टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

आज का राशिफल (12 अप्रैल 2021)

किसी संगोष्ठी समारोह में विचारों का आदान-प्रदान होने से कुछ नया ज्ञान प्राप्त होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में मार्केटिंग में रुका हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। इस क्षेत्र में अपने प्रयास जारी रखें। अच्छा मुनाफा प्राप्त होने के योग हैं।

02:10 AM Apr 12, 2021 IST | Shera Rajput

किसी संगोष्ठी समारोह में विचारों का आदान-प्रदान होने से कुछ नया ज्ञान प्राप्त होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में मार्केटिंग में रुका हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। इस क्षेत्र में अपने प्रयास जारी रखें। अच्छा मुनाफा प्राप्त होने के योग हैं।

मेष (ARIES) : काम से संबंधित नई जिम्मेदारियां अपनी क्षमता के अनुरूप ही उठाएं। लोगों द्वारा बोली गई नकारात्मक बातें अपने ऊपर हावी न होने दें। कार्यों को निष्ठापूर्वक करते रहें। शाम के समय किसी खास मित्र के साथ घूमने जा सकते हैं। 
वृष (TAURUS) : सामाजिक गतिविधियों में आपका अधिकतर समय व्यतीत होगा। एक कुशल कार्यकर्ता के रूप में आपकी पहचान बढ़ेगी। विगत दिनों से रुका हुआ कार्य किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूर्ण हो जाएगा। शाम के समय वाहनादि सावधानीपूर्वक चलाएं। 
मिथुन (GEMINI) : परिवार में किसी सदस्य का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार आपको मानसिक कष्ट दे सकता है। आज के दिन प्रापर्टी में निवेश करना लाभदायक रहेगा। समय आपके पक्ष में है। प्रेेमी-युगल शाम के समय कोई मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बना सकते हैं। 
कर्क (CANCER) :  कमीशन एवं बीमा संबंधी कार्यों में विशेष उपलब्धि मिलेगी। अपने कार्य में जीवन साथी का सहयोग लेना भाग्योदय का कारण बनेगा। युवाओं के लिए आज का दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा। किसी बड़ी पार्टी का प्रोग्राम बन सकता है। 
सिंह (LEO) : किसी संगोष्ठी समारोह में विचारों का आदान-प्रदान होने से कुछ नया ज्ञान प्राप्त होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में मार्केटिंग में रुका हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। इस क्षेत्र में अपने प्रयास जारी रखें। अच्छा मुनाफा प्राप्त होने के योग हैं। 
कन्या (VIRGO) : अपने व्यक्तिगत कार्यों में जीवन साथी का सहयोग लेना मानसिक राहत दिलाएगा। नौकरी-पेशा महिलाएं आफिस में किसी भी तरह की नकारात्मक अफवाहें न फैलाएं अन्यथा आपकी नौकरी खतरे में आ सकती है। अपने कार्यों पर ध्यान लगाएं।  
तुला (LIBRA) : आप अपने विवेक व समझदारी द्वारा घर परिवार संबंधी समस्याओं को सुलझाने में सक्षम रहेंगे। गृह स्थितियां आपके अनुकूल हैं। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जिसका आगामी समय में आपको लाभ मिलेगा। 
वृश्चिक (SCORPIO) : कारोबार के क्षेत्र में नए आर्डर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने कार्यों को ईमानदारीपूर्वक करते रहें इससे जनसंपर्क मजबूत रहेगा और आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। माता-पिता किसी धार्मिक स्थल पर घूमने की योजना बना सकते हैं।  
धनु (SAGITTARIUS) : भविष्य संबंधी योजनाओं को फलीभूत करने के लिए समय अनुकूल है। सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मचारी को पदोन्नति एवं स्थानांतरण पत्र मिल सकता है। मन आध्यात्मिक की ओर प्रेरित होगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार का सहयोग मिलेगा।  
मकर (CAPRICORN) : वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। अपने गुस्से एवं बोलचाल के लहजे पर नियंत्रण रखें। जुकाम-खांसी एवं मौसमी बीमारियों से बचने के लिए स्वास्थ्य संबंधी नियमों का पालन अवश्य करें। वाहनादि चलाते समय सावधान रहे, चोट लगने का भय है। 
कुम्भ (AQUARIUS) : समय का सद्पयोग करें। आप कार्यों के प्रति आलस्य न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। शाम के समय मनोरंजन संबंधी कोई प्रोग्राम बन सकता है। पत्नी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। 
मीन (PISCES) : आज कार्य क्षेत्र में बेहतरीन व्यावसायिक योजना बनेगी। यदि साझेदारी संबंधी कोई योजना बन रही है तो उस पर पुनर्विचार अवश्य करें। नौकरी-पेशा व्यक्ति आफिस में किसी भी प्रकार की अपने सीनियर से टीका-टिप्पणी न करें, हानि हो सकती है।
Advertisement
Advertisement
Next Article