W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल (22 फरवरी 2021)

उच्चाधिकारी एवं किसी विशेष सेवा क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति गैरकानूनी कार्यों में रिस्क न उठाएं क्योंकि आरोप-प्रत्यारोप आपके ऊपर लग सकते हैं। मजदूर वर्ग कारखानों एवं बिल्डिंग निर्माण के कार्य में सावधानी बरतें।

06:35 AM Feb 22, 2021 IST | Shera Rajput

उच्चाधिकारी एवं किसी विशेष सेवा क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति गैरकानूनी कार्यों में रिस्क न उठाएं क्योंकि आरोप-प्रत्यारोप आपके ऊपर लग सकते हैं। मजदूर वर्ग कारखानों एवं बिल्डिंग निर्माण के कार्य में सावधानी बरतें।

आज का राशिफल  22 फरवरी 2021
मेष (ARIES) : नौकरी पेशा व्य​क्ति को आज कुछ विशेष कार्य करने की जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यभार की अधिकता से आफिस में अधिक समय देना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग को कोई बड़ा आर्डर मिलने से धनलाभ के योग बने हैं।
वृष (TAURUS) :  राजनीतिक संबंध अच्छे रहेंगे। समाज में कुछ नया कार्य करने की जिम्मेदारी मिल सकती है। विद्यार्थी वर्ग सोशल मीडिया एवं मित्र की गपशपबाजी में समय व्यर्थ न गवाएं अन्यथा पछताना पड़ सकता है। सेहत का पूर्ण ध्यान रखें। 
मिथुन (GEMINI) :घर में मांगलिक कार्यक्रम होने से सगे-संबंधियों से रूबरू होने के अवसर मिलेंगे। खुशी का माहौल रहेगा। कोर्ट-कचहरी संबंधी मामलों में किसी वरिष्ठ वकील से बात हो सकती है। व्यावसायिक स्थिति सामान्य रहेगी।  
कर्क (CANCER) :   दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। विवाहित पुरुष किसी अन्य महिला के साथ संबंध को मित्रवत बनाए रखें अन्यथा मानहानि की आशंका बन सकती है। प्रेमी-युगल किसी नजदीकी डिनर पार्टी में जा सकते हैं। मादक पदार्थों का सेवन न करें।
सिंह (LEO) :  उच्चाधिकारी एवं किसी विशेष सेवा क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति गैरकानूनी कार्यों में रिस्क न उठाएं क्योंकि आरोप-प्रत्यारोप आपके ऊपर लग सकते हैं। मजदूर वर्ग कारखानों एवं बिल्डिंग निर्माण के कार्य में सावधानी बरतें।
कन्या (VIRGO) :  आपके व्यक्तित्व से संबंधित कुछ सकारात्मक बातें लोगों के सामने आने से प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी जिससे आपको आत्मिक खुशी महसूस होगी। शारीरिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रहेंगे। 
तुला (LIBRA) : आप अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को किसी नजदीकी मित्र यश शुभचिंतक से जरूर शेयर करें हल अवश्य मिलेगा। युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना बन रही है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।
वृश्चिक (SCORPIO) : किसी महंगे इलेक्ट्र​ानिक उपकरण एवं वाहना​िद खराब होने से मोटा खर्च सामने आ सकता है। माता-पिता अपने संतान के भावी भविष्य के लिए निवेश संबंधी योजना बना सकते हैं। मित्र का वैचारिक सहयोग मिलेगा।
धनु (SAGITTARIUS) : आपके मिलनसार व्यक्तित्व से दूर-दराज के लोगों से संपर्क बढ़ेंगे। व्यसाय संबंधी मामलों में नए अनुबंध मिलने की संभावना है। धन खर्च करते समय अपने बजट का ध्यान रखें। ससुराल पक्ष से रिश्ता मजबूत रहेगा। 
मकर (CAPRICORN) : गृह​णियां घरेलू कार्यों की अधिकता से कुछ चिड़चिड़ापन महसूस करेंगी जिससे घर में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्य को सुचारू रूप से करते रहें, किसी उच्चाधिकारी द्वारा जांच हो सकती है।
कुम्भ (AQUARIUS) : दिन की शुरूआत में ही कार्यों को लेकर मानसिक उलझन रहेगी किंतु दोपहर के बाद मुुश्किल कार्य मित्र के माध्यम से सम्पन्न होने से खुशी महसूस होगी। वाहनादि चलाते समय सावधानी बरतें। जेब कतरों से सावधान रहें। 
मीन (PISCES) : बाहर निकलने समय सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन  अवश्य करें। शारीरिक कष्ट मिल सकता है। शेयर मार्किट, बीमा एवं रियल स्टेट के कार्यों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। संतान की कुछ नकारात्मक बातें कष्ट पंहुचा सकती है।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×