Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (15 जनवरी 2021)

राजनीतिक संबंध अच्छे रहेंगे। किसी वरिष्ठ अधिकारी की मदद से बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। वैवाहिक संबंधी कोर्ट-कचहरी के मामलों में निराशा मिल सकती है। किसी अन्य वरिष्ठ वकील की मदद से लाभ मिल सकता है। डायबिटीज के मरीज खान-पान पर विशेष ध्यान दें।

04:48 AM Jan 15, 2021 IST | Shera Rajput

राजनीतिक संबंध अच्छे रहेंगे। किसी वरिष्ठ अधिकारी की मदद से बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। वैवाहिक संबंधी कोर्ट-कचहरी के मामलों में निराशा मिल सकती है। किसी अन्य वरिष्ठ वकील की मदद से लाभ मिल सकता है। डायबिटीज के मरीज खान-पान पर विशेष ध्यान दें।

मेष (ARIES) : व्यावसायिक दृष्टि से ग्रह-स्थितियां आपके पक्ष में हैं, नए अनुबंध मिलने से आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर हो जाएगी। महत्वपूर्ण कागजातों पर हस्ताक्षर करते समय भलीभांति पढ़ लें। मजदूर वर्ग औजार एवं मशीनरी कार्य करते समय ध्यान दें, चोट लगने की आशंका है।  
Advertisement
वृष (TAURUS) : कारोबार के क्षेत्र में कार्यभार की अधिकता के कारण शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। अत: योग, व्यायाम एवं खान-पान पर उचित ध्यान दें। दोपहर के बाद मित्र या फोन कॉल्स के माध्यम से किसी विशेष समाचार की प्राप्ति होगी। पत्नी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।  
मिथुन (GEMINI) : जीवन साथी एवं परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी अन्य महिला मित्र के साथ संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें। बिजली विभाग के कर्मचारी वायर आदि का कार्य करते समय सावधान रहें। वाहन आदि मंद गति में चलाएं। माता से लगाव बना रहेगा। 
कर्क (CANCER) : सामाजिक कार्यों में रुचि उत्पन्न होगी किंतु इसके साथ-साथ मौलिक कार्यों पर भी विशेष ध्यान दें। परिवार में विवाह, योग्य किसी सदस्य का रिश्ता तय न होने पर मन में चिंता बनी रहेगी। संतान पक्ष में खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 
सिंह (LEO) : राजनीतिक संबंध अच्छे रहेंगे। किसी वरिष्ठ अधिकारी की मदद से बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। वैवाहिक संबंधी कोर्ट-कचहरी के मामलों में निराशा मिल सकती है। किसी अन्य वरिष्ठ वकील की मदद से लाभ मिल सकता है। डायबिटीज के मरीज खान-पान पर विशेष ध्यान दें।
कन्या (VIRGO) : कुछ नए कार्य करने की योजना बना सकते हैं। समय अनुकूल है लाभांवित होंगे। संतान के फिजूलखर्ची से मन दुखी हो सकता है। गृहणियां घरेलू कार्यों की अधिकता से किसी सदस्य से मनमुटाव कर सकती हैं। बहन-भाई से संबंध मधुर बने रहेंगे। 
तुला (LIBRA) : किसी खास करीबी मित्र या सगे संबंधी के यहां मांग​लिक एवं वैवाहिक कार्य में सम्मलित हो सकते हैं। विश्वव्यापी गंभीर बीमारी से बचने के लिए सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करें अन्यथा शारीरिक कष्ट की आशंका बन सकती है। दमा के मरीज विशेष ध्यान दें। 
वृश्चिक (SCORPIO) : नौकरी पेशा व्यक्ति व्यवसाय एवं ऑफिस के कार्य से विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। कीमती वस्तुओं को संभालकर रखें गुम या चोरी होने की आशंका बन सकती है।   
धनु (SAGITTARIUS) : सार्वजनिक मंच पर बोलते समय सार्थक शब्दों का इस्तेमाल करें। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। जमीन-जायदाद संबंधी रुके हुए कार्य किसी उच्चाधिकारी के माध्यम से पूर्ण होगा। वित्तीय संबंधी लेन-देन समय जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। 
मकर (CAPRICORN) : पिता-पुत्र के बीच वैचारिक तालमेल न बनने से तनाव की स्थिति बन सकती है। व्यवसाय तथा कारोबार में निवेश करते समय किसी योग्य एवं अनुभवी व्यक्ति  की सलाह अवश्य लें। दिनभर की भागदौड़ में शारीरिक थकान एवं सिरदर्द की समस्या बन सकती है।  
कुम्भ (AQUARIUS) : किसी शेयर कम्पनी में पैसा लगाने से आगामी समय में लाभ मिल सकता है। ग्रह स्थितियां आपके अनुकूल है। ठेकेदारों को निर्माण कार्य संबंधी कोई बड़ा काम मिल सकता है। कर्मचारियों केे साथ नरमी से पेश आएं। महिलाओं को शारीरिक कष्ट की शिकायत हो सकती है।  
मीन (PISCES) : संतान की किसी समस्या को लेकर पति-पत्नी में तनाव उत्पन्न हाेे सकता है। घर के बड़े बुजुर्ग के साथ मिलकर सुलझाने का प्रयास करें। स्थितियां सामान्य हो जाएंगी। धार्मिक विचारों से प्रभावित व्यक्ति कल्याणकारी संस्था में आर्थिक सहयोग प्रदान कर सकते हैं।  
Advertisement
Next Article