Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल ( 10 अक्टूबर 2020 )

नौकरी के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा स्वयं की हानि हो सकती है। माता-पिता बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

05:11 AM Oct 10, 2020 IST | Shera Rajput

नौकरी के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा स्वयं की हानि हो सकती है। माता-पिता बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) : नौकरी के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा स्वयं की हानि हो सकती है। माता-पिता बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
Advertisement
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) : कोई नया व्यवसाय प्रारम्भ कर सकते हैं। धन-प्राप्ति के योग शुभ हैं। शत्रुओं से सावधान रहें। भाई की सगाई हो सकती है। वाहनादि चलाते समय ध्यान रखें, चोट लगने का भय है। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) : घर में पूजा-पाठ सम्पन्न होगा। पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें, अन्यथा धन हानि के योग बन सकते हैं। दूर-दराज की यात्रा न करें, समय आपके प्रतिकूल हो सकता है। रोजगार में वृद्धि के योग होंगे।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) : दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी। अचानक बिगड़े कार्य बन सकते हैं। मन में किसी बात को लेकर सन्देह बना रहेगा। पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। खान-पान का ध्यान रखें।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) : नया मकान खरीदने के योग बन सकते हैं। माता-पिता बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित होंगे। नदी व तालाब के समीप न जाएं। बिजली संबन्धी कार्य करते समय सावधानी रखें, अन्यथा खतरा हो सकता है।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) : वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं। किसी संबंधी के घुटनों के दर्द से परेशान रहेंगे। आय के नए साधन बनेंगे। शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। अपनी वाणी को नियंत्रित रखें।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्टूबर) : दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने का मौका मिल सकता है। पिताजी से किसी बात पर झगड़ा हो सकता है। मन आध्यात्मिक विचारों से प्रेरित होगा। गुरु का सान्निध्य प्राप्त हो सकता है। बड़ों से प्रभावित होंगे।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्टूबर से 21 नवंबर) : लेखन कार्य के प्रति रुचि जागृत होगी। उदर विकार की समस्या हो सकती है। सगे-संबन्धी से मनमुटाव बढ़ सकता है। भाई का रिश्ता पक्का होने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। लोगों से संबन्ध अच्छे होंगे।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) : कोर्ट-कचहरी से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। दैनिक कार्यो में व्यस्तता बनी रहेगी। अचानक नई बिमारी का सामना करना पड़ सकता है। खान-पान का ध्यान रखें। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) : धार्मिक स्थल पर जाने से मन को शांति मिलेगी। अध्ययन-अध्यापन में रुचि उत्पन्न हो सकती है। भाई-बहन के रिश्तों में खटास आ सकती है। दांत दर्द की शिकायत हो सकती है। दांतों का ध्यान रखें।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) : किसी अजनबी पर विश्वास न करें। भाई का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत का ध्यान रखें। वाहनादि तेज गति से न चलाएं, दुर्घटना आदि का भय है। किसी दीन-दुखी की मदद कर सकते हैं। धन प्राप्त के योग हैं।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) : विदेश यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं। प्रकृति से संबन्धित स्थानों पर जाने के अवसर मिलेंगे। मन में शांति मिलेगी। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।
Advertisement
Next Article