आज का राशिफल ( 13 अक्टूबर 2020 )
जल्दीबाजी में कोई निर्णय न लें। किसी सैन्य क्षेत्र में नौकरी के लिए आमंत्रण पत्र आ सकता है।
मेष (ARIES) पूजा-पाठ से घर में रौनक होगी। रिश्तेदार से मिलकर दिल में प्रसन्नता का भाव जगेगा। बाहर जाते समय अपने कीमती सामान का ध्यान रखें अन्यथा चोरी होने का भय हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
वृष (TAURUS) कोरोना के मरीज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें अन्यथा बीमारी गंभीर रूप धारण करने का भय है। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृृद्धि होगी। माता की सेहत में कुछ सुधार आ सकते हैं। खान-पान का ध्यान दें।
मिथुन (GEMINI) आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। कला एवं साहित्य के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन रहेगा। मन में कोई नया कार्य करने की उत्सुकता रहेगी। बिजली संबंधी कार्य करते समय ध्यान रखें। रोजागार में तरक्की मिलेगी।
कर्क (CANCER) बहन की शादी का रिश्ता पक्का हो सकता है। मन में खुशी बनी रहेगी, अनुसंधान संबन्धी कार्यों में तरक्की मिलेगी। किसी बीमारी के संबन्ध में डॉक्टर से सलाह ले सकते है। धन-धान्य में वृद्धि हो सकती है।
तुला (LIBRA) तकनीकी एवं औद्योगिक क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी। व्यवसायी वर्ग के लिए प्रतिकूल समय चल रहा है। राज-दरबार में सम्मानित हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। रोजगार के अवसर बन सकते हैं।
मकर (CAPRICORN) प्राइवेट नौकरी वालों के लिए कार्य का दबाव बन सकता है। रोजमर्रा की जिंदगी से परेशान हो उठेंगे। यात्रा करते समय अपने कीमती सामान का ध्यान रखें अन्यथा चोरी का भय है। माता से बहस न करें।