आज का राशिफल ( 17 नवंबर 2020 )
जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, खासकर वित्तीय संबन्धी मामलों में सहकर्मी के गतिविधियों पर निगरानी बनाए रखें। विशिष्ट लोगों के संपर्क से धन लाभ मिलने के योग है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
05:20 AM Nov 17, 2020 IST | Shera Rajput
मेष (ARIES) : अपनी अहमियत बताने के लिए कुछ निरर्थक शब्दों का इस्तेमाल न करें, वाणी पर नियंत्रण रखें। आपकी छवि स्वयं निखरकर सामने आएगी। धन एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। किसी करीबी मित्र से अनबन होगी।
Advertisement
वृष (TAURUS) : व्यवसाय संबन्धी गतिविधियां पूर्ववत चलती रहेंगी। आय के साथ-साथ खर्च भी बढ़ेंगे। नौकर व्यक्ति को ऑफिशियल कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। पत्नी से संबन्ध अच्छे रहेंगे। सेहत का ध्यान दें।
मिथुन (GEMINI) : महिला मित्र के संबन्धों में पारदर्शिता बनाएं रखें, अन्यथा मानहानि मिलने की आशंका है। किसी के बारे में अधिक सोच-विचार करना मानसिक चिंता का कारण बन सकता है। धन लाभ मिल सकता।
कर्क (CANCER) : घर में किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। नये वाहन खरीदने की योजना बनेगी। घरेलू उपकरण की रिपेयरिंग में खर्चे बढ़ सकते हैं। भाई-बहन के साथ संबन्ध अच्छे रहेंगे।
सिंह (LEO) : जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, खासकर वित्तीय संबन्धी मामलों में सहकर्मी के गतिविधियों पर निगरानी बनाए रखें। विशिष्ट लोगों के संपर्क से धन लाभ मिलने के योग है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
कन्या (VIRGO) : विद्यार्थी वर्ग को प्रशासन की ओर से शिक्षा संबन्धी मामलों में शुभ समाचार मिल सकता है। अपने परिश्रम पर भरोसा रखें। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। यात्रा करते समय महत्वपूर्ण दस्तावेज संभाल कर रखें।
तुला (LIBRA) : कारोबार के क्षेत्र में भाग्योदय होगा। धन एवं ऐश्वर्य प्राप्त होगा। सामाजिक सक्रियता का दायरा बढ़ेगा। नई-नई चीजों को सीखने के अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक वातावरण सुखमय बना रहेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : अग्नि एवं पानी से दूरी बनाए रखें, नदी व तालाब के समीप से गुजरते हुए सावधान रहें, खतरे की आशंका है। किसी योग्य व्यक्ति की मदद से बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। माता के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा।
धनु (SAGITTARIUS) : स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए योगा-व्यायाम एवं खुली हवा की आवश्यता है। अपने विचार शक्ति जीवन से जुड़ी सभी समस्याओं का हल निकालेंगे। दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव बना रहेगा।
मकर (CAPRICORN) : काफी समय से रूका हुआ कोई कार्य वेतन मिलने से आज पूर्ण होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। किसी भी प्रकार की उधारबाजी वाला कार्य न करें, अन्यथा वसूली करने में वाद-विवाद बढ़ सकता है।
कुम्भ (AQUARIUS) : व्यापार में साझेदारी का कार्य करने से पहले सोच-विचार कर लें। मजदूर वर्ग शाम के वक्त औजार मशीनरी संबन्धी कार्य करते समय सावधान रहें। गृहणियों को किसी सदस्य से वाद-विवाद हो सकता है।
मीन (PISCES) : राजनैतिक संबन्ध अच्छे रहेंगे। किसी उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। सार्वजनिक मंच से आपकी सराहना की जाएगी। पत्नी के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
Advertisement