W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल (12 मार्च 2021)

नए लोगों के सम्पर्क बढ़ने के कारण कार्य क्षेत्र में अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। आपके अन्दर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि उत्पन्न होगी। भाई-बहन के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। वाहनादि सावधानीपूर्वक चलाएं।

03:52 AM Mar 12, 2021 IST | Shera Rajput

नए लोगों के सम्पर्क बढ़ने के कारण कार्य क्षेत्र में अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। आपके अन्दर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि उत्पन्न होगी। भाई-बहन के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। वाहनादि सावधानीपूर्वक चलाएं।

आज का राशिफल  12 मार्च 2021
मेष (ARIES) : घर में किसी प्रकार के नवीनीकरण संबंधी कार्य शुरू करने के लिए समय उचित है। पैतृक संबंधी विवाद का आज समाधान हो सकता है, किन्तु कोई नजदीकी संबंधी आपके कार्यों में हस्तक्षेप करके समस्या उत्पन्न कर सकता है अतः सावधान रहें। 
वृष (TAURUS) : पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। प्रेमी-युगल के लिए समय अच्छा है। आगामी कुछ समय बाद परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। कार्यक्षेत्र में दिनभर भागदौड़ के कारण शाम को थकान एवं सिरदर्द की शिकायत हो सकती है।  
मिथुन (GEMINI) : नए लोगों के सम्पर्क बढ़ने के कारण कार्य क्षेत्र में अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। आपके अन्दर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि उत्पन्न होगी। भाई-बहन के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। वाहनादि सावधानीपूर्वक चलाएं। 
कर्क (CANCER) : संतान की किसी समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। क्रोध एवं कठोर वाणी से परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। व्यापारी वर्ग के लिए नया कारोबार आरम्भ करना लाभदायक साबित होगा। माता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। 
सिंह (LEO) : पति-पत्नी में चल रही किसी बात को लेकर गलत फहमियों का आज समाधान होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। अपनी किसी भी तरह गुप्त योजनाएं सार्वजनिक न होने दें। शारीरिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें, कुछ पल प्रकृति के सान्निध्य में अवश्य बिताएं। 
कन्या (VIRGO) : विद्यार्थियों को अध्ययन में कुछ बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं किसी योग्य अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। मीडिया एवं नेटवर्किंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। लाभ के योग बन रहे हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क हो सकता है। 
तुला (LIBRA) : साहित्य एवं संगीत के क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन-धान्य की वृद्धि होगी। समाज के अराजक तत्वों से दूर रहें, अन्यथा मानहानि की आशंका बन सकती है। मामा पक्ष से रिश्ता मजबूत रहेगा। पत्नी के सेहत में सुधार के लक्षण दिखेंगे। 
वृश्चिक (SCORPIO) : व्यावसायिक क्षेत्र में वित्तीय मामलों में लेन-देन करते समय पक्के बिल पर ही हस्ताक्षर करें, अन्यथा आगामी समय में समस्या उत्पन्न हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य का रिश्ता तय होने से खुशी का माहौल रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। 
धनु (SAGITTARIUS) : घर में मांगलिक कार्य होने की वजह से आप समझ नहीं पाएंगे कि चीजों को व्यवस्थित कैसे करें किन्तु दोपहर के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। काम अपने आप बनने शुरू हो जाएंगे। किसी को उदार दिया गया पैसा आज वापस मिल सकता है। 
मकर (CAPRICORN) : प्रेम संबंधों में पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेमी युगल अपने कैरियर पर भी विशेष ध्यान दें। बिजली विभाग के कर्मचारी कार्यस्थल पर कोई जोखिमभरे कार्य न करें, चोट लगने की आशंका बन सकती है। सेहत का ध्यान रखें। 
कुम्भ (AQUARIUS) : नौकरीपेशा व्यक्ति को आफिस के किसी सहकर्मी से मनमुटाव बन सकता है परन्तु समय रहते ही समाधान हो जाएगा। सहयोगियों के बीच किसी भी प्रकार की राजनीति से बचें। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। सेहत का विशेष ध्यान रखें।   
मीन (PISCES) : पारिवारिक व्यवस्था को लेकर लिया गया निर्णय सफल रहेगा। घर परिवर्तन संबंधी कोई योजना बन रही है तो उस पर गम्भीरता से विचार जरूर करें। व्यावसाय में मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। कोई नया अनुबंध मिल सकता है।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×