Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (16 जनवरी 2021)

अध्ययनरत युवा नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाए रखें, अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहें। प्रेमी-प्रेमिका के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव बन सकता है किन्तु भावात्मक लगाव बना रहेगा। आगामी कुछ समय के बाद वैवाहिक जीवन में बंध सकते हैं।

05:07 AM Jan 16, 2021 IST | Shera Rajput

अध्ययनरत युवा नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाए रखें, अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहें। प्रेमी-प्रेमिका के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव बन सकता है किन्तु भावात्मक लगाव बना रहेगा। आगामी कुछ समय के बाद वैवाहिक जीवन में बंध सकते हैं।

मेष (ARIES) : अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर सक्रिय रहें, जनसंपर्क बढ़ाएं। लाभ अवश्य मिलेगा। फिजूल खर्च पर नियंत्रण रखें। आय-व्यय में संतुलन बनाए रखें। अपने पारिवारिक एवं व्यक्तिगत बातों को किसी अन्य व्यक्ति से शेयर न करें।
Advertisement
वृष (TAURUS) : घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में तमाम परेशानियों के बावजूद भी आप अपने कार्यों को उचित रूप से करने में सक्षम रहेंगे। उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी। शाम के समय किसी मित्र के साथ घूमने जा सकते हैं। सेहत का विशेष ध्यान रखिए।
मिथुन (GEMINI) : घर के किसी सदस्य के शारीरिक रोग को लेकर चिंता बन सकती है। अच्छे चिकित्सक से सलाह लेना फायदेमंद साबित होगा। विद्यार्थी वर्ग को और अधिक परिश्रम की आवश्यकता है। आगामी परीक्षा चुनौतीपूर्ण हो सकती है। दोपहर के बाद उदर विकार की समस्या हो सकती है।
कर्क (CANCER) : व्यक्तिगत एवं कार्यक्षेत्र संबंधी कोई भी गुप्त योजना किस के समक्ष उजागर न करें अन्यथा कोई अन्य ​व्यक्ति समस्या उत्पन्न कर सकता है। प्रशासनिक सेवा से जुड़े अधिकारी को किसी जटिल समस्या का समाधान करने की जिम्मेदारी बढ़ सकती है।   
सिंह (LEO) : अध्ययनरत युवा नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाए रखें, अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहें। प्रेमी-प्रेमिका के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव बन सकता है किन्तु भावात्मक लगाव बना रहेगा। आगामी कुछ समय के बाद वैवाहिक जीवन में बंध सकते हैं।
कन्या (VIRGO) : आपके सहयोग से किसी खास मित्र एवं संबंधियों का महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। दोपहर के बाद मेहमानों के आगमन से आत्मिक खुशी मिलेगी। परिवार में साज-सज्जा संबंधी कार्य पूर्ण होंगे। शारीरिक थकान एवं जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
तुला (LIBRA) : व्यावसायिक दृष्टिकोण से समय उत्तम है। आय के साथ-साथ धन खर्च की अधिकता रहेगी। आफिस के कार्यभार अधिक होने से आवश्यकता से अधिक श्रम एवं समय की आवश्यकता पड़ सकती है। बीपी के मरीज योगा, व्यायाम एवं खान-पान पर विशेष ध्यान दें।
वृश्चिक (SCORPIO) : मौजमस्ती में समय व्यतीत करने के साथ-साथ अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी एवं जरूरतों का भी ध्यान रखें अन्यथा जीवनसाथी के साथ तनाव उत्पन्न हो सकता है। साहित्य-संगीत से जुड़े व्यक्ति किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं।
धनु (SAGITTARIUS) : परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजन संबंधी कोई प्रोग्राम बना सकते हैं। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। आर्थिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। शाम के समय किसी करीबी के यहां अप्रिय घटना घटने से मन दुखी हो सकता है।
मकर (CAPRICORN) : आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष रूप से शुभ है। उनकी प्रतिभा और क्षमता का भरपूर लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है। अध्ययन के प्रति ध्यान केन्द्रित रखें आगामी परीक्षा में सकारात्मक परिणाम आ सकते हैं। सफलता के योग बन रहे हैं।  
कुम्भ (AQUARIUS) : व्यावसयिक क्षेत्र में पेपर वर्क करते समय पारदर्शिता बनाए रखें। वित्तीय संबंधी मामलों में हेर-फेर की स्थिति बन सकती है। कर्मचारियों से मनमुटाव बन सकता है। पति-पत्नी के बीच सहयोगात्मक व्यवहार रहेगा। किसी अन्य महिला मित्र के साथ संबंध मर्यादित रखें।
मीन (PISCES) : नौकरीपेशा व्यक्ति कार्यों के प्रति विशेष ध्यान दें, किसी उच्चाधिकारी द्वारा इन्क्वायरी हो सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों की देखभाल एवं उनका सम्मान करना आपके भाग्य में वृद्धि करेगा। राजनीतिक सम्पर्क से रुके हुए कार्य में गतिशीलता आएगी।
Advertisement
Next Article