W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल ( 12 अक्टूबर 2020 )

लम्बे समय से रुका हुआ कार्य आज पूर्ण हो सकता है। किसी उच्चाधिकारी द्वारा पद की प्राप्ति हो सकती है। माता के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। घर धन-धान्य से परिपूर्ण रहेगा।

04:35 AM Oct 12, 2020 IST | Shera Rajput

लम्बे समय से रुका हुआ कार्य आज पूर्ण हो सकता है। किसी उच्चाधिकारी द्वारा पद की प्राप्ति हो सकती है। माता के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। घर धन-धान्य से परिपूर्ण रहेगा।

आज का राशिफल   12 अक्टूबर 2020
मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) : किसी बीमारी के संबंध में डाक्टर से सलाह ले सकते हैं। नदिया-तालाब से दूरी बनाए रखें। शारीरिक थकान बढ़ सकती है। जीवन साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) : पद में प्रमोशन होने का शुभ योग है। किसी सार्वजनिक स्थानों पर घूमने जा सकते हैं। बहन की शादी को लेकर मन ​चिंतित रहेगा। तकनीकी क्षेत्र में धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) : किसी लाइब्रेरी या प्रयोगशाला में नौकरी मिल सकती ​है। मन में उदारता का भाव रहेगा। सगे-संबंधियों के प्रति आदर एवं सम्मान बना रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुुधार हो सकता है।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) : आज के दिन आपका मन चंंचल रहेगा। उच्चाधिकारी द्वारा पुरस्कृत हो सकते हैं। मंच पर अपने कला-प्रदर्शन से लोगों को सम्मोहित करेंगे। अचानक नेत्र-विकार की समस्या होगी। 
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) : किसी कल्याणकारी संस्था में सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। बेटी की शादी में बाधा उत्पन्न होगी। कोई खास मित्र या सहयोगी आपको धोखा दे सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) : मन में किसी बात को लेकर संशय बना रहेगा। माता और पत्नी के कलह से मन दुखी रहेेगा। सरकारी कर्मचारी से अनबन हो सकती है। शुगर के मरीज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्टूबर) :  साहित्यिक मंच से अपने भोजपूर्ण वक्तव्य से लोगों को प्रभावित करेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम सम्पन्न हो सकते हैं। वाहन आदि तेज गति से न चलाए, दुर्घटना का भय है। 
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्टूबर से 21 नवंबर) : घरेलू समस्याएं बनी रहेंगी। रोजी-रोटी के लिए मन चिंतित होगा। भाग्योदय होने के संकेत हैं। पुत्ररत्न की प्राप्ति हो सकती है। दिन के रोगी खान-पान पर विशेष ध्यान दें।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) : लम्बे समय से रुका हुआ कार्य आज पूर्ण हो सकता है। किसी उच्चाधिकारी द्वारा पद की प्राप्ति हो सकती है। माता के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। घर धन-धान्य से परिपूर्ण रहेगा।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) : क्रोध को नियंत्रित करें, अन्यथा स्वयं की हानि हो सकती है। महिला मित्र के साथ धोखा हो सकता है। समाज में कोई सराहनीय कार्य कर सकत​े हैं। भाई की सेहत का ध्यान रखें।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) : इस राशि के जातक बहुत ही निडर एवं परिश्रमी होते हैं। परिश्रम का फल जल्द ही मिलेगा। माता से लगाव रहेगा। कैरियर के प्रति चिंतित रहेंगे। अग्नि से सावधान रहें।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) : परिवार के किसी सदस्य से अत्याधिक लगाव होगा, जिससे मन की बात कह सकेंगे। पति-पत्नी से अनबन हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग को लाभ प्राप्त हो सकता है। 
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×