W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल (17 मार्च 2021)

राजनीतिक सक्रियता का दायरा बढ़ सकता है। किसी विरोधी पार्टी द्वारा अपयश मिलने की आशंका बनी हुई है अतः उनकी गतिविधियों पर निगरानी बनाए रखें। परिवार में आपका मान-सम्मान बना रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

05:05 AM Mar 17, 2021 IST | Shera Rajput

राजनीतिक सक्रियता का दायरा बढ़ सकता है। किसी विरोधी पार्टी द्वारा अपयश मिलने की आशंका बनी हुई है अतः उनकी गतिविधियों पर निगरानी बनाए रखें। परिवार में आपका मान-सम्मान बना रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

आज का राशिफल  17 मार्च 2021
मेष (ARIES) : विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को अनुसंधान एवं अविष्कार संबंधी कार्यों में उपल​ब्धि मिलेगी। मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। टीम वर्क द्वारा किसी प्रोजेक्ट को पूर्ण करने में आपका विशेष योगदान रहेगा। 
वृष (TAURUS) : राजकीय क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति को किसी सार्वजनिक मंच से सम्मान मिल सकता है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन-धान्य की वृद्धि होगी। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ने से आत्मीय खुशी मिलेगी। पत्नी की सेहत का ध्यान रखें।  
मिथुन (GEMINI) : माता-पिता संतान ​की किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने से गौरवान्वित महसूस करेंगे। भावी भविष्य में कैरियर संबंधी बातों को लेकर किसी अनुभवी से सलाह ले सकते हैं। दूर-दराज की यात्रा करते समय कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें।
कर्क (CANCER) : मन में चल रही किसी नकारात्मक बातों को व्यक्तिगत जीवन पर हावी न होने दें अन्यथा दाम्पत्य जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है। अध्ययनरत युवा एवं विद्यार्थी सोशल मीडिया पर समय व्यर्थ न गवाएं। शाम के समय शुभ समाचार मिल सकता है।
सिंह (LEO) : राजनीतिक सक्रियता का दायरा बढ़ सकता है। किसी विरोधी पार्टी द्वारा अपयश मिलने की आशंका बनी हुई है अतः उनकी गतिविधियों पर निगरानी बनाए रखें। परिवार में आपका मान-सम्मान बना रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी। 
कन्या (VIRGO) :  आय के नए साधन बढ़ेंगे किन्तु खर्च की अधिकता बनी रहेगी। किसी निकट संबंधी के यहां समारोह में आमंत्रित हो सकते हैं। समाज के अराजक तत्वों से दूरी बनाए रखें किसी भी प्रकार के जोखिम भरे कार्य न करें अन्यथा अपयश मिल सकता है।
तुला (LIBRA) : कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उसके अच्छे-बुरे पहलुओं पर भली-भांति सोच-​िवचार कर लें। कुछ समय बच्चों के साथ अवश्य बिताएं उनकी समस्याओं को नजरंदाज न करें। व्यावसायिक वर्ग के लिए समय अच्छा है, बड़ा आर्डर मिल सकता है। 
वृश्चिक (SCORPIO) : पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत रहेंगे। प्रेमी युगल के लिए समय ठीक नहीं हैं वहम एवं शक के कारण रिश्तों में तनाव की स्थिति बन सकती है। बीपी एवं डायबिटीज के मरीज अपनी नियमित जांच करवाते रहें।   
धनु (SAGITTARIUS) : ​धार्मिक कार्यों में रुचि उत्पन्न होगी। किसी जरूरतमंद, व्यक्ति की मदद करने से आत्मिक सुख की प्राप्ति होगी। संतान के अध्ययन में सहयोग अवश्य करें इससे उनका मनोबल बना रहेगा। माता की सेहत में सुधार के लक्षण दिख सकते हैं। 
मकर (CAPRICORN) : कला एवं साहित्य के क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा आर्थिक राशि के साथ सम्मानित पुरस्कार प्राप्त कर सकते हैं। बाहर निकलते समय सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करें, शारीरिक कष्ट का भय है। 
कुम्भ (AQUARIUS) :  पारिवारिक जिम्मेदारियों का भली-भांति निर्वहन करने के बावजूद भी सदस्यों द्वारा आपके ऊपर भरोसा न  रखना मानसिक कष्ट का कारण बन सकता है। ससुराल पक्ष से रिश्ता मजबूत रहेगा। पत्नी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा।
मीन (PISCES) : व्यवसाय संबंधी कार्यों के लिए मित्र के साथ विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा उत्पादित वस्तुओं की सराहना की जाएगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे। मजदूर वर्ग को कारखानों में कार्यभार की अधिकता से अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×