W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल (11 अप्रैल 2021)

घर में अचानक किसी खास मेहमान के आने से व्यस्तता बढ़ जाएगी। सदस्यों के साथ मनोरंजन संबंधी कोई प्रोग्राम बन सकता है। यात्रा करते समय अपनी कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें। चोर-उचक्कों से सावधान रहें। दान-धर्म में रुचि बढ़ेगी।

03:51 AM Apr 11, 2021 IST | Shera Rajput

घर में अचानक किसी खास मेहमान के आने से व्यस्तता बढ़ जाएगी। सदस्यों के साथ मनोरंजन संबंधी कोई प्रोग्राम बन सकता है। यात्रा करते समय अपनी कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें। चोर-उचक्कों से सावधान रहें। दान-धर्म में रुचि बढ़ेगी।

आज का राशिफल  11 अप्रैल 2021
मेष (ARIES) : जीवन से जुड़ी हर तकलीफ में आपको किसी न किसी का साथ मिलता रहेगा। धैर्य बनाए रखें। सकारात्मक बदलाव अवश्य होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। नौकरीपेशा महिलाएं अपने कार्यों के प्रति सजग रहें, विरोधी षड्यंत्र रच सकते हैं।  
वृष (TAURUS) : आज के दिन यदि स्थान परिवर्तन की कोई योजना बन रही है तो उस पर कार्य करने का उचित समय है। किसी नजदीकी मित्र की सलाह समस्याओं से राहत दिलाएगी। माता-पिता संतान की उच्च शिक्षा हेतु किसी संस्था में मोटी रकम दे सकते हैं। 
मिथुन (GEMINI) : किसी विशेष सेवा क्षेत्र से जुड़े लोग गैरकानूनी कार्यों से दूर रहें और न ही किसी विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ाएं, क्योंकि मानहानि की आशंका बन सकती है। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने कार्यों को निष्ठापूर्वक करते रहें, पदोन्नति मिल सकती है।  
कर्क (CANCER) :  पारिवारिक कारोबार में आ रही समस्याओं पर परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का अनुभव और मागदर्शन आपके लिए लाभदायक साबित होगा। किसी भी तरह की नकारात्मक बातें अपने ऊपर हावी न होने दें। धैर्य एवं संयम बनाए रखें। लाभ अवश्य मिलेगा। 
सिंह (LEO) : घर में अचानक किसी खास मेहमान के आने से व्यस्तता बढ़ जाएगी। सदस्यों के साथ मनोरंजन संबंधी कोई प्रोग्राम बन सकता है। यात्रा करते समय अपनी कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें। चोर-उचक्कों से सावधान रहें। दान-धर्म में रुचि बढ़ेगी।  
कन्या (VIRGO) : परिवार के किसी सदस्य की शादी को लेकर खरीदारी बढ़ सकती है। वाहनादि खरीदने का समय उत्तम है। नौकरीपेेेशा महिलाएं शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें, अन्यथा बड़ी बीमारी का कारण बन सकती हैं। डाक्टर से उचित सलाह अवश्य लें।  
तुला (LIBRA) : व्यवसाय में कार्यप्रणाली में बदलाव संबंधी नीतियों पर गम्भीरता से विचार करें। समय आपके लिए कोई बेहतरीन परिस्थिति बना रहा है। जनसंपर्कों का दायरा और अधिक विस्तृत करने से कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी। वाहनादि सावधानीपूर्वक चलाएं।  
वृश्चिक (SCORPIO) : किसी भी तरह के व्यावसायिक समस्या को परिवार के ऊपर हावी न होने दें। अपने सहयोगियों एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर समस्या को सुलझाने का प्रयास करें। शाम के समय किसी मित्र के साथ कुछ समय धार्मिक स्थलों पर व्यतीत कर सकते हैं। 
धनु (SAGITTARIUS) : आप अपने व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करने में ज्यादा ध्यान देंगे। किसी पर संदेह करना आपके लिए नुक्सानदायक हो सकता है। व्यावसायिक क्षेत्र में अपनी योजनाओं को फलीभूत करने से पहले उसके बारे में सभी पहलुओं पर सोच-विचार अवश्य करें।  
मकर (CAPRICORN) : कार्यस्थल पर मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम न मिलने पर तनाव बना रहेगा। धैर्य एवं संयम बनाए रखें। लाभ अवश्य मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य के शिक्षा एवं कैरियर के संबंधित किसी अच्छे संस्था में दाखिला मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।  
कुम्भ (AQUARIUS) : पति-पत्नी छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव न उत्पन्न होने दें। संतान एवं पारिवारिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें। विद्यार्थी वर्ग अध्ययन को लेकर गम्भीरता से पढ़ाई करें, आगामी समय में प्रतियोगिता के क्षेत्र में चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। 
मीन (PISCES) : अपने व्यक्तित्व एवं व्यवहार में कुछ परिवर्तन लाने के लिए समाजसेवी संस्था से जुड़ सकते हैं। इस समय मजदूर वर्ग को मशीनरी एवं बिल्डिंग वर्क करते समय बहुत सावधानी बरतें, चोट लगने का भय है। दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×