Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (08 जनवरी 2021)

किसी धार्मिक एवं सामाजिक कार्य में सम्मिलित होने का सुअवसर प्राप्त होगा। पूर्व परिचित मित्र से मुलाकात हो सकती है। व्यावसायिक क्षेत्र में आपको मेहनत और परिश्रम के सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। प्रापर्टी संबंधी व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण डील हो सकती है।

05:58 AM Jan 08, 2021 IST | Shera Rajput

किसी धार्मिक एवं सामाजिक कार्य में सम्मिलित होने का सुअवसर प्राप्त होगा। पूर्व परिचित मित्र से मुलाकात हो सकती है। व्यावसायिक क्षेत्र में आपको मेहनत और परिश्रम के सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। प्रापर्टी संबंधी व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण डील हो सकती है।

मेष (ARIES) : कार्यक्षेत्र में प्रतिद्व​ंद्वी आपके कार्यों में अवरोध उत्पन्न कर सकता है, आगे बढ़ने के लिए और अधिक परिश्रम एवं सूझ-बूझ की आवश्यकता है। आप अपने सकारात्मक दृष्टिकोण द्वारा कार्यों को विस्तार रूप देने में सक्षम रहेंगे। माता-पिता के सहयोग से मानसिक सुकून मिल सकता है।
Advertisement
वृष (TAURUS) : परिवार की छोटी-छोटी बातों को लेकर दिमाग पर हावी न होने दें, स्वयं का नुक्सान हो सकता है। व्यक्तिगत जीवन एवं व्यवसाय में उचित तालमेल बनाकर रखें। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिल सकता है। पत्नी के साथ भावान्तमक संबंध अच्छे रहेंगे।
मिथुन (GEMINI) : बीमा एवं पो​लिसियों में निवेश करना लाभदायक साबित हो सकता है। आर्थिक क्षेत्र में आया सकारात्मक बदलाव आपके आत्मविश्वास को और अधिक बढ़ाएगा। प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों पर विशेष ध्यान रखें, अन्यथा नुक्सान पंहुचा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
कर्क (CANCER) : घर में किसी नजदीकी रिश्तेदार के आने से खुशी का माहौल बना रहेगा। मनोरंजन संबंधी कोई प्रोग्राम बन सकता है। कोर्ट-कचहरी सम्बन्धी मामलों में धन खर्च की अधिकता हो सकती है। जीत की उम्मीद बन रही है। शाम के समय उदर विकार की समस्या हो सकती है।
सिंह (LEO) : मशीनरी एवं तकनीकी कार्यों से संबंधित व्यवसाय में रोजगार मिलने की संभावना बन रही है। नौकरीपेशा व्यक्ति आज सहकर्मियों के साथ बॉस की मीटिंग में सम्मिलित हो सकते हैं। शाम के समय परिवार के किसी सदस्य से थोड़ा मन मुटाव हो सकता है।
कन्या (VIRGO) : विवाहित पुरुष किसी महिला मित्र के साथ संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें, अन्यथा अपयश मिलने की आशंका बन सकती है। व्यवसायी वर्ग दूर-दराज की यात्रा करते समय अपनी कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें, चोरी होने का भय बन सकता है। धन हानि के योग हैं।
तुला (LIBRA) : आफिस के कार्य से किसी मित्र के साथ विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभालकर रखें। छात्र-छात्राएं व्यर्थ में मित्र के साथ गप-शपबाजी में समय न गवाएं आगामी परीक्षा के लिए ध्यान केन्द्रित करें, समय आपके अनुकूल चल रहा है।
वृश्चिक (SCORPIO) : घर के किसी सदस्य के वै​वाहिक संबंधी मामलों में समस्या आ सकती है किन्तु शांतिपूर्ण तरीके से हल निकालने का प्रयास करें। व्यापारी वर्ग के लिए समय अच्छा है। बिक्री में वृद्धि होगी। आय के साधन बढ़ेंगे। सेहत के लिए खान-पान का भी विशेष ध्यान रखें।
धनु (SAGITTARIUS) : व्यक्तिगत जीवन में अपनी भावुकता जैसी कमजोरियों को नियंत्रण में रखें अन्यथा अन्य व्यक्ति फायदा उठाकर हानि पंहुचा सकता है। विद्यार्थी वर्ग सोशल मीडिया तथा मित्र की गपशपबाजी में समय व्यर्थ न गवाएं अध्ययन के प्रति ध्यान केन्द्रित रखें।
मकर (CAPRICORN) : नौकरी में छोटी-मोटी समस्या उत्पन्न हो सकती है किन्तु वरिष्ठ अधिकारी की मदद से समाधान मिल जाएगा। परिवार में किसी सदस्य के ऊपर अत्यधिक गुस्सा दिखाना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। डायबिटीज के मरीज खान-पान पर विशेष ध्यान रखें।
कुम्भ (AQUARIUS) : किसी धार्मिक एवं सामाजिक कार्य में सम्मिलित होने का सुअवसर प्राप्त होगा। पूर्व परिचित मित्र से मुलाकात हो सकती है। व्यावसायिक क्षेत्र में आपको मेहनत और परिश्रम के सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। प्रापर्टी संबंधी व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण डील हो सकती है।
मीन (PISCES) : पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। दैनिक कार्यों की अधिकता से शारीरिक थकान एवं कमजोरी महसूस हो सकती है। खान-पान पर विशेष ध्यान रखें। प्रेमी युगल के बीच गपशपबाजी से दिल में प्रसन्नता भरी रहेगी।
Advertisement
Next Article