आज का राशिफल ( 20 दिसंबर 2020 )
आपका व्यावसायिक दृष्टिकोण कई समस्याओं को सुलझाने में सक्षम रहेगा। कारोबार के संबन्ध में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। किसी अजनबी पर भरोसा न करें, महत्वपूर्ण दस्तावेज संभालकर रखें।
02:52 AM Dec 20, 2020 IST | Shera Rajput
मेष (ARIES) : घर में नवीनीकरण एवं मरम्मत संबन्धी कुछ महत्वपूर्ण योजना बन सकती है। वास्तु संबन्धी नियमों का पालन अवश्य करें। जमीन-जायदाद संबन्धी विवादों का आज समाधान हो जाएगा। धन की प्राप्ति होगी।
Advertisement
वृष (TAURUS) : परिवार में किसी सदस्य के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग न करें, थोड़ी-बहुत नोक-झोक चलती रहेगी। भाई-बहन के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। शाम को मित्र के साथ घूमने जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
मिथुन (GEMINI) : आपके करीबियों का आपके ऊपर भरोसा न होना तकलीफ देगा। पारिवारिक समस्या में अधिक न उलझें। काम के प्रति विशेष ध्यान दें। बदलते मौसम का प्रभाव आपके ऊपर नकारात्मक प्रभाव छोड़ सकता है।
कर्क (CANCER) : मजदूर वर्ग का काम कारखानों में बढ़ सकता है। मशीनरी एवं औजारों से सावधान रहें, खतरें की आशंका बन सकती है। परिवार में विवाह योग्य किसी सदस्य का रिश्ता तय हो सकता है। दाम्पत्य जीवन अच्छा होगा।
सिंह (LEO) : आपका व्यावसायिक दृष्टिकोण कई समस्याओं को सुलझाने में सक्षम रहेगा। कारोबार के संबन्ध में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। किसी अजनबी पर भरोसा न करें, महत्वपूर्ण दस्तावेज संभालकर रखें।
कन्या (VIRGO) : मार्केटिंग से जुड़े व्यक्ति ग्राहक के साथ सही संवाद बनाने की कोशिश करें। इससे कारोबार में उचित लाभ मिलेगा। व्यावसायिक दस्तावेजों को अच्छी तरह पढ़कर ही हस्ताक्षर करें। अनावश्यक खर्च से बचें।
तुला (LIBRA) : पारिवारिक समस्या को लेकर दोपहर तक तनाव व चिंता बनी रहेगी। किन्तु शाम तक स्थितियां सामान्य हो जाएंगी। बाजार जाते समय भीड़-भाड़ वाली जगहों पर दूरी बनाए रखें, कोई नई बीमारी से बचें।
वृश्चिक (SCORPIO) : वित्तीय संबन्धी मामलों में आज के दिन उधारबाजी न करें। किसी मित्र से धोखा मिलने की आशंका बन सकती है। बिजली के कर्मचारी शाम के समय बिजली संबन्धी कार्य करते समय सावधान रहें।
धनु (SAGITTARIUS) : बाहरी संसाधनों और संपर्क सूत्रों द्वारा नए कार्य मिलने की सम्भावना है। विगत दिनों से बिगड़े हुए कार्य आज बनने की पूर्ण सम्भावना है। खुशी का माहौल रहेगा। माता-पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
मकर (CAPRICORN) : कोर्ट-कचहरी संबन्धी मामलों में किसी वरिष्ठ वकील से बातचीत हो सकती है। जीत की कुछ संभावना बन सकती है। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। भाई के साथ रिश्ता बना रहेगा। सेहत का ध्यान दें।
कुम्भ (AQUARIUS) : बीमा, सेवा एवं कमीशन संबन्धी कार्यों में विशेष लाभ मिलेगा। उच्चाधिकारियों के सहयोग से कार्यक्षेत्र का दायरा बढ़ेगा। शाम के समय मित्र के फोन कॉल से कुछ दुखद समाचार प्राप्त होगा। निराश न हों।
मीन (PISCES) : विद्यार्थी वर्ग किसी उच्चाधिकारी द्वारा पुरस्कृत हो सकते हैं। अनुसंधान एवं शोध संबन्धी कार्यों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। बहन-बहनोई के साथ संबन्ध अच्छे रहेंगे।
Advertisement