W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल (09 अप्रैल 2021)

कार्य क्षेत्र में व्यवस्था उचित बनी रहेगी। स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग व्यावसायिक गतिविधियों को और अधिक उत्तम बनाएगा। आज किसी खास सगे-संबंधी से किसी पुरानी बात को लेकर वाद-विवाद उत्पन्न हो सकता है। धैर्य बनाए रखें।

06:33 AM Apr 09, 2021 IST | Shera Rajput

कार्य क्षेत्र में व्यवस्था उचित बनी रहेगी। स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग व्यावसायिक गतिविधियों को और अधिक उत्तम बनाएगा। आज किसी खास सगे-संबंधी से किसी पुरानी बात को लेकर वाद-विवाद उत्पन्न हो सकता है। धैर्य बनाए रखें।

आज का राशिफल  09 अप्रैल 2021
मेष (ARIES) : किसी लक्ष्य की प्राप्ति हेतु भाइयों का पूर्ण सहयोग रहेगा। नई-नई चीजों को जानने की जिज्ञासा बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए दोपहर के बाद स्थिति ठीक नहीं रहेगी। धैर्य एवं संयम बनाए रखें।    
वृष (TAURUS) : पारिवारिक कार्य में व्यस्तता की वजह से स्वयं के शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिसके परिणामस्वरूप शारीरिक कष्ट मिल सकता है। व्यावसायिक मामलों में कुछ बदलाव लाने की आवश्यकता है। दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।  
मिथुन (GEMINI) : कार्यस्थल पर दिन की शुरूआत बेहतरीन रहेगी अतः अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर विशेष ध्यान दें। मेहनत और समझदारी जल्द ही आपको निकट लक्ष्य तक पहुंचाएगी। अचानक किसी पूर्व परिचित मित्र से मुलाकात होने से आत्मीय खुशी मिलेगी। 
कर्क (CANCER) : राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता और अधिक बढ़ेगी। मान-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। कार्य क्षेत्र में उचित व्यवस्था बनी रहेगी किन्तु शत्रुओं से सावधान रहें, कार्यों में अवरोध उत्पन्न कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।  
सिंह (LEO) : कार्य क्षेत्र में व्यवस्था उचित बनी रहेगी। स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग व्यावसायिक गतिविधियों को और अधिक उत्तम बनाएगा। आज किसी खास सगे-संबंधी से किसी पुरानी बात को लेकर वाद-विवाद उत्पन्न हो सकता है। धैर्य बनाए रखें।
कन्या (VIRGO) : आपके बनते कार्यों में अक्सर रुकावटें आने से उतावलापन व गुस्सा आ जाता है। स्वयं के व्यवहार में बदलाव लाएं। किसी भी कार्य को कल पर न डालकर उचित समय पर ही शुरू कर दें। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। 
तुला (LIBRA) : विवाहित पुरुष किसी महिला मित्र के साथ संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें। मानहानि की आशंका है। प्रापर्टी संबंधी मामलों में कोई गैर-कानूनी कार्य न करें। नौकरीपेशा व्यक्तियों को उच्चाधिकारी द्वारा लाभ मिल सकता है।
वृश्चिक (SCORPIO) : सुरक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारी को कुछ समय के लिए स्थानान्तरण जॉब करनी पड़ सकती है जो चुनौतीपूर्ण रहेगा। शत्रुओं की गतिविधियों पर निगरानी बनाए रखें। कुछ समय प्राकृतिक स्थलों पर व्यतीत करने से खुशी मिलेगी।  
धनु (SAGITTARIUS) : संपत्ति और बंटवारे संबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता से आसानी से सुलझ सकते हैं। पारिवारिक वातावरण ठीक रहेगा। दोपहर के बाद वाहनादि सावधानीपूर्वक चलाएं। बाहर निकलते समय सुरक्षा नियमों को पालन करना अति आवश्यक है। 
मकर (CAPRICORN) : कोई भी नया कारोबार आरम्भ करने में जल्दबाजी न करें। बल्कि उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार अवश्य करें। युवा वर्ग को किसी प्रोजैक्ट पर टीम वर्क करना पड़ सकता है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाए रखें, भ्रमित हो सकते हैं। 
कुम्भ (AQUARIUS) : अध्ययनरत युवा एवं छात्र प्रेम-प्रसंग के चक्कर में पड़कर अपने अध्ययन एवं कैरियर के साथ समझौता न करें, अन्यथा पछताना पड़ सकता है। बहन-बहनोई के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। मात्रा के स्वास्थ्य में सुधार के लक्षण दिखेंगे। 
मीन (PISCES) : महिलाएं रसोई का कार्य करते समय बिजली एवं अग्नि संबंधी उपकरण से सावधानी रखें, चोट लगने का भय है। शिक्षा एवं तकनीकी के क्षेत्र में उपलब्धि मिलेगी। धन लाभ के संकेत हैं। शारीरिक स्वास्थ्य का खयाल रखें।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×