आज का राशिफल (21 जनवरी 2021)
संतान के फिजूल खर्च एवं मनमौजी स्वभाव के कारण मानसिक तनाव बना रहेगा। पति-पत्नी में थोड़ी बहस हो सकती है। यात्रा करते समय वाहन आदि मंद गति से चलायें। शाम के समय किसी मित्र या फोन के माध्यम से शुभ समाचार मिल सकता है।
02:58 AM Jan 21, 2021 IST | Shera Rajput
मेष (ARIES) : व्यावसायिक कार्य में अपने निर्णय को सर्वोपरि रखें। इस समय वित्तीय संबंधी मामलों में कोई जोखिम भरा कार्य न करें हानि की आशंका बन सकती है। नौकरीपेशा व्यक्ति की पदोन्नति होने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन में कुछ खटास हो सकती है।
Advertisement
वृष (TAURUS) : विद्यार्थी शिक्षा एवं तकनीकी के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करेंगे। कला एवं संगीत से जुड़े व्यक्ति को धन एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। प्रेमी युगल दोपहर के बाद किसी मनोरंजन स्थल पर आनंद उठा सकते हैं।
मिथुन (GEMINI) : फिजूल खर्च पर नियंत्रण रखें, बजट का पूर्ण ध्यान रखते हुए आगामी नए कार्य की शुरूआत कर सकते हैं। सोशल मीडिया तथा व्यर्थ की बातों में अपना समय बर्बाद न करें। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम करने की योजना बन सकती है।
कर्क (CANCER) : राजनीतिक संंबंध अच्छे रहेंगे। किसी मुद्दे को लेकर विपक्ष से बहस हो सकती है। एक कुशल वक्ता के रूप में राजनायिक एवं सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान बढ़ेगी किंतु विरोधियों की गतिविधियों पर ध्यान अवश्य रखें।
सिंह (LEO) : संतान के फिजूल खर्च एवं मनमौजी स्वभाव के कारण मानसिक तनाव बना रहेगा। पति-पत्नी में थोड़ी बहस हो सकती है। यात्रा करते समय वाहन आदि मंद गति से चलायें। शाम के समय किसी मित्र या फोन के माध्यम से शुभ समाचार मिल सकता है।
कन्या (VIRGO) : घर की सुख-सुविधाओं संबंधी वस्तुओं पर खर्च करते समय बजट का ध्यान अवश्य रखें। बीमा एवं शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए निवेश करने का अच्छा समय है। आगामी समय में लाभ के उत्तम योग है। सेहत का भी विशेष ध्यान रखें।
तुला (LIBRA) : व्यावसायिक क्षेत्र में सहकर्मियों के गतिविधियों पर निगरानी बनाये रखें। सामानों के क्रय-विक्रय में हानि एवं धोखे की संभावना बनी हुई है। आध्यात्मिक कार्यों में रुझान बढ़ सकता है। किसी साधु-संत से मुलाकात हो सकती है।
वृश्चिक (SCORPIO) : परिवार के किसी सदस्य के नकारात्मक रवैये से मन दु:खी होगा। जिम्मेदारियों का पूर्ण निर्वहन करते हुए भी आपके ऊपर कोई विश्वास नहीं करेगा। सरकारी संस्था से जुड़े लोगों को कार्य बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे।
धनु (SAGITTARIUS) : किसी भी समस्या को गुस्से एवं भावेश की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें स्थिति सामान्य हो जाएगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए मनचाहा कालेज में दाखिला ले सकते हैं।
मकर (CAPRICORN) : व्यावसायिक क्षेत्र में सहयोगियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से रुकी हुई महत्वपूर्ण गतिविधियों प्रारंभ हो जाएंगी। आगामी समय में अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। किसी सदस्य के शारीरिक कष्ट को लेकर डाक्टर से सलाह ले सकते हैं।
कुम्भ (AQUARIUS) : राजनीतिक संबंधों को और अधिक मजबूत करें, कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को नौकरी हेतु साक्षात्कार के लिए बुलावा आ सकता है। पड़ोसियों से किसी मुद्दे को लेकर कहासुनी हो सकती है। बात को बढ़ावा न दें।
मीन (PISCES) : विश्वव्यापी गंभीर बीमारी से बचने के लिए सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन अवश्य करें। शारीरिक कष्ट मिलने की आशंका बन सकती है। मजदूर वर्ग कारखानों में कार्य करते समय मशीनरी एवं औजारों से सावधान रहे, चोट की संभावना बनी हुई है।
Advertisement