Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल ( 08 अक्टूबर 2020 )

कार्य पूर्ण होने पर मन में खुशी होगी। कार्य के क्षेत्र में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। अचानक कोई मेहमान घर पर आ सकते हैं। नदी एवं तालाब के समीप न जाएं, पानी आदि से दुर्घटना होने का भय है।

04:08 AM Oct 08, 2020 IST | Shera Rajput

कार्य पूर्ण होने पर मन में खुशी होगी। कार्य के क्षेत्र में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। अचानक कोई मेहमान घर पर आ सकते हैं। नदी एवं तालाब के समीप न जाएं, पानी आदि से दुर्घटना होने का भय है।

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) : कार्य पूर्ण होने पर मन में खुशी होगी। कार्य के क्षेत्र में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। अचानक कोई मेहमान घर पर आ सकते हैं। नदी एवं तालाब के समीप न जाएं, पानी आदि से दुर्घटना होने का भय है।
Advertisement
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) : घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। किसी नेता से बहस हो सकती है। महिला मित्र के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं। जमीन-जायदाद खरीदने के शुभ योग हैं। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) : मन में नए कार्य करने की जिज्ञासा बढ़ेगी। बहन का रिश्ता पक्का हो सकता है। गृहणियों के लिए घरेलू कार्य बढ़ सकते हैं। संगीत-समारोह में रिश्तेदारों से मिलकर खुशी होगी। पत्नी की सेहत का ध्यान रखें।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) : सिरदर्द से परेशान हो सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखें। रोजगार के क्षेत्र में आय के नए साधन खुलेंगे। सरकारी नौकरी के लिए आवेदन पत्र डाल सकते हैं। वाहन चलाते समय ध्यान रखें, चोट लगने का भय है।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) : सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शरीर में थकावट महसूस होगा। पत्नी को किसी बात से मानसिक कष्ट होगा। दूर-दराज की यात्रा करते समय कीमती सामानों का ध्यान रखें। चोरी आदि का भय है।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) : दोपहर के बाद तेजवाहन से सावधान रहें, अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। राजकीय पद की प्राप्ति हो सकती है। भाई की सेहत को लेकर मन चिंतित होगा। उदर विकार होगा।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) : व्यापारी वर्ग को लाभ मिलेगा। वित्तीय मामले में सावधान रहें, कोई अपना सहयोगी ही धोखा दे सकता है। सेहत में सुधार आ सकता है। खान-पान का ध्यान रखें। घरेलू कलह से मानसिक कष्ट हो सकता है।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) : अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। धन प्राप्ति के साथ खर्च की अधिकता हो सकती है। बिगड़े हुए कार्य बन सकते हैं। माता-पिता से सहयोग मिलेगा। धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) : माता-पिता बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित बने रहेंगे। अध्ययन-अध्यापन में रुचि बढ़ेगी। वेतन आ सकता है। साहित्य के क्षेत्र में अपार सफलता मिल सकती है। नेत्र विकार की समस्या हो सकता है।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) : साक्षात्कार के लिए बुलावा आ सकता है। नया मकान खरीदने का शुभ योग बन सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। बिगड़े हुए काम बन सकते हैं। कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। नए दोस्त बनने के योग हैं।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) : शत्रुओं से सावधान रहें, अन्यथा आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। दूर-दराज की यात्रा करते समय ध्यान दें, दुर्घटना आदि का भय हो सकता है। बिजली संबन्धी कार्य करते समय सावधानी बरतें।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) : अनुसंधान संबन्धी कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। राजकीय क्षेत्र में तरक्की होगी। जीवन साथी से सहयोग मिलेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। रोजगार का अवसर मिल सकता है।
Advertisement
Next Article