Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (18 दिसंबर 2022)

करियर में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।

06:51 AM Dec 18, 2022 IST | Desk Team

करियर में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।

मेष (ARIES) : (21 मार्च- 20 अप्रैल)
Advertisement
व्यापार में अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करें। सामाजिक समारोह में भाग लेने से लोकप्रियता बढ़ेगी। आकर्षक स्कीम की ओर जल्दी अट्रैक्ट ना होएं। ऑफिस में ओवरटाइम करना पड़ सकता है। 
शुभ अंक- 8 शुभ रंग- ग्रीन
वृष (TAURUS) : (21 अप्रैल- 20 मई)
मन में सकारात्मक विचार लाने की कोशिश करें। परिवार के प्रति जिम्मेदारी बढ़ सकती है। दोस्तों से मिलने के लिए समय निकालें। बिजनेस ट्रिप पर विदेश जा सकते हैं। लवर के साथ रोमांटिक बातं करके खुशी मिलेगी।
शुभ अंक- 3 शुभ रंग- पीच
मिथुन (GEMINI) :  (21 मई- 21 जून)
करियर में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। प्रोपर्टी बेचने से अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। मजेदार ट्रिप पर जाने का प्लान बन सकता है। लोगों से किए वादों को पूरा करने की कोशिश करें। 
शुभ अंक- 22 शुभ रंग- डार्क ब्लू
कर्क (CANCER) :  (22 जून- 22 जुलाई)
आज आपकी यात्रा सुरक्षित और आरामदायक रहेगी। स्टूडेंट्स टेस्ट और प्रोजेक्ट में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। डाइट प्लान फोलो करने से आपकी फिट रहेंगे। अपना काम कराने के लिए लोगों के पीछे पड़ना होगा। 
शुभ अंक- 6 शुभ रंग- ऑरेंज
सिंह (LEO) : (23 जुलाई- 23 अगस्त) 
प्रौफेशनल मोर्चे पर बड़े फैसले लेने की जरूरत है। स्टूडेंट्स को पसंदीदा कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है। आज के दिन किसी से भी बहस करने से बचं। प्रोपर्टी बेचने में थोड़ी दिक्कतें आ सकती है। अपने लिए समय निकालें और मेडिटेशन करें।
शुभ अंक- 3 शुभ रंग- पीच
कन्या (VIRGO) : (23 अगस्त- 23 सितंबर)
जीवन में आने वाली चुनौतियों से कुछ नया सीखेंगे। समय पर ऑफिस पहुंचने की कोशिश करें। बिना जरूरत के किसी से भी पैसे उधार ना लें। घर के हेल्दी फूड से आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ अंक- 9 शुभ रंग- पिंक
तुला (LIBRA) :  (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
परिस्थितियों को काबू में रखने के लिए शांत मन से सोचें। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स के साथ बहस ना करें। फिटनेस पर ध्यान देने से आपको काफी लाभ होगा। समाज और परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोस्तों के साथ पार्टी का प्लान बन सकता है।  
शुभ अंक- 1 शुभ रंग- ब्राउन
वृश्चिक (SCORPIO) :  (24 अक्टूबर-22 नवंबर) 
सहकर्मियों के साथ अपनी परेशानी साझा कर सकते है।
आर्थिक स्थिति में सुधार होने से चिंता दूर होगी। आज पूरे दिन घर पर शांति और सुकून का अनुभव करेंगे। दूसरे शहर में शिफ्ट होने की प्लानिंग कर सकते है। 
शुभ अंक- 17 शुभ रंग- पर्पल
धनु (SAGITTARIUS) : (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
आज आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। नए लोगों के साथ काम करने में मजा आएगा। बिजनेस में परिवार का भरपूर सपोर्ट मिलेगा। वजन कम करने के लिए फिटनेस एक्सपर्ट की सलाह लें। 
शुभ अंक- 5 शुभ रंग- ग्रीन
मकर (CAPRICORN) : (22 दिसंबर-21 जनवरी)
आज आपकी मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। लंबे समय के बाद रिश्तेदारों से मिलकर अच्छा लगेगा। घर पर मरम्मत का कार्य करा सकते है। स्टूडेंट्स प्रतिस्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करेंगे। परिवार के साथ छुट्टियां मनाने बाहर जा सकते है। 
शुभ अंक- 5 शुभ रंग- गोल्डन
कुम्भ (AQUARIUS) : (22 जनवरी- 19 फरवरी)
नौकरी में बदलाव के बारे में सोच सकते हैं। युवाओं की कामयाबी पर आपको गर्व महसूस होगा। घरेलू उपचार से बीमारी में राहत मिलेगी। विदेश घूमने जाने का योग बन रहा है। पार्टनर के साथ सभी गिले-शिकवे दूर होंगे।
शुभ अंक- 3 शुभ रंग- मैजेंटा
मीन (PISCES) : (20 फरवरी- 20 मार्च)
आपके प्रयास जल्द कामयाबी में बदलने शुरू होंगे। फैमिली फंक्शन में शिरकत कर सकते है। पढ़ाई पर फोकस करने वाले स्टूडेंट्स अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पैसों के लेनदेन में अधिक सावधानी बरतें। 
शुभ अंक- 4 शुभ रंग- ब्लू
Advertisement
Next Article