आज का राशिफल ( 13 दिसंबर 2020 )
शैक्षित प्रतिस्पर्धा में कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, किन्तु समय आपके अनुकूल रहेगा। सफलता प्राप्त होगी। व्यवसायी वर्ग वित्तीय संबन्धी मामलों में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।
02:27 AM Dec 13, 2020 IST | Shera Rajput
मेष (ARIES) : आज आप समस्याओं का समाधान पाने में सफल होंगे। भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा। कभी-कभी नकारात्मक सोच की वजह से आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं।
वृष (TAURUS) : परिवार में सुख शांति का सकारात्मक माहौल बना रहेगा। गृहणियां दैनिक कार्यों में व्यस्त रहेंगी। कार्यभार की अधिकता से मन में थोड़ी झल्लाहट आ सकती है, किन्तु भावनात्मक लगाव बना रहेगा।
मिथुन (GEMINI) : विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। सफलता प्राप्त करने के लिए पुरस्कृत हो सकते हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों के बॉस उनके कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। पदोन्नति के योग बन सकते हैं। भौतिक सुख बना रहेगा।
कर्क (CANCER) : अभिष्ट मित्र व गुरु के सान्निध्य में समय व्यतीत होगा। कुछ नया सीखने को मिल सकता है। आर्थिक मामलों में प्रतिद्वन्दियों की गतिविधियों पर निगरानी अवश्य करें। कारोबार में कुछ नवीनीकरण करेंगे।
सिंह (LEO) : शैक्षित प्रतिस्पर्धा में कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, किन्तु समय आपके अनुकूल रहेगा। सफलता प्राप्त होगी। व्यवसायी वर्ग वित्तीय संबन्धी मामलों में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।
कन्या (VIRGO) : अध्ययन-अध्यापन में रुचि बढ़ेगी। उचित कार्य से पहले पूर्ण होने पर मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। मित्र से किसी समस्या का समाधान मिल सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं।
तुला (LIBRA) : कार्य व्यवसाय में बदलाव लाने के लिए पुनर्विचार करना अति आवश्यक है। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। सहकर्मी की गतिविधियों पर निगरानी अवश्य रखें। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है।
वृश्चिक (SCORPIO) : मनोरंजन तथा आमोद-प्रमोद के साधन बनेंगे। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। शाम के समय किसी मित्र के साथ घूमने की योजना बन सकती है। वाहनादि चलाते समय सावधान रहे। सेहत का ध्यान रखें।
धनु (SAGITTARIUS) : सामाजिक अराजकता से दूरी बनाए रखें। किसी जरूरत मंद लोगों की मदद कर सकते हैं। अपने बजट का संतुलन बनाकर रखें क्योंकि आगामी भविष्य में खर्च की अधिकता बढ़ सकती है। आय में लाभ प्राप्त होगा।
मकर (CAPRICORN) : विश्वव्यापी गम्भीर बीमारी के प्रति सजग रहना अति आवश्यक है। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से परहेज करें। पैतृक बटवारे को लेकर पिता से वाद-विवाद हो सकता है। क्रोध एवं वाणी को नियंत्रण रखें।
कुम्भ (AQUARIUS) : नौकरी में थोड़ी बहुत समस्या बन सकती है। किन्तु उसका समाधान करने में आप सक्षम रहेंगे। उच्चाधिकारी के सहयोग से बने हुए कार्य को साकार रूप प्राप्त होगा। अति आत्मविश्वास से बचें।
मीन (PISCES) : घर के किसी सदस्य की विवाह संबन्धी तैयारियों में समय व्यतीत होगा। धन खर्च की अधिकता रहेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
Advertisement
Advertisement

Join Channel