आज का राशिफल ( 11 अक्टूबर 2020 )
खेल के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन रहेगा। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। माता से किसी बात पर अनबन हो सकती है। किसी अजनबी के ऊपर भरोसा न करें, धोखा हो सकता है।
05:17 AM Oct 11, 2020 IST | Shera Rajput
मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) : तकनीकी क्षेत्र में नौकरी के लिए आमंत्रण पत्र आ सकता है। सैन्य क्षेत्र में साहस का परिचय दे सकते हैं। संगीत समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। दुनिया की खबरों से परिचित रहेंगे।
Advertisement
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) : मूर्तियां बनाने में रुचि उत्पन्न होगी। शाम को भीड़भाड़ वाली जगहों पर न जाए। पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें अन्यथा धन हानि हो सकती है। फूफा के स्वास्थ्य में सुधार हाे सकता है।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) : किसी के व्यक्तिगत मामले में हस्तक्षेप न करें। अपनी छवि को धूमिल न होने दें। आस-पड़ोस से अच्छा संंबंध बनाकर रखें। किसी नेता के माध्यम से लाभ का पद प्राप्त हो सकता है।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) : नया मकान खरीदने के योग बन सकते हैं। अध्ययन में मन नहीं लगेगा। कारोबार के क्षेत्र में हानि हो सकती है। अचानक बिगड़े हुए कार्य बन सकते हैं। किसी माता के मंदिर में जा सकते हैं।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) : बेटी का रिश्ता तय हो सकता है। मित्र के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। डाक्टर की सलाह की जरूरत पड़ सकती है। मन में तरह-तरह के नकारात्मक विचार मानसिक कष्ट पहुंचाते रहेंगे।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) : भौतिक साधनों में धन खर्च की अधिकता होगी। कोई पुरानी बीमारी गंभीर रूप ले सकती है। ग्राम के प्रधान से बिगड़े हुए कार्य बन सकते हैं। मुकदमेबाजी में जीत मिलने के योग है।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्टूबर) : विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में ध्यान कम देंगे। कुटुम्ब से लगाव होगा। ट्रेन द्वारा किसी लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। दिल का दौरा पड़ सकता है। शुगर के मरीज सेहत का ध्यान रखें।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्टूबर से 21 नवंबर) : खेल के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन रहेगा। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। माता से किसी बात पर अनबन हो सकती है। किसी अजनबी के ऊपर भरोसा न करें, धोखा हो सकता है।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) : कथा-कहानी सुनने में रुचि उत्पन्न होगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय न करें, स्वयं की हानि हो सकती है। जेबकतरों से सावधान रहें। अचानक उदर विकार की समस्या हो सकती है।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) : सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। अपने वक्तव्य से मंच की शोभा बढ़ सकती है। बुद्धिजीवों द्वारा सम्मानित हो सकते हैं। लेखन कार्य में प्रसिद्धि मिल सकती है।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) : अचानक अपने गुरु से मुलाकात हो सकती है। नई तकनीकी उपकरण घर पर ला सकते हैं। स्वयं के रिश्ते की बात चल सकती है। मित्र मंडली में घूमने का मौका मिल सकता है।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) : कविता लिखने का शाैक रहेगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। मन में नए कार्य के प्रति उत्साह रहेगी। बाजार जाते समय जेबकतरों से सावधान रहें।
Advertisement