W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल (12 फरवरी 2021)

आज परिवार संबंधी किसी समस्या को सुलझाने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। मशीनरी, कारखाने आदि से संबंधित व्यावसाय में नई उपलब्धि मिलेगी। अधिकांश कार्य फोन द्वारा ही संचालित हो जाएंगे। अपने व्यवहार को सरल बनाए रखें।

04:33 AM Feb 12, 2021 IST | Shera Rajput

आज परिवार संबंधी किसी समस्या को सुलझाने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। मशीनरी, कारखाने आदि से संबंधित व्यावसाय में नई उपलब्धि मिलेगी। अधिकांश कार्य फोन द्वारा ही संचालित हो जाएंगे। अपने व्यवहार को सरल बनाए रखें।

आज का राशिफल  12 फरवरी 2021
मेष (ARIES) : आय के साधन बढ़ेंगे। कार्य क्षेत्र में आपका वर्चस्व बना रहेगा। महिला वर्ग के लिए समय उत्तम है। व्यवसाय में सफल रहेंगी। दाम्पत्य जीवन में किसी मुद्दे को लेकर कहासुनी हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य द्वारा मानसिक कष्ट मिल सकता है।
वृष (TAURUS) : मार्केटिंग संबंधी कार्यों में रुका हुपा पैसा वापस मिल सकता है। किसी पार्टी में बड़ा आर्डर मिलने की संभावना बनी हुई है। अपनी वाणी एवं व्यवहार को मित्रवत बनाए रखंे। घर के किसी सदस्य को घुटनों एवं जोड़ों का दर्द हो सकता है। 
मिथुन (GEMINI) : धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में आर्थिक सहयोग कर सकते हैं। मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति के लिए आफिस का कार्य बढ़ने से अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। पत्नी के नकारात्मक रवैये से मन दुखी हो सकता है। 
कर्क (CANCER) : दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। पति-पत्नी आपसी सहयोग द्वारा संतान के भविष्य के लिए निवेश संबंधी योजना बना सकते हैं। दोपहर के बाद किसी समारोह में शामिल होने के अवसर प्राप्त होंगे। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें।
सिंह (LEO) : आज परिवार संबंधी किसी समस्या को सुलझाने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। मशीनरी, कारखाने आदि से संबंधित व्यावसाय में नई उपलब्धि मिलेगी। अधिकांश कार्य फोन द्वारा ही संचालित हो जाएंगे। अपने व्यवहार को सरल बनाए रखें।  
कन्या (VIRGO) : साझेदारी, संबंधित व्यवसाय में आपसी सामंजस्य मजबूत होगा। इस समय कुछ ठोस एवं महत्वपूर्ण ​निर्णय लेने की आवश्यकता है। प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे को कीमती उपहार दे सकते हैं जिससे भावात्मक संबंध और अधिक मजबूत होगा। 
तुला (LIBRA) : घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों का भली-भांति निर्वहन करेंगे, किन्तु किसी सदस्य के नकारात्मक व्यवहार से दुखी हो सकते हैं। शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर आलस्य न करें। डाक्टर से उचित परामर्श लेते रहें।    
वृश्चिक (SCORPIO) : विवाहित पुरुष किसी अन्य महिला मित्र के साथ संबंधों मं पारदर्शिता बनाए रखें अन्यथा मान हानि हो सकती है। बिजली विभाग के कर्मचारी शाम के समय अपने कार्यों को सावधानीपूर्वक करें। चोट लगने की आशंका बनी हुई है। 
धनु (SAGITTARIUS) : प्रापर्टी के लेन-देन संबंधी कोई योजना बना रहे हैं तो उसे तुरंत कार्यरूप में परिणित करें। ग्रह स्थितियां आपके अनुकूल हैं। घर में कोई मांगलिक कार्य सम्पन्न होने से सगे-संबंधियों से मुलाकात होगी। आत्मिक खुश मलेगी।  
मकर (CAPRICORN) : कारोबार को बढ़ाने के​ लिए बिजनेस पार्टनर एवं कर्मचारियों पर निर्भर न रहें, बल्कि अपने कार्यक्षमता पर विश्वास रखें। युवा वर्ग का आपस में सी मुद्दे को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, हानि की आशंका है। 
कुम्भ (AQUARIUS) : घर के निर्माण संबंधी कार्य प्रारम्भ करवा सकते हैं, समय आपके अनुकूल है। कागजातों पर हस्ताक्षर करते समय भलीभांति पढ़ लें, त्रुटियां होने की आशंका बनी हुई है। नौकरीपेशा व्यक्ति को आफिस के कार्यों से बाहर जाने की आवश्यकता पड़ सकती है।  
मीन (PISCES) : संतान के कैरियर संबंधी समस्या को सुलझाने में महत्वपूर्ण व्यक्ति की सहायता मिलेगी। धर्म-कर्म से जुड़े मामलों में भी आपका योगदान बना रहेगा। जीवनसाथी का भावात्मक सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×