Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (08 जनवरी 2022)

आज आपके सामने कोई बड़ा खर्चा आने का संकेत हैं, बजट डगमगा सकता है। करियर संबंधी कोई महत्वपूर्ण निर्णय आज आप लेने से बचें, समय प्रतिकूल है।

09:14 AM Jan 08, 2022 IST | Desk Team

आज आपके सामने कोई बड़ा खर्चा आने का संकेत हैं, बजट डगमगा सकता है। करियर संबंधी कोई महत्वपूर्ण निर्णय आज आप लेने से बचें, समय प्रतिकूल है।

मेष (ARIES) : आज आपके सामने कोई बड़ा खर्चा आने का संकेत हैं, बजट डगमगा सकता है। करियर संबंधी कोई महत्वपूर्ण निर्णय आज आप लेने से बचें, समय प्रतिकूल है। आपको डाइट चार्ट बनाकर उसको फॉलो करना चाहिए,साथ ही व्यायाम करें। आज आप परिवार के लोगों या दोस्तों के साथ मिलकर खुशनुमा दिन बिताएंगे।

शुभ अंक : 1, शुभ रंग: सफेद

वृष (TAURUS) : लंबे समय तक उतार-चढ़ाव का दौर चलने के बाद अब आमदनी बढ़ने का समय आया है। जॉब करने वालों की राह में आने वाली मुश्किलें डराएंगी लेकिन आपको टिके रहना होगा। अपनी सेहत को देखते हुए डाइट प्लान के अनुसार चलना होगा, तभी सब ठीक हो सकता है।

शुभ अंक : 22, शुभ रंग : डार्क स्लेट ग्रे

मिथुन (GEMINI) : व्यापारिक स्तर पर आज आपके सामने कई अवसर आएंगे लेकिन उसका फायदा नहीं मिलेगा। प्राइवेट सैक्टर में नौकरी करने वालों को अपने सहकर्मी और बॉस की प्रशंसा मिलने के संकेत हैं। आज का दिन आपके लिए यादगार रहेगा, परिवार के लोगों से खुशखबरी शेयर कर सकते हैं।

शुभ अंक : 4, शुभ रंग  : ऑलिव ग्रीन

कर्क (CANCER) : जो लोग पैसा लोन पर देते हैं आज उनको इंतजार करने पर भी कस्टमर मिलने में संदेह है। प्राइवेट नौकरी करने वाले काम का दबाव बढ़ने से परेशान होकर नौकरी छोड़ सकते हैं। आज का दिन आपके लिए यादगार साबित होने वाला है, परिवार के साथ जश्न मनाने वाले हैं। 

शुभ अंक : 2, शुभ रंग: ऑफ व्हाइट 

सिंह (LEO) : किसी करीबी दोस्त की तरफ से साझेदारी में बिजनेस करने का ऑफर मिलने वाला है। आज सुबह थोड़ा आलसीपन हावी रहेगा लेकिन इससे निपटकर पेंडिग काम पूरा कर लेंगे। आप फिटनेस को लेकर बहुत जुनूनी बनने वाले हैं, दो बार जिम जाना शुरु कर सकते हैं।

शुभ अंक : 22, शुभ रंग: डार्क स्लेट ग्रे 

कन्या (VIRGO) : अपने नए स्टार्टअप के लिए निवेशक तलाशने में दिक्कत होगी, वित्तीय स्तर पर संतुष्टि रहेगी। आप में से कुछ लोगों के ऊपर आज फिटनेस का जुनून रहेगा, कोई सेंटर ज्वाइन कर सकते हैं। नए जॉब की तालाश पूरी होने या वर्तमान जॉब में तरक्की मिलने की संभावना नजर आ रही है। किसी रोमांचक घटना का जिक्र आज घर में न करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा।

शुभ अंक : 11, शुभ रंग  : क्रीम

तुला (LIBRA) : आज आपको पैसे से संबंधित किसी भी मामले में बहुत सतर्क रहने की जरुरत है। नौकरी करने वाले लोगों को आज बॉस से तारीफ मिलने की उम्मीद दिख रही है। आपकी थोड़ी सी लापरवाही की वजह से कफ कोल्ड की समस्या रहने वाली है। करीबी रिश्तेदारों के साथ मिलकर पेरेंट्स के लिए कोई स्पेशल निर्णय ले सकते हैं।

शुभ अंक : 15, शुभ रंग   :बैंगनी

वृश्चिक (SCORPIO) : आज आप फालतू खर्च से बचने और भविष्य के लिए कुछ बचाने का निर्णय ले सकते हैं। ये एक खुशनुमा दिन है आपके लिए कोई शानदार अवसर मिलने की उम्मीद दिख रही है। आपको अपनी जीवनशैली में व्यायाम जोड़ने की जरुरत महसूस होगी, फिटनेस मेंटन रहेगी। आज आप कोई निर्णय लेने वाले हैं उसमें परिवार के लोगों का साथ मिलने की उम्मीद है।

शुभ अंक : 15, शुभ रंग : सफेद

धनु (CAPRICORN) : यदि आप किसी को पैसा उधार देने का मन बना रहे हैं तो सावधान रहने की जरुरत होगी। प्रोफेशनल स्तर पर आज का दिन आपके लिए शानदार रहने की संभावना नजर आ रही है। पारिवारिक स्तर पर आज कोई समस्या अचानक आ जाने से परेशानी रहने के संकेत हैं। 

शुभ अंक : 8, शुभ रंग: इलेक्ट्रिक ग्रे

मकर (CAPRICORN) :विदेश में किसी गए किसी निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है,भरोसा बनाए रखें। आज सेहत अच्छी रहेगी, आप अपने उत्साह और ऊर्जा को सही दिशा देने का प्रयास करेंगे। मार्केटिंग पर्सन के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा,बैक टू बैक मीटिंग करने वाले हैं। 

शुभ अंक : 11, शुभ रंग: डीप स्काई ब्लू

कुम्भ (AQUARIUS) : आपको अभी सभी प्रकार के वित्तीय लेन-देन से बचना होगा,अनुकूल वक्त का इंतजार करें। कार्य क्षेत्र में हर काम को  सही अप्रोच के साथ करना ही आपकी सफलता का मूलमंत्र रहेगा। घर के लोगों के साथ आज अच्छा वक्त बिताएंगे,बुजुर्ग सदस्य की भावना का भी ख्याल रखें। 

शुभ अंक : 22, शुभ रंग: डार्क स्लेट ग्रे

मीन (PISCES) : कार्यक्षेत्र के बढ़े हुए और सभी पेंडिंग टास्क को पूरा करने में आप सक्षम दिखाई देंगे। वित्तीय स्तर पर अभी भी आपको सतर्क रहने की जरुरत होगी, महत्वपूर्ण निर्णय टाल सकते हैं। आज आप पूरे दिन हाई लेवल पावर से चार्ज रहने वाले हैं,आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती रहेगी। 

शुभ अंक : 5, शुभ रंग : लेवेन्डर

Advertisement
Advertisement
Next Article