
मकर (CAPRICORN) : दूर-दराज की व्यावसायिक पार्टियों में सम्पर्क बनाए रखें। बाहरी गतिविधियों से महत्वपूर्ण आर्डर मिल सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कला एवं संगीत से जुड़े लोगों को धन एवं ऐश्वर्य मिलने के योग बन रहे हैं। सार्वजनिक मंच पर अपने विचार रख सकते हैं।
कुम्भ (AQUARIUS) : संतान के कैरियर संबंधी किसी बात को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। धैर्य एवं संयम बनाए रखें। फिल्म उद्योग के क्षेत्र में कार्य करने वाली हस्तियां अराजक तत्वों से दूर रहें, अन्यथा मानहानि के योग बन सकते हैं। किसी करीबी दोस्त की मदद लाभदायक होगी।
मीन (PISCES) : पत्नी के कठोर वाणी एवं व्यवहार से मन थोड़ा दुखी हो सकता है, किन्तु भावात्मक संबंध मजबूत रहेंगे। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। मित्र के साथ कोई नया कारोबार आरम्भ कर सकते हैं। बिजली के कर्मचारी शाम के समय वायर आदि का कार्य सावधानी से करें।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×