W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल ( 18 दिसंबर 2020 )

बदलते वातावरण की वजह से कमजोरी व थकान जैसी स्थिति महसूस होगी। किसी डॉक्टर से उचित सलाह अवश्य लें। सरकारी सेवा में कार्यरत व्यक्ति को पदोन्नति होने की संभावना है। धन प्राप्त होगा।

02:43 AM Dec 18, 2020 IST | Shera Rajput

बदलते वातावरण की वजह से कमजोरी व थकान जैसी स्थिति महसूस होगी। किसी डॉक्टर से उचित सलाह अवश्य लें। सरकारी सेवा में कार्यरत व्यक्ति को पदोन्नति होने की संभावना है। धन प्राप्त होगा।

आज का राशिफल   18 दिसंबर 2020
मेष (ARIES) : शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मीडिया तथा संपर्क सूत्रों संबन्धी गतिविधियों में अपना ध्यान विशेष रूप से केन्द्रित रखें। शत्रु से सावधान रहें, कार्य क्षेत्र में अवरोध उत्पन्न हो सकता हैं। मित्र का सहयोग मिलेगा।
वृष (TAURUS) : घरेलू उपकरण की मरम्मत करवाने में धन खर्च की अधिकता रहेगी। घर में पूजा-पाठ जैसा माहौल हो सकता है। आध्यात्मिकता की भावना से ओत-प्रोत होंगे। शाम के समय बाजार जाते समय सावधान रहें।
मिथुन (GEMINI) : धार्मिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र के प्रति भी आपका रुझान बना रहेगा। जिससे आप मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। सन्त-महात्मा का सान्निध्य प्राप्त होने से मन में नकारात्मक विचार नहीं आयेंगे।
कर्क (CANCER) : आज के दिन प्रापर्टी संबन्धी मामलों में निवेश कर सकते हैं। किसी कार्य संबन्धी योजना में मीटिंग कर सकते हैं। शाम के समय किसी परिचित मित्र से मुलाकात से लाभान्वित हो सकते हैं। सेहत का ध्यान दें।
सिंह (LEO) : बदलते वातावरण की वजह से कमजोरी व थकान जैसी स्थिति महसूस होगी। किसी डॉक्टर से उचित सलाह अवश्य लें। सरकारी सेवा में कार्यरत व्यक्ति को पदोन्नति होने की संभावना है। धन प्राप्त होगा।
कन्या (VIRGO) : मार्केटिंग व मीडिया से संबन्धित कार्यों पर पूरा ध्यान केन्द्रित करें। ये गतिविधियां आपकी आर्थिक स्थिति के लिए लाभदायक साबित होंगी। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्यों को सावधानी पूर्वक करें।
तुला (LIBRA) : जरूरतमंद लोगों की मदद करने से मन में प्रसन्नता रहेगी, किन्तु अपनी वजह का ध्यान रखें, आगामी दिनों में खर्च बढ़ सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को शिक्षा एवं तकनीकी क्षेत्र में मनोनुकूल फल प्राप्त होगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : आपका सकारात्मक विचार आर्थिक स्थिति को मजबूत एवं सक्षम बनाएगा। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्यों को सुचारू रूप से करें, किसी उच्चाधिकारी द्वारा जांच-परख हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
धनु (SAGITTARIUS) : आज किसी भी प्रकार की यात्रा को स्थगित कर दें, दुर्घटना की आशंका है। शाम को वाहनादि ध्यान से चलाएं। विद्यार्थी वर्ग अध्ययन के प्रति ध्यान केन्द्रित करें, आगामी परीक्षा में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे
मकर (CAPRICORN) : आफिस के कार्य के संबन्ध में किसी मित्र के साथ बाहर जा सकते हैं। किसी अजनबी पर विश्वास न करें। अपनी गतिविधियों को गुप्त रखें। महिला मित्र के साथ किसी बात पर मनमुटाव बन सकता है।
कुम्भ (AQUARIUS) : सामाजिक सक्रियता का दायरा बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में विस्तार होगा। दोपहर के बाद किसी मित्र से पैसे संबन्धी मामलों में कहा-सुनी हो सकती है, किन्तु किसी मध्यस्थता के माध्याम से समस्या हल हो जाएगी।
मीन (PISCES) : बेहतर भविष्य संबन्धी योजना बनाते समय दूसरों की अपेक्षा अपने निर्णय को प्राथमिकता दें। किसी मित्र के वादे से मुकर जाने से मन दुखी होगा। जीवन साथी का सहयोग आपके लिए हमेशा बना रह सकता है।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×