Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल ( 11 नवंबर 2020 )

घर में रिश्तेदारों के आने से खर्च की अधिकता रहेगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मांगने पर उस व्यक्ति से वाद-विवाद बढ़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी योग्यतानुसार पारितोषिक मिल सकता है।

05:30 AM Nov 11, 2020 IST | Shera Rajput

घर में रिश्तेदारों के आने से खर्च की अधिकता रहेगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मांगने पर उस व्यक्ति से वाद-विवाद बढ़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी योग्यतानुसार पारितोषिक मिल सकता है।

मेष (ARIES) : समय का सदुपयोग करें। अपने हौसलों पर हर कार्य करने की क्षमता रखेंगे। स्वयं को सुरक्षित रखते हुए लोगों से संपर्क बढ़ाते रहें, लाभ प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग अपने अध्ययन में लापरवाही कर सकते हैं।
Advertisement
वृष (TAURUS) : अति आत्मविश्वास की स्थिति आपके कार्य क्षेत्र में हानि कर सकती है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। कार्यक्षेत्र संबन्धी सभी कार्य अपनी निगरानी में ही करवाएं, अन्यथा किसी सहकर्मी द्वारा धोखा हो सकता है। 
मिथुन (GEMINI) : वैवाहिक संबन्ध में किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप से बात बिगड़ सकती है। बुद्धि और विवेक से काम लो मित्र के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा का भरपूर आनन्द उठाएंगे।
कर्क (CANCER) : कुछ समय से चल रही चिंता एवं समस्या का आज समाधान हो सकता है। व्यस्त होने के बाद भी सगे-संबन्धियों से रिश्ता बनाकर रखेंगे। किसी उच्चाधिकारी से मुलाकात आपके लिए लाभदायक होगी।
सिंह (LEO) : घर में रिश्तेदारों के आने से खर्च की अधिकता रहेगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मांगने पर उस व्यक्ति से वाद-विवाद बढ़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी योग्यतानुसार पारितोषिक मिल सकता है।
कन्या (VIRGO) : व्यवसाय में मनोनुकूल परिणाम प्राप्त होगा। अपने प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहें। कुछ लोग आपकी कार्य प्रणाली की नकल करेंगे। बदलते मौसम में स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए आयुर्वेदिक दवाओं का सेवन करें।
तुला (LIBRA) : कोई महत्वपूर्ण कार्य पैसों की कमी से रुक सकता है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन व परामर्श आपके लिए सहायक सिद्ध हो सकता है। माता-पिता बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित होंगे। सेहत का ध्यान दें।
वृश्चिक (SCORPIO) : भावुकता में आकर जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, खासकर वित्तीय संबन्धी मामलों में। मुकदमे एवं सट्टेबाजी में हानि उठानी पड़ सकती है। इस मामले को आज स्थगित कर दें। बहनोई के रिश्ते बनेंगे।
धनु (SAGITTARIUS) : बिजली विभाग के कर्मचारी शाम के समय बिजली संबन्धी कार्य करते समय सावधान रहें, खतरा होने की आशंका बन सकती है। नया वाहन खरीद सकते हैं। मित्रों के साथ गपशप करने में आनन्द आएगा।
मकर (CAPRICORN) : संपत्ति संबन्धी विवाद किसी मध्यस्थता के माध्यम से हल होगा। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। शारीरिक कष्ट के पीछे लापरवाही न करें, नियमित रूप से व्यायाम और योगा पर ध्यान दें।
कुम्भ (AQUARIUS) : रचनात्मक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आपके लेखन कार्यों की प्रशंसा की जाएगी। बुद्धिजीवों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। शेयर मार्केट में गिरावट आ सकती है। इससे जुड़े लोगों को धन हानि के योग हैं।
मीन (PISCES) : बाहरी संसाधनों एवं संपर्क सूत्रों द्वारा नए काम मिलने की संभावना है। रोजगार में आपके नए-नए साधन खुलेंगे। काम की अधिकता के कारण परिवार के सदस्यों के साथ समय नहीं दे पाएंगे।
Advertisement
Next Article